News Image
Money Control

Stock Market Live Updates: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी बढ़त, फोकस में Tata Motors, Airtel, Garden Reach

Published on 14/05/2025 09:04 AM

Stock Market Live Updates: भारतीय बाजारों के लिए मिले जुले संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 90 प्वाइंट की बढ़त दिखा रहा है। हालांकि FIIs की कल कैश और वायदा दोनों में तगड़ी बिकवाली हुई। एशिया में भी नरमी है। कल डाओ जोंस में दबाव रहा, लेकिन नैस्डैक में डेढ़ परसेंट से ज्यादा का उछाल आया। इस साल नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स पॉजिटिव हुए । इधर महंगाई के मोर्चे पर खुशखबरी है। रिट

Stock Market Live Updates: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 125.50 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 81,342.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 71.15 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 24,649.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Updates:आज से खुलेगा एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स का IPO

एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स का आईपीओ 14 मई यानी आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने IPO के पब्लिक इश्यू होने से पहले ही एंकर बुकिंग के जरिए 2 करोड़ रुपये से अधिक जुटा लिए है। बता दें कि एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स ने अपने 29.46 लाख शेयरों के पब्लिक इश्यू के जरिए 29.75 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस शेयर के IPO का प्राइस बैंड 96-101 रुपये प्रति शेयर है।

Stock Market Live Updates: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की बाजार पर राय

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एनालिस्टों का कहना है कि तीन हफ्ते के कंसेलीडेशन से आने वाला ब्रेकआउट तेजी के ट्रेंड के फिर शुरू होने की पुष्टि करता है। निफ्टी के लिए अब 24,400 पर सपोर्ट दिख रहा है जो कि 21,743 से 24,944 तक की हालिया रैली का 50 फीसदी रिट्रेसमेंट लेवल है।

Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि गैपअप के बाद पहला सपोर्ट 24,550-24,600 पर है। सबसे अहम सपोर्ट 24,500-24,550 पर जबकि पहला रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 24,850-24,900 पर है। 24,500 के नीचे फिसले तो लॉन्ग सौदों से निकलें। 24,800 के ऊपर निकले तो लॉन्ग पोजीशन और जोड़ें।

Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक अभी तो no trade zone में है। निफ्टी बैंक के लिए अब 54,500-55,500 की एक रेंज है। इस 1000 अंकों की रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करना होगा। गिरावट में खरीदारी और रैली में बिकवाली दोनें ट्रेड शायद चलेंगी। बड़े मूव के लिए इस रेंज का टूटना जरूरी होगा।

Stock Market Live Updates:फिडेंट एसेट मैनेजमेंट की ऐश्वर्या दाधीच की बाजार पर राय

फिडेंट एसेट मैनेजमेंट की संस्थापक और सीआईओ ऐश्वर्या दाधीच का कहना है कि बाजार में जोखिम से बचने की भावना के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि टैरिफ की अनिश्चितता अब समाप्त हो गई है और भारत-पाकिस्तान सीमा पार भी शांति है। अमेरिका में मंदी का जोखिम भी कम हुआ है, लेकिन यह सिर्फ़ 90 दिनों का युद्ध विराम जैसा ही है। घरेलू बाजार की बात करें तो युद्ध विराम के बावजूद तनाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुए हैं। किसी भी तरह की आग भड़कने से बाजार में अस्थिरता आ सकती है। इसके बावजूद, लार्ज-कैप में 5 फीसदी और स्मॉल-और मिड-कैप में 8 से 9 फीसदी की अर्निंग्स ग्रोथ से पता चलता है कि किसी बड़ी मंदी की आशंका कम हो रही है। फंडामेंटली,भारत एक या दो तिमाही पहले की तुलना में अब बेहतर स्थिति में है।

Stock Market Live Updates: अच्छे रहे टाटा मोटर्स के नतीजे

चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 51 परसेंट घटा। रेवेन्यू फ्लैट रहे। 14% से ज्यादा मार्जिन रहा। सभी आंकड़े अनुमान से कहीं अच्छे रहे। वहीं JLR ने भी कमाल किया। लगातार 10वीं तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट दिया है। नेट कैश पॉजिटिव का टार्गेट भी पूरा हुआ।

Stock Market Live Updates: क्रूड में लगी आग!

एक दिन में कच्चा तेल 2.50% चढ़ा । ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के पार निकला है। ईरान पर ट्रंप के बयान से तेजी आई। ट्रंप ने कहा कि ईरान पर नए प्रतिबंध लगा सकते हैं। परमाणु डील नहीं हुई तो प्रतिबंध लगेगा। US-चीन डील से मांग बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका में महंगाई घटने से भी क्रूड को सहारा मिला।

Global Market Cues: एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 94.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 37,891.31 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.52 फीसदी चढ़कर 21,654.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ 23,414.84 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 3,371.70 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Updates: भारती एयरटेल के नतीजे अनुमान से अच्छे

चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। मुनाफे में 25 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। रेवेन्यू ग्रोथ 2 परसेंट रही, लेकिन EBITDA पर 6 परसेंट का दबाव रहा। AVERAGE REVENUE PER USER 17 परसेंट उछलकर 245 रुपए पर पहुंचा। उधर BHARTI HEXACOM का प्रॉफिट 80 परसेंट बढ़ा है और मार्जिन ग्रोथ फ्लैट रही।

Stock Market Live Updates: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार की बाजार पर राय

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार का कहना है कि सोमवार को निफ्टी में 916 अंकों की तेज उछाल को संस्थागत निवेश से सपोर्ट नहीं मिला था। एफआईआई और डीआईआई की कुल खरीदारी केवल 2,694 करोड़ रुपये थी। इससे यह पता चलता है कि कंल की तेजी मुख्य रूप से शॉर्ट-कवरिंग और रिटेल/एचएनआई भागीदारी के कारण आई थी। आगे चलकर,संस्थागत निवेशकों की खरीदारी में सुस्ती देखने को मिल सकती है। इसके चलते आगे की तेजी सीमित रह सकती है।

Stock Market Live Updates: सीमेंस के फीके नतीजे

अप्रैल तिमाही में सीमेंस के नतीजे फीके रहे। कंपनी का मुनाफा 27% घटा । रेवेन्यू में हल्की बढ़त देखने को मिला। मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी। वहीं अनुमान के करीब Q4 में MAX FINANCIAL के नतीजे रहे। Annual Premium Equivalent में 6% की बढ़त देखने को मिला। VNB मार्जिन में भी सुधार दिखा।

Stock Market Live Updates: MSCI में कोरोमंडल, नायिका की एंट्री

MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बदलाव का एलान किया है। कोरोमंडल और नायिका की इंडेक्स में एंट्री होगी। वहीं सिप्ला, इंडस टावर, अल्ट्राटेक, ग्रासिम और वोडाफोन का वेटेज बढ़ेगा। वहीं HDFC बैंक, ICICI बैंक और इंफोसिस के वेटेज में हल्की कमी होगी। 30 मई को एडजेस्टमेंट होंगे।

Stock Market Live Updates: 13 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल

13 मई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स निगेटिव रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,600 से नीचे आ गया। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 1,281.68 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 81,148.22 पर और निफ्टी 346.35 अंक या 1.39 प्रतिशत गिरकर 24,578.35 पर बंद हुआ।

Stock Market Live Updates: रिटेल महंगाई 6 साल के निचले स्तर के करीब पहुंची

महंगाई के मोर्चे पर खुशखबरी है। रिटेल महंगाई 6 साल के निचले स्तर के करीब पहुंची । अप्रैल में CPI महंगाई 3.34% से घटकर 3.16% हुई है। खाद्य और क्रूड कीमतों में गिरावट का फायदा मिला। RBI की जून पॉलिसी में RATE CUT की गुंजाइश बढ़ सकती है ।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।