Published on 12/05/2025 10:08 AM
Stock Market Live Updates: भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम और अमेरिका-चीन की ट्रेड डील से बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 700 तो बैंक निफ्टी 1500 प्वाइंट दौड़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 20% फिसला है। इस बीच IT, रियल्टी, फाइनेंस, मेटल और कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल
Stock Market Live Updates: IT, रियल्टी, NBFCs में सबसे ज्यादा तेजी
IT, रियल्टी, फाइनेंस, मेटल और कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। चारों सेक्टर इंडेक्स तीन से चार परसेंट तक उछले है। ऑटो, सरकारी बैंक और FMCG में भी रौनक देखने को मिली। वहीं अमेरिका में ट्रंप के नए ऑर्डर के बाद दवाएं सस्ती होने की आशंका से फार्मा इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसला है।
Stock Market Live Updates: बाजार में तेजी बढ़ी
बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी 700 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24700 के पार निकला है। निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी देखने को मिली। INDIA VIX में करीब 18% की गिरावट आई।
Stock Market Live Updates: Swiggy पर जेपी मॉर्गन स्टैनली की राय
जेपी मॉर्गन ने स्विगी पर ओवरवेट राय दी है। इसका टारगेट प्राइस 540 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि फूड डिलीवरी रेवेन्यू और मार्जिन अनुमान के मुताबिक रहा। क्वीक कॉमर्स घाटा अनुमान के मुताबिक देखने को मिला। क्वीक कॉमर्स में मौजूदगी बढ़ी है। फूड डिलीवरी में मजूबती नजर आई है।
Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स 1760 अंक चढ़ा, निफ्टी 24550 के ऊपर
बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 1784.12 अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 81,238.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 549.15 अंक यानी 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 24,557.15 पर नजर आया।
Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 1400 अंक चढ़ा
प्री-ओपनिंग में बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,425.97 अंक यानी 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ 80,880.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 426 अंक यानी 1.77 फीसदी की बढ़त के साथ 24,450 पर नजर आया।
Stock Market Live Updates : माधवी अरोड़ा की बाजार पर राय
एमके ग्लोबल की चीफ इकोनॉमिस्ट माधवी अरोड़ा ने सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कहा, "हमें उम्मीद है कि इस साल रक्षा खर्च में बढ़ोतरी होगी। हालांकि किसी भी तरह का युद्ध महंगाई के लिए चिंता का मुद्दा है, लेकिन हमारा अनुमान है कि इस साल भारत की महंगाई 3.4 फीसदी पर सीमित रहेगी।" बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि हालांकि भारत-पाक तनाव का बाजार पर शॉर्ट टर्म असर पड़ने की संभावना है, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से हो रही लगातार खरीदारी से इंडेक्स को सपोर्ट मिल सकता है।
Global Market :ट्रंप का मिडल ईस्ट दौरा
आधिकारिक दौरे पर सऊदी अरब, कतर और यूएई जाएंगे। इजराइल-गाजा युद्ध, क्रूड, व्यापार, निवेश पर चर्चा होगी। एल्यूमिनियम और स्टील पर 10% टैरिफ हटाने की चर्चा संभव है। 13 मई को रियाद में सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम की बैठक होगी। ABC रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन कतर के शाही परिवार से लग्जरी बोइंग 747-8 स्वीकार कर सकते हैं।
Global Market :इस हफ्ते क्या है खास
इस हफ्ते Walmart, Alibaba और JD.Com के नतीजे आएंगे। मंगलवार को अमेरिका की महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। गुरुवार को US रिटेल सेल्स, PPI और बेरोजगारी के आंकड़े आएंगे। शुक्रवार को मई के लिए प्रलिमिनरी कंज्यूमर सेंटिमेंट डेटा आएंगे ।
Global Market Cues: एशियाई बाजारों में तेजी
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 463.50अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 37,519.80 के आसपास दिख रहा है। ताइवान का बाजार 1.06 फीसदी चढ़कर 21,136.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 23,092.14 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 3,360.34 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Updates: ब्रेंट का भाव 64 डॉलर के पार निकला
ब्रेंट का भाव 64 डॉलर के पार निकला है। सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है। सोने का भाव 3300 डॉलर के नीचे फिसला है।सोना 1 हफ्ते के निचले स्तरों पर पहुंचा है। सेफ हेवन मांग घटने से सोने में गिरावट देखने को मिली। रिकॉर्ड हाई से सोने का भाव 7-8% गिरा है।
Stock Market Live Updates: यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदेगा SMBC
यस बैंक में जापान का सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन 20 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगा। करीब 8,890 करोड़ में SBI 13.19% हिस्सा बेचेगा।वहीं AXIS BANK, HDFC BANK, और ICICI BANK समेत दूसरे बैंक 6.81% हिस्सेदारी बेचेंगे।
Stock Market Live Updates: जून सीरीज से वायदा में 5 नई कंपनियां आएंगी
जून सीरीज से वायदा में 5 नई कंपनियां शामिल होंगी। BDL, मझगांव डॉक, RVNL, KAYNS और मैनकाइंड में वायदा ट्रेडिंग होगी।
Stock Market Live Updates: 9 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल
भारतीय इक्विटी इंडेक्स 9 मई को कमजोर रुख के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,000 पर आ गया है। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 880.34 अंक या 1.10 प्रतिशत गिरकर 79,454.47 पर और निफ्टी 265.80 अंक या 1.10 प्रतिशत गिरकर 24,008.00 पर बंद हुआ।
Stock Market Live Updates: डॉ रेड्डीज का मुनाफा 22% बढ़ा
चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। मुनाफे में 22 परसेंट का उछाल आया। आय भी साढ़े 8 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है। मार्जिन में 5 परसेंट का उछाल देखने को मिला।
Stock Market Live Updates:अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हुई
अमेरिकी और चीन के बीच टैरिफ वॉर को लेकर डील हुई। जिनेवा में दोनों देशों के बीच बातचीत हुई। हालांकि अभी डील के ब्यौरे जारी नहीं हुए हैं । उधर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा फार्मा पर टैरिफ के लिए आज शाम EXECUTIVE ऑर्डर पर दस्तखत करेंगे।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।