Published on 22/12/2025 08:08 AM
Stock Market LIVE: साल 2025 के आखिरी कारोबारी हफ्ते की शुरुआत मार्केट में तेजी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। GIFT Nifty करीब 150 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, यह हफ्ता छोटा रहने वाला है क्योंकि गुरुवार को छुट्टी है, जिसकी वजह से सेंसेक्स की एक्सपायरी बुधवार को ही हो जाएगी। निवेशकों को इस हफ्ते लगातार दो दिन 'एक्सपायरी' के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
Stock Market LIVE Updates: GIFT Nifty से शानदार संकेत, बढ़त के साथ शुरुआत की उम्मीद
भारतीय शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत काफी उत्साहजनक होने वाली है। GIFT Nifty शुक्रवार के क्लोजिंग लेवल से करीब 130 अंकों के ऊंचे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यह स्पष्ट संकेत देता है कि दलाल स्ट्रीट पर आज कारोबार की शुरुआत 'गैप-अप' के साथ हो सकती है। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक माहौल के बीच भारतीय सूचकांक पिछले शुक्रवार की तेजी को जारी रखेंगे।

Stock Market LIVE Updates: आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?
आज के कारोबारी सत्र में बाजार की हलचल के बीच कई दिग्गज शेयर अपने महत्वपूर्ण कॉरपोरेट अपडेट्स के कारण फोकस में रहेंगे। Tata Chemicals कंपनी की सिंगापुर स्थित 'नोवाबाय' में 100% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद इसके शेयरों पर नजर रहेगी। यह डील करीब 260 करोड़ रुपये में हुई है। सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी RITES ने बोत्सवाना सरकार के साथ रेलवे और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के लिए हाथ मिलाया है, जिससे आज इसमें एक्शन दिख सकता है।टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Steel ने अपनी विदेशी सहायक कंपनी T-Steel Holdings में ₹1,354 करोड़ का निवेश किया है। हालांकि, जमशेदपुर टैक्स बॉडी की ओर से मिले भारी जुर्माने के नोटिस का असर भी स्टॉक पर दिख सकता है।
Stock Market LIVE Updates: गिरावट पर लगा ब्रेक, रिकवरी के साथ 26,000 के करीब निफ्टी
वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट के सिलसिले को थाम लिया है। शुक्रवार के सत्र में निफ्टी ने शानदार वापसी करते हुए करीब 150 अंकों की बढ़त बनाई और 25,966 के स्तर पर बंद हुआ, जो दिन के उच्चतम स्तर के बेहद करीब था। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल रहा, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी के 50 में से 40 से ज्यादा शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।