News Image
Money Control

Stock Market Live Updates: वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट चाल, Power Grid, NTPC, Cipla टॉप लूजर

Published on 15/05/2025 12:47 PM

Stock Market Live Updates:बैंकिंग शेयरों में दबाव से बाजार शुरुआती बढ़त कायम नहीं रख पाया। निफ्टी 80 प्वाइंट की गिरावट के साथ 24600 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी 250 प्वाइंट फिसला है हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप तेजी के साथ लगातार चौथे दिन OUTPERFORM कर रहे हैं । इस बीच सीमेंट शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। 3% से ज्यादा तेजी के साथ श्रीसीमेंट वायदा का टॉप गेनर बना। साथ

Stock Market Live Update: Tata Power पर सीएलएसए की राय

सीएलएसए ने टाटा पावर पर कहा कि कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजे कमजोर देखने को मिले हैं। इसका मुनाफा सालाना आधार पर 5% घट गया है। इंडोनेशियाई कोल माइंस, RE IPP बिजनेस से मुनाफे पर दबाव देखने को मिला है। कंपनी के स्टॉक का FY26CL के 26x PE पर वैल्युएशन महंगा नजर आ रहा है। वहीं कोल मुनाफा/टन में सालाना आधार पर 50% की गिरावट नजर आई है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 351 रुपये तय किया है।

Stock Market Live Updates: जेनसोल के शेयरों में 5% की तेजी

जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों ने आज 15 मई को कारोबार शुरू होते ही 5% का अपर सर्किट छू लिया और इसका भाव 62.44 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। यह तेजी इस खबर के बाद आई है कि इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ 510 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट पर दिवालियापन की याचिका दाखिल की।

Stock Market Live Updates: MUTHOOT FINANCE ने सालाना ग्रोथ गाइडेंस 15% पर बरकरार रखा

सालाना ग्रोथ गाइडेंस 15% पर बरकरार रखा है। FY26 दूसरी तिमाही के बाद ग्रोथ गाइडेंस में समीक्षा संभव है। गोल्ड कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारोबार पर खास असर नहीं होगा। आगे भी 9.5% से ज्यादा का मार्जिन बरकरार रखेंगे। पिछले 4-5 तिमाहियों से मार्जिन 9.5% से ज्यादा रहा है।

Stock Market Live Updates: Jubilant Food पर सिटी की राय

सिटी ने जुबिलेंट फूड पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी के मार्केट शेयर और मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की ग्रोथ बढ़ी है। कंपनी ने भारत में FY26 में 250/30 Domino’s/Popeyes स्टोर जोड़ने का गाइडेंस दिया है। मैनेजमेंट को 3 साल में EBITDA मार्जिन 2% सुधरने का भरोसा है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 805 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Stock Market Live Updates: फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी

फर्टिलाइजर शेयरों में हरियाली देखने को मिल रही है। कोरोमंडल इंटरनेशनल 4 परसेंट चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। ऊधर नेशनल फर्टिलाइजर्स, राष्ट्रिय केमिकल्स और दीपक फर्टिलाइजर्स भी 4-7 परसेंट दौड़े है।

Stock Market Live Updates:IndusInd Bank में गड़बड़ी की जांच, शेयर 3% टूटा

प्राइवेट सेक्टर लेंडर इंडसइंड बैंक के शेयर अकाउंटिंग से जुड़ी एक नई जांच पर धड़ाम हो गए। हिंदुजा ग्रुप के नियंत्रण वाले इस बैंक का इंटर्नल ऑडिट डिपार्टमेंट अभी पहले के अकाउंटिंग रिवर्सल की सीरीज की जांच कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो मुद्दे उठाए गए हैं, पहले उसे केंद्रीय बैंक RBI और इंडसइंड बैंक के बोर्ड को भेजे गए व्हिसलब्लोअर लेटर में रखा गया था। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 2.89 फीसदी टूटकर 759.00 रुपये पर आ गए।

Stock Market Live Updates: HAL पर नोमुरा की राय

नोमुरा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 4700 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 में रेवेन्यू अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा। कंपनी का एडजस्टेड EBITDA सालाना आधार पर मजबूत रहा और 5.9% बढ़ा है। वहीं चौथी तिमाही में कंपनी के FY25 में ऑर्डर मजबूत रहे है।

Stock Market Live Updates: Shree Cements पर नोमुरा की राय

नोमुरा ने श्री सीमेंट्स पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 34000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि उम्मीद से ज़्यादा मिश्रित रियलाइजेशन Q4 में EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा। सीमेंट की मात्रा सालाना 3% ज़्यादा रही, लेकिन अनुमान से 2% कम रही। मैनेजमेंट ने संकेत दिया कि वित्त वर्ष 26 के लिए कैपेक्स लगभग 3,000 करोड़ रुपये होगा

Stock Market Live Updates: सीमेंट शेयर में मजबूती

सीमेंट शेयरों में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। नतीजों के बाद ब्रोकरेज अपग्रेड से श्री सीमेंट करीब 4 परसेंट चढ़ा है। वायदा का टॉप गेनर भी बना हुआ है। साथ ही साथ ही रैमको सीमेंट, डालमिया भारत में भी रौनक देखने को मिल रहा है।

Stock Market Live Updates:मिरे एसेट शेयरखान में जतिन गेडिया की बाजार पर राय

मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,850, 24,900 पर रेजिस्टेंस और 24,600, 24,500 पर सपोर्ट है। 24,500 पर स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,900 का लक्ष्य रखें। जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 55,400, 56,100 पर रेजिस्टेंस और 54,400, 54,100 पर सपोर्ट है। 54,400 पर स्टॉप-लॉस के साथ बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 55,400 का लक्ष्य रखें।

Stock Market Live Updates: एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की बाजार पर राय

एसबीआई सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और तकनीकी एवं डेरिवेटिव रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,670, 24,700, 25,050 पर रेजिस्टेंस और 24,540, 24,500, 24,350 पर सपोर्ट है। 24,690-24,750 के बीच निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,620 पर स्टॉप-लॉस रखें, 24,900-24,970 का लक्ष्य रखें।सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 55,400, 55,500 पर रेजिस्टेंस और 54,400, 54,300 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 54,900-54,990 के आसपास खरीदें, 54,600 पर स्टॉप-लॉस रखें और 55,600-56,000 का लक्ष्य रखें।

Stock Market Live Updates:मुथूट फाइनेंस में मुनाफावसूली

अच्छे नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनेंस में मुनाफावसूली हावी हुई है। शेयर करीब 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही जुबिलेंट फूड भी नतीजों के बाद करीब 2 परसेंट कमजोर हुए है। लेकिन रिजल्ट के बाद अपोलो टायर में खरीदारी देखने को मिल रहीहै ।

Stock Market Live Updates:AI से जु़ड़ी IT कंपनियों में रौनक

अमेरिका की AI पॉलिसी से जुड़ी भारतीय IT कंपनियों में रौनक देखने को मिल रही है। KPIT टेक दो परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। टाटा एलेक्सी भी ऊपर कामकाज कर रहा है।

Stock Market Live Updates:बैंकिंग शेयरों में दबाव, बाजार फिसला

बैंकिंग शेयरों में दबाव से बाजार शुरुआती बढ़त कायम नहीं रख पाया। निफ्टी 80 प्वाइंट की गिरावट के साथ 24600 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी 250 प्वाइंट फिसला है हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप तेजी के साथ लगातार चौथे दिन OUTPERFORM कर रहे हैं ।

Stock Market Live Updates: Berger Paints पर एचएसबीसी की राय

एचएसबीसी ने बर्जर पेंट्स पर राय देते हुए कहा कि चौथी तिमाही में लगातार ग्रोथ और मार्जिन में सुधार देखने को मिला। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में वॉल्यूम वृद्धि में सुधार हो सकता है। यदि मूल्य निर्धारण डिसीप्लीन बना रहता है, तो ग्रोथ संबंधी चिंताएं और कम हो सकती हैं। निरंतर प्रतिस्पर्धी दबावों के बावजूद, कंपनी ने अपने 15-17% EBITDA मार्जिन बैंड को दोहराया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 620 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Stock Market Live Updates:सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट रही ओपनिंग

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 88.70 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 81,239.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 29.10 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 24,637.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 76.74 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 81,407.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 14.15अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 24,681.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Updates: आज किन कंपनियों के नतीजे?

F&O से आज CESC, Crompton Consumer, JSW Energy, LIC Housing, Finance, NCC, Page Industries, Patanjali Foods, PB Fintech और Tube Investments के नतीजे जारी होंगे। कैश सेगमेंट से आज Abbott India, Arvind, Balrampur chini, Cochin Shipyard, Godfrey Philips, Godrej Industrie, Inox India, ITC Hotels, LT Foods, Pricol, SKF India, Solara Active Pharma समेत अन्य कंपनियों के नतीजे जारी होंगे।

Stock Market Live Updates:Tata Steel पर ब्रोकरेज फर्मों का क्या है रुझान?

मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद जेफरीज, सीएलएसए और सिटी समेत कम से कम 9 ब्रोकरेज फर्मों ने टाटा स्टील का एक साल का टारगेट प्राइस बढ़ाया है। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा दोगुने से अधिक बढ़कर उम्मीद से अधिक ₹1,201 करोड़ पर पहुंच गया और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 0.50 फीसदी सुधरकर 11.7% पर पहुंच गया। सीएनबीसी-टीवी18 के एनालिस्ट पोल के मुताबिक टाटा स्टील को ₹1,080 करोड़ के शुद्ध मुनाफे का अनुमान था। पोल में ₹56,412 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था जबकि वास्तव में कंपनी को ₹56,218 करोड़ का रेवेन्यू हुआ था।

Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

इस बीच निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट जोन 24,500-24,550 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट जोन 24,750-24,800 पर है। खरीदारी का जोन 24,550-24,600 पर है इसके लिए SL 24,500 पर लगाए। वहीं बिकवाली का जोन 24,750-24,800 पर है, इसके लिए SL 24,850 पर लगाए। 24,800 के ऊपर निफ्टी टिका तो कॉल के जरिए ट्रेड करें। 24,500 के ऊपर निफ्टी फिसला तो पुट के जरिए ट्रेड करें।

Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक ट्रेड करने जैसा बिलकुल नहीं है। निफ्टी बैंक की रेंज 54,500-55,500 पर है। परसों 55,500 को रिजेक्ट किया, कल 54,500 पर सपोर्ट लिया। आज शायद 55,000 के आसपास शुरुआत हो। 1000 अंकों की रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करें। सपोर्ट के पास लेना है और रजिस्टेंस के पास बेचना है। बड़ी ट्रेड 54,500 के नीचे या 55,500 के ऊपर मिलेगी।

Stock Market Live Updates:जुबिलेंट फूड के अच्छे नतीजे

चौथी तिमाही में Jubilant Food ने शानदार नतीजे पेश किए। मुनाफा 93% बढ़कर 49 करोड़ पर पहुंचा है। रेवेन्यू और EBITDA में 19% का उछाल आया। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।

Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि दो दिनों की उठापटक के बाद आज निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा। बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। तेज बढ़त के बाद बाजार में कंसोलीडेशन हो रहा है जो इस बात का संकेत है कि बाजार अगला तेजी से पहले अपनी सांसें भर रहा है। जब तक निफ्टी 24,400 के अहम सपोर्ट स्तर से ऊपर रहेगा, तब तक तेजड़िये बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखेंगे। निकट अवधि में निफ्टी 24,850-25,000 की रेंज की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, 24400 से नीचे की गिरावट इस ऊपर की ओर बढ़ने की गति को धीमा कर सकती है और आगे कंसोलीडेशन हो सकता है।

Stock Market Live Updates:43% बढ़ा मुथूट फाइनेंस का मुनाफा

चौथी तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 43% बढ़ा है। ब्याज से कमाई में 36% का उछाल आया। कंपनी का Consolidated Loan AUM 37% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। वहीं अपोलो टायर का प्रॉफिट 48% घटा है और मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी।

Stock Market Live Updates: 14 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल

14 मई को वोलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए । कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 182.34 अंक या 0.22 फीसदी बढ़कर 81,330.56 पर और निफ्टी 88.55 अंक या 0.36 फीसदी बढ़कर 24,666.90 पर बंद हुआ

Stock Market Live Updates: टाटा पावर का मुनाफा 25% बढ़ा

चौथी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 25% बढ़ा। EBITDA में 39% का उछाल आया। मार्जिन में भी अच्छी बढ़त दिखी। वहीं फ्यूल कॉस्ट घटने से डबल से ज्यादा बढ़ा टोरंट पावर का प्रॉफिट। रेवेन्यू में हल्की नरमी जबकि मार्जिन में सुधार दिखा।

Stock Market Live Updates:आयशर मोटर्स का मुनाफा, आय अनुमान से ज्यादा

चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स के मुनाफे में 27 परसेंट तो आय में 23 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। दोनों आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे। मार्जिन अनुमान से कम रहा।मार्जिन ढाई परसेंट की गिरावट आई।

Stock Market Live Updates: 5 हफ्ते निचले स्तर पर गोल्ड कीमतें

ट्रेड डील में तेजी से सेफ हेवेन की डिमांड घटी है। सोने की कीमतों में 2 परसेंट की गिरावट आई। 5 हफ्ते के निचले स्तर पर भाव पहुंचा है। COMEX GOLD 3,200 डॉलर के नीचे फिसला है। घरेलू बाजार में भाव करीब 92000 पहुंचा है। वही क्रूड में भी करीब डेढ़ परसेंट का दबाव रहा।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।