News Image
Money Control

Stock market news : ब्लॉक डील की खबरों के बीच इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन, क्या इनमें से कोई है आपके पास?

Published on 21/02/2026 01:42 PM

Stock market news : बल्लीगंज फैमिली ट्रस्ट (Ballygunge Family Trust) ने 20 फरवरी को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के ज़रिए टोरंटो की मार्वल कैपिटल से शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स में 2 परसेंट से ज़्यादा हिस्सेदारी खरीद ली है। शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स होम इम्प्रूवमेंट और बिल्डिंग मटीरियल सेगमेंट की कंपनी है। कल के कारोबारी सत्र में शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के शेयर औसत से ज़्यादा वॉल्यूम के साथ 2 परसेंट बढ़कर 105.27 रुपये पर पहुंच गए।

Ballygunge Family Trust ने मार्वल गुरु फंड से शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स में 5.1 लाख शेयर (पेड-अप इक्विटी के 2.1 परसेंट के बराबर) 5.35 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। शेयर एक्सचेंज 105 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुआ है। मार्वल गुरु फंड टोरंटो स्थित इंडिया-फोकस्ड इन्वेस्टमेंट फर्म मार्वल कैपिटल की एक शाखा है। दिसंबर 2025 तक मार्वल गुरु फंड के पास शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स में 3.55 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

MIC इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में भी शुक्रवार को एक्शन देखने को मिली। ये शेयर 1 परसेंट गिरकर 40.65 रुपये पर आ गया। इसकी प्रमोटर एंटिटी आर आर के एंटरप्राइज ने हैदराबाद की इस LED वीडियो डिस्प्ले और लाइटिंग सॉल्यूशंस बनाने वाली कंपनी में 20 लाख शेयर (0.82 परसेंट हिस्सेदारी) 41 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कुल कीमत 8.2 करोड़ रुपये में बेच दिए। इस खबर के चलते यह शेयर दबाव में रहा। आर आर के एंटरप्राइज ने भी मंगलवार को भी 20 लाख शेयर बेचे थे। जिससे इस हफ़्ते आर आर के एंटरप्राइज द्वारा कुल 40 लाख शेयर बेचे गए हैं।

बाज़ार स्टाइल रिटेल के शेयर पांच दिन की गिरावट के बाद वापस करते दिख। कल ये शेय 1.22 परसेंट बढ़कर Rs 332.1 पर पहुंच गया। बॉल्क डील की खबर ने इस शेयर में जोश भर दिया। एक इन्वेस्टर एकता हलवासिया ने लाइफस्टाइल रिटेलर में 328.76 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 4 लाख शेयर (0.53 परसेंट हिस्सेदारी) खरीदे है, जिनकी कुल कीमत 13.15 करोड़ रुपए है।

गणेश बेंजोप्लास्ट के शेयरों में भी शुक्रवार को बड़ा रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला। भारी वॉल्यूम के साथ यह शेयर 9.64 परसेंट बढ़कर 88.5 रुपये पर पहुंच गया। सुमीत नागर के मालाबार इन्वेस्टमेंट्स द्वारा मैनेज किए जाने वाले हेज फंड, मालाबार इंडिया फंड ने केमिकल कंपनी गणेश बेंजोप्लास्ट के 10 लाख शेयर (1.38 परसेंट हिस्सेदारी) 81 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 8.1 करोड़ रुपये में बेचे। हालांकि, गोयल सीमा ने उसी कीमत पर 10.03 लाख शेयर (1.38 परसेंट हिस्सेदारी) खरीदे हैं, जिनकी कीमत 8.12 करोड़ रुपये रही।

इस बीच,एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट भी फोकस में रहा। नियो ट्रेजरी प्लस फंड ने शाही एक्सपोर्ट्स से 85 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 25.92 करोड़ रुपये में इसके 30.5 लाख यूनिट खरीदे हैं।

 

 

Market view : ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच गिरावट पर खरीदारी और उछाल में बिकवाली का ट्रेंड बने रहने की उम्मीदहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।