News Image
Money Control

Stock Market : Nifty 125 अंक से ज्यादा टूटा, Sensex 425 अंक नीचे, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Published on 30/10/2025 11:08 AM

Stock Market : अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में स्पष्टता की कमी के कारण गुरुवार को शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। विदेशी निवेशकों की ताजा निकासी ने भी बाजार पर दबाव बनाया है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और टाटा स्टील निफ्टी पैक के टॉप लूजरों में शामिल है। इनमें 5 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट एनालिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि निफ्टी की गति हाल के हाई के पास धीमी पड़ गई है और ऑसिलेटर्स में झिझक दिख रही है। हालांकि,इसका ओवरऑल ट्रेंड तेजी का ही है। 25,990 तक की गिरावट से खरीदारी में बढ़ने की उम्मीद है, जबकि इसके लिए तत्काल सपोर्ट 25,886 के आसपास है।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि डे ट्रेडरों के लिए 84,800 एक अहम सपोर्ट स्तर होगा। इससे ऊपर बने रहने पर सेंसेक्स 85,300 - 85,500 की ओर अपनी तेजी जारी रख सकता है। दूसरी ओर, 84,800 से नीचे जाने पर हमें 84,500 तक की एक तेज़ इंट्राडे गिरावट दिख सकती है। आगे भी गिरावट जारी रह सकती है, जिससे इंडेक्स 84,200 तक गिर सकता है।

 

Trading Plan: क्या Nifty फिर हासिल कर पाएगा 26000 का स्तर, Bank Nifty में क्या हो रणनीति?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।