Published on 12/05/2025 09:18 AM
Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि युद्धविराम को गिफ्ट निफ्टी 500 अंकों की सलामी दे रहा है। 2 से 6 मई के बीच निफ्टी के उच्च स्तर 24,510 और 24,590 के बीच थे। आज की शुरुआत शायद उन्हीं स्तरों से होगी। इसका मतलब है कि बाजार खुलते ही वॉर से जुड़ी पूरी गिरावट को रिकवर कर लेगा। भारतीय बाजारों में अब काफी मजबूती है और बाजार वापस फंडामेंटल बातों पर ध्यान केंद्रित कर पाएगा। वैसे भी, नतीजों पर बाजार की प्रतिक्रिया अच्छी रही है।
उन्होंने आगे कहा कि आज का सबसे बड़ा सवाल है? क्या 500 अंक के गैप अप पर निवेश करना चाहिए? देखिए, कोई भी खबर हो, 500 अंक ऊपर आप सीधे निवेश नहीं कर सकते। आज ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली भी संभव है।
वॉर खत्म, अब व्यापार की बारी
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की सबसे बड़ी टेंशन यानी भारत-पाक तनाव खत्म हुआ। छोटे-मोटे सीजफायर उल्लंघन होते रहते हैं। ग्लोबल बाजारों के लिए यह शानदार खबर है। US-चीन ट्रेड डील का एलान हुआ है, डिटेल्स जल्द आएंगे। ट्रंप ने चीन के साथ बातचीत को 'बहुत अच्छा' बताया है। स्कॉट बेसेंट के अनुसार, US-चीन ट्रेड वार्ता में 'बड़ी' प्रगति हुई है। चीन के अधिकारी कह रहे हैं कि हम 'अहम सहमति' पर पहुंच गए हैं। US-चीन ट्रेड डील से डॉलर में उछाल आया है, DXY 100 से ऊपर चला गया है।
जेलेंस्की और पुतिन इस्तांबुल में हिंसा खत्म करने की चर्चा के लिए मिलेंगे। शुक्रवार को FIIs ने आखिरकार कैश में बेचा और शॉर्ट भी बनाए। शुक्रवार को FIIs ने 15,000 नेट शॉर्ट जोड़े, आज शायद कवरिंग होगी। बाजार में जब सब बढ़िया हो, कई बार वहां टॉप भी बनता है। हो सकता है आज ऊपरी स्तरों से फिसल भी जाएं।
बाजार:अब क्या चलेगा और क्या करें?
अनुज सिंघल ने कहा कि आज ऊपरी स्तरों पर डिफेंस शेयरों में मुनाफा वसूली करें। डिफेंड शेयर काफी चले हैं, आज गैप-अप में मुनाफावसूली संभव है। हालांकि, लंबे समय में अब डिफेंस शेयर आउटपरफॉर्म करेंगे। आज ट्रैवेल और टूरिज्म शेयरों पर फोकस करें। इंडिगो, इंडियन होटेल्स जैसे शेयर फोकस में रहेंगे। बड़े निजी बैंकों पर भी फोकस कर सकते हैं। मिड और स्मॉल कैप में अब अच्छी रैली होनी चाहिए। बाजार में अब नजरिया ट्रे ट्रेडिंग का मत रखिये। ट्रे ट्रेडिंग में पैसा बनाना काफी मुश्किल होगा। थोड़ा पोजिशनल नजरिया रखें और सौदे कैरी करें। निफ्टी के लिए 24,600 के ऊपर टिकना बहुत जरूरी। अगर आज 24,600 के ऊपर बंद हुआ तो बाजार शायद ना रुके।
निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि सबसे बड़ा कंजेशन जोन 24,500-24,600 पर है। 24,500-24,600 खरीदारी का जोन नहीं है या तो 24,200-24,300 तक की वापसी का इंतजार करें या निफ्टी के 24,600 के ऊपर स्थिर होने का इंतजार करें। बेहतर है 9.45 तक इंतजार करें और फिर तय करें। गैप-अप के बाद पहला सपोर्ट 24,300 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,050 पर है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में निफ्टी से कहीं ज्यादा तेजी की गुंजाइश है। बैंक निफ्टी एक बार के लिए 55,500 तक जा सकता है। 54,000-54,500 के बीच खरीदारी की जगह है। 55,500-56,000 के बीच बड़ी रजिस्टेंस है। 56,000 के आसपास मुनाफावसूली करें। 300 प्वाइंट का एक सख्त स्टॉप लॉस रखें।
Nifty Strategy for Today: 24523 के ऊपर टिका निफ्टी तो 24800 के स्तर मुमकिन, जानें बैंक निफ्टी में कौन से लेवल हैं अहम
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Tags: #share markets
First Published: May 12, 2025 9:18 AM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।