News Image
Money Control

Stock Market Strategy: बाजार में बॉटम ढूंढना सबसे बड़ी गलती, अच्छे क्वालिटी शेयरों की करें तलाश

Published on 19/03/2026 10:36 AM

Stock Market Strategy: पश्चिम एशिया मे एनर्जी संकट गहराने से बाजार में तीन दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा। निफ्टी करीब 525 प्वाइंट टूटकर 23250 के पास आया। बैंक निफ्टी में 1700 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी डेढ़ से दो परसेंट फिसला है। वहीं INDIA VIX में दिखा 16% से ज्यादा का उछाल आया। इस बीच चेयरमैन पद से ATANU CHAKRABORTY के इस्तीफे के बाद HDFC बैंक टूटा। शेयर करीब 5 परसेंट गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। एनालिस्ट कॉल में मैनेजमेंट ने कहा- इस्तीफे से बड़ी चिंता नहीं है। कामकाज पूरी तरह से पारदर्शी होना चाहिए। उधर RBI ने केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन बनाया। ऐसे में बाजार पर क्या रणनीति बनानी चाहिए? इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अब ये कोई नहीं जानता था कि ये सब निगेटिव ट्रिगर्स एक साथ आ जाएंगे। लेकिन ट्रेंडिंग बाजार को ट्रिगर मिल ही जाते हैं। ये नहीं होता तो कोई और कारण आ जाता।

बाजार में बॉटम बनाने की ना करें गलती

बाजार में बॉटम आपके या मेरे चाहने से नहीं बनता। इस तरह के बाजार कुछ स्टूडियो एंकर्स के चाहने से बॉटम नहीं बनाते। ऐसे बाजार को समझने के लिए मैक्रो समझने की जरूरत होती है। हर बाजार लेवल स्पेसिफिक नहीं होता है। साल में 90% बार लेवल्स काम करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फेज आते हैं जिनमें लेवल्स का कोई लॉजिक नहीं होता। अब आज आप फिर कुछ उल-जुलूल लेवल्स सुनेंगे। पैसा आपका है, आपको सावधान रहना है। बोलने वालों का कुछ नहीं जाता, उनके 4 चीयरलीडर्स उनकी तारीफ कर देंगे, लेकिन पैसा तो आपका फंसेगा ना। गलतियां हमसे भी होती हैं, लेकिन हम उन्हें मानते हैं। CNBC-आवाज़ पर यही नजरिया रहा कि ये रैली बुरी तरह से फेल हो सकती है

तो अब क्या हो रणनीति?

निवेशकों के लिए अब भी वही रणनीति है। अच्छी क्वालिटी के शेयरों अब सस्ते हो रहे हैं। 20% ग्रोथ और 10-15 PE वाले शेयर खोजिए और ऐसे शेयरों को पैनिक गिरावट वाले दिनों में जोड़िए । स्मॉलकैप यहां से 20% और गिर सकते हैं लेकिन अपसाइड 100% है पर उसके लिए आपका 5 साल का नजरिया होना जरूरी है। निफ्टी ETF की 2 हिस्से लग चुके हैं। तीसरा हिस्सा तब ही अगर निफ्टी 22,500 पर आए। अगर ना आए तो कोई दिक्कत नहीं है। अगर ट्रेडर हैं तो शांत रहें और दोनों तरफ मौके खोजें। इस बाजार में एकतरफा नजरिया लेने वालों की धज्जियां उड़ेंगी और अगर आपका नजरिया किसी दिन सही पड़ जाए तो अहंकार नहीं करें। क्योंकि अगले दिन बाजार क्या करेगा, आपको नहीं पता।

निफ्टी पर रणनीति

आज खुलते ही आप कोई ट्रेड नहीं ले सकते हैं। क्योंकि पुट ऑप्शन्स काफी महंगे खुलेंगे। शॉर्ट करने के लिए किसी रैली के फेल होने का इंतजार करें। अगर गिफ्ट निफ्टी सही है तो हम 23,200 के आस-पास खुलेंगे। मान के चलिए कि 23,000 वापस रिटेस्ट होना चाहिए, लेकिन ट्रेड करने की जल्दबाजी मत करिए। और हां, अगर contra लॉन्ग लें तो बहुत स्ट्रिक्ट SL के साथ।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

आज बैंक निफ्टी में सबसे बड़ा फैक्टर HDFC बैंक है। HDFC बैंक से जो पैसा निकला, वो कहां जाएगा?खुलेंगे तो आज सभी शेयर नीचे ही, लेकिन क्या इंट्राडे में ICICI, एक्सिस, SBI, कोटक सुधरेंगे?बैंक निफ्टी में ट्रेड करना next to impossible है। Wait and watch करिए, क्योंकि ट्रेड आप नहीं कर पाएंगे।

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 1820 अंक टूटा, निफ्टी 23250 के नीचे, निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में गिरावट

Indian Rupee: NDF मार्केट में रुपया दिखा कमजोर, गुड़ी पड़वा के कारण घरेलू ट्रेडिंग बंद

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।