News Image
Money Control

Stock Market Strategy: इस समय बाजार में रिलेटिव स्ट्रेंथ ट्रेड होगी बेस्ट स्ट्रैटेजी, इन सेक्टर में निवेश से होगा मुनाफा

Published on 15/05/2025 08:41 AM

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा किआज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी का दिन है, जो काफी अहम है। कल निफ्टी ऊपर से फिसला लेकिन 24550 को फिर से बचाया। जब तक निफ्टी 24500 के ऊपर है, ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। FIIs ने कैश में खरीदारी की लेकिन शॉर्ट्स को नहीं काटा। शॉर्ट्स को कल भी डर नहीं लगा क्योंकि बाजार ऊपर नहीं टिक पाया। शॉर्ट्स को डर तब लगेगा जब निफ्टी 24800 के ऊपर बंद होगा। लेकिन इंडेक्स से ज्यादा बड़ा संकेत है market breadth। इस पूरे हफ्ते market breadth शानदार रही है। मंगलवार को भी एडवांस/डिक्लाइन शानदार था, जब निफ्टी 350 अंक गिरा।

इंडेक्स तब ही ट्रेड करें जब एकदम भरोसेमंद ट्रेड हो। इस समय बेस्ट होगा कि आप रिलेटिव स्ट्रेंथ ट्रेड करें। डिफेंस, IT, रेलवे, मेटल, और NBFCs में मौके खोजें। मिडकैप और स्मॉलकैप में पार्टी चल रही है, उसका हिस्सा बनें।

बाजार में घरेलू नतीजे अच्छे आ रहे हैं

टाटा पावर, जबिलेंट फूड्स, आयशर मोटर्स, मुथूट फाइनेंस के नतीजे अच्छे हैं। आज LIC हाउसिंग, NCC, क्रॉम्पटन और CESC जैसे अहम नतीजे आएंगे। बाजार में अब सबसे बड़ा संकेत फ्लो और नतीजे हैं। बाजार अब ट्रेड वॉर और जियो पॉलिटिक्स को पीछे छोड़ चुका है। निफ्टी भी 21,900 पर नहीं अब वापस 24,600 पर है। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, राइटर्स की रेंज का सम्मान करें। ऑप्शन राइटर्स की बेसिक रेंज 24,525-24,775 पर है जबकि कल की निफ्टी की रेंज 24,535-24,768 पर है। बैंक निफ्टी अब थोड़ा परेशान कर रहा है। कल भी निफ्टी को 24,800 के ऊपर निकलाने से बैंक निफ्टी ने ही रोका, लेकिन कोई कारण नहीं है बैंक निफ्टी में बड़ी गिरावट का। बस एक डर था कि कहीं FIIs बिकवाली वापस शुरू नहीं हो जाए। कल के कैश मार्केट के आंकड़ों से आज थोड़ा सुकून मिलेगा।

क्या हो इन्वेस्टिंग और ट्रेडिंग नजरिया?

बाजार पिछले 2 दिन से सोमवार की तेजी को पचा रहा है। सोमवार को अंकों के हिसाब से इतिहास की सबसे बड़ी रैली हुई थी। इतनी बड़ी रैली का 30-50% दे देना कोई बड़ी बात नहीं होती है। एक अच्छी बात हुई है, इंडिया VIX इस हफ्ते 20% नीचे आया है। इंडिया VIX अब 17.2 पर है, 15 के कंफर्ट जोन के नीचे आने को तैयार है। बाजारों में जल्द ही तेजी शुरू होनी चाहिए। बाजार को अब आप Month end options के जरिए ट्रेड करिए, लेकिन बेहतर होगा कि अगले कुछ दिन आप चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। बाजार रोज सुबह 10 बजे तक आपको एक बेसिक थीम दे देता है। उसके बाद पूरे दिन उसी थीम में ट्रेड ढूंढिए। इन्वेस्टिंग नजरिया सिंपल है, अच्छे शेयर में SIP करें। जो शेयर इस पूरी रैली में नहीं चले, उन्हें पोर्टफोलियो से निकालिए।

निफ्टी पर रणनीति

इस बीच निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट जोन 24,500-24,550 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट जोन 24,750-24,800 पर है। खरीदारी का जोन 24,550-24,600 पर है इसके लिए SL 24,500 पर लगाए। वहीं बिकवाली का जोन 24,750-24,800 पर है, इसके लिए SL 24,850 पर लगाए। 24,800 के ऊपर निफ्टी टिका तो कॉल के जरिए ट्रेड करें। 24,500 के ऊपर निफ्टी फिसला तो पुट के जरिए ट्रेड करें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक ट्रेड करने जैसा बिलकुल नहीं है। निफ्टी बैंक की रेंज 54,500-55,500 पर है। परसों 55,500 को रिजेक्ट किया, कल 54,500 पर सपोर्ट लिया। आज शायद 55,000 के आसपास शुरुआत हो। 1000 अंकों की रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करें। सपोर्ट के पास लेना है और रजिस्टेंस के पास बेचना है। बड़ी ट्रेड 54,500 के नीचे या 55,500 के ऊपर मिलेगी।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी का 24,817 पर टिकना जरूरी, जानें बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल हैं अहम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Tags: #share markets

First Published: May 15, 2025 8:40 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।