News Image
Money Control

StocK Market: ट्रेड डील पर मुहर लगते ही बाजार में दिखेगा उछाल, ये सेक्टर 2026 में करेगा अच्छा प्रदर्शन

Published on 20/12/2025 11:45 AM

Stock Market: शेयर बाजार के इस चाल को कैसे देखा जाए। दो दिन पहले तक तो लग रहा था कि पता नहीं गिरावट कैसे थमेगी। कहां जाकर थमेगी। रुपया कहां जाकर रुकेगा। FII की बिकवाली कब रुकेगी। लेकिन पिछले दो दिनों में FII भी खरीदारी करने लगे। रुपए भी अचानक सुधरने लगा। मार्केट की चाल भी सुधर गई। अब ये सारे पॉजिटिव संकेत कितने ठोस हैं? उधर, सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT सेक्टर में अब उम्मीद की किरणें दिखने लगी हैं। ये क्या इशारे कर रहा है। और स्मॉलकैप मिडकैप को लेकर अब बड़ा सवाल ये है कि अगर बाजार में तेजी आती है तो इस तेजी में ये कितना साथ निभाएंगे। क्योंकि यहां पेन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के सीनियर वीपी गौरांग शाह ने कहा कि बाजार में तेजी के बाद मुनाफावसूली आना स्वाभाविक है। एफआईआई की बिकवाली के कारण डॉलर की मांग बढ़ी और डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये में दबाव दिखा। मेरा मानना है कि एफआईआई की बिकवाली बाजार से थमेगी और रुपये में स्थिरता आएगी। बाजार की मौजूदा चाल को देखकर लग रहा है कि अगर अनिश्चितता की कोई खबरें नहीं आती है तो धीरे-धीरे हम ऊपर जाने की तैयारी करेंगे। निफ्टी 26300 के ऊपर जाएगा या नहीं कह सकता है लेकिन अगले हफ्ते बाजार में तेजी जरुर देखने को मिल सकती है।

S W Capital के डायरेक्टर पंकज जैन ने कहा कि नए साल में हम उम्मीद कर सकते है कि एफआईआई की बिकवाली थमें और बाजार में तेजी आए। सा ही यूएस- ट्रेड डील पर भी बाजार की नजरे बनी हुई है। मुझे उम्मीद है कि यूएस- ट्रेड डील पर मुहर लगते है कि रुपये में स्थिरता आएगा और भारतीय इकोनॉमी और बेहतर करेंगे। साथ ही स्टॉक मार्केट में भी उछाल दिखेगा।

आईटी कंपनी पर बात करते हुए पंकज जैन ने कहा कि माना जा रहा है कि यूएस आईटी कंपनियों में AI को लेकर जिस तरह से काम हो रहा है उसकी तुलना में भारतीय आईटी कंपनियां काफी पीछे चल रही है। यूएस मार्केट में AI कंपनियों में काफी करेक्शन देखने को मिला। आईटी वैल्यूएशन के लिहाज से काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। दिग्गज आईटी कंपनियों में अभी भी 2026 में अच्छे रिटर्न दे सकते है।

वहीं मेटल शेयरों काफी तेजी के बाद भी इसमें आगे भी उछाल की पूरी संभावनाएं नजर आ रही है। कॉपर, एनर्जी और ईवी में मेटल की डिमांड के चलते सेक्टर में आगे अच्छी तेजी की उम्मीद है।

वहीं फाइनेशियल सेक्टर के फंडामेटल भी काफी अच्छे है। एफडीआई के नियमों में ढील, क्वालिटी क्रेडिट की डिमांड के कारण सेक्टर काफी अट्रैक्टिव लग रहे है। इस सेक्टर में चाहे पीएसयू बैंक, प्राइवेट सेक्टर, एनबीएफसी सभी अच्छे लग रहे है।

Stock Market: 2026 में ब्रॉडर मार्केट में फिर से तेजी की ही उम्मीद, अच्छे क्वालिटी शेयरों में करें निवेश

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।