News Image
Money Control

Stock Market Today: खबरों के दम पर आज के बिग स्टॉक बनेंगे ये सभी शेयर, फेडरल बैंक, आईआईएफएल फाइनेंस में भी दिखेगा एक्शन

Published on 15/07/2025 10:07 AM

Stock Market Today: लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 50 प्वाइंट चढ़कर 25100 के ऊपर टिका है। बैंक निफ्टी भी ऊपर कामकाज कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दूसरे दिन भी जोरदार तेजी देखने को मिला। ऐसे में आज खबरों के दम पर इन शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है जिसे सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बताया है। आइए डालते हैं इसपर एक नजर।

फोकस में IGL, MGL ( Red)

PNGRB ने घरेलू PNG कीमतों में अनियमितताओं पर सवाल उठाए। PNGRB ने कंपनियों को एक ही दाम तय करने को कहा है। रोजाना खपत चाहे जो भी हो, एक ही दर पर दाम तय किए जाएं। कुछ सिटी गैस कंपनियों ने PNG ग्राहकों के लिए कीमतों का स्ट्रक्चर बदला है। कुछ कंपनियां तय सीमा से ज्यादा खपत पर महंगे दाम वसूल रही हैं। PNG और CNG की डिमांड पूरी करने के लिए APM गैस सप्लाई की जा रही है। कंपनियां नियमों के हिसाब से रिव्यू करके करेक्टिव कदम उठाएं।

फोकस में HCL टेक (Neutral)

कंपनी की $ रेवेन्यू 1.3% फीसदी रही है जबकि मुनाफा 11% घटा है। वहीं मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला। नतीजे कमजोर हैं, लेकिन पहले ही भाव में शामिल हुआ। निचले स्तरों पर शेयर को शॉर्ट ना करें। निचले स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग भी आ सकती है। शेयर 100 DMA के अहम सपोर्ट पर है।

फोकस में रैलीस इंडिया ( Green)

पहली तिमाही में कंपनी के अच्छे नतीजे रहे है। रेवेन्यू सालाना आधार पर 22% बढ़कर 957 करोड़ रुपये पर रहा जबकि मुनाफा 100% बढ़कर 95 करोड़ रुपये पर आया। मैनेजमेंट ने कहा कि पूरे कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। वॉल्यूम ग्रोथ से EBITDA ग्रोथ की रफ्तार बढ़ी है।

IIFL FINANCE

सेक्टर और शेयर दोनों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड नजर आ रहा है। पिछले 13 में से 11 हफ्ते में तेजी रही। करीब दो साल का चैनल पार हो रहा है। कुछ सत्रों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। पिछले 8 में से 7 सत्र में लॉन्ग बिल्ड अप या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला।

FEDERAL BANK

कल का प्राइस एक्शन अच्छा रहा जबकि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट रहा। 50 DMA के सपोर्ट से खरीदारी रही। 20 DEMA तक शेयर चढ़ा। कल करीब 50% ज्यादा डिलिवरी रही। 7 सत्र के बाद वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 15, 2025 10:01 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।