News Image
Money Control

Stock market today : Sensex 600 अंक तक भागा, Nifty ने इंट्राडे में हिट किया 1 साल का हाई, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Published on 17/10/2025 12:04 PM

Market Mood : कमजोर शुरुआत के बाद शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी आई। बाजार को विदेशी फंडों की खरीदारी, दिग्गज शेयरों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का सपोर्ट मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 261.58 अंक गिरकर 83,206.08 पर खुला। निफ्टी भी 76.7 अंक गिरकर 25,508.60 पर खुला था। हालांकि,दोनों इंडेक्सों ने जल्द ही अपने नुकसान की भरपाई कर ली। इसके चलते सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स 565.05 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 84,032.70 पर पहुंच गया। 30 जून, 2025 के बाद पहली बार आज सेंसेक्स 84,000 के स्तर को पार कर गया।

इसी तरह निफ्टी भी 153.05 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,738.35 पर पहुंच गया। निफ्टी ने आज 25,750.85 का इंट्राडे हाई छुआ है जो 1 अक्टूबर, 2024 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। निफ्टी में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, मैक्स हेल्थकेयर और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 5 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है।

17 अक्टूबर को इन स्तरों पर रहे नजर

पिछले सत्र में, निफ्टी 50 इंडेक्स अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा और दिन के उच्चतम स्तर के पास बंद हुआ। यह एक मज़बूत बुलिश कैंडल के साथ 25,550 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट-रिसर्च, हार्दिक मटालिया का कहना है कि यह तेजी निकट भविष्य में मजबूती बने रहने का संकेत दे रही है। नीचे की ओर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,500 पर है, उसके बाद 25,400 पर अगला बड़ा सपोर्ट। जबकि ऊपर की ओर 25,700 और 25,800 के स्तर पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

डेरिवेटिव सेगमेंट में, सबसे ज़्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट (OI) 25,600 और 25,700 स्ट्राइक पर दिखने को मिला है। जबकि अधिकतम पुट OI 25,500 और 25,400 स्ट्राइक पर रहा है। यह OI सेटअप 25,500-25,400 के आसपास एक मज़बूत सपोर्ट बेस का संकेत दे रहा है। जबकि 25,600-25,700 ज़ोन के पास रेजिस्टेंस उभरने की संभावना है। इस रेजिस्टेंस रेंज से आगे बढ़ने पर निकट भविष्य में और तेजी आ सकती है।

Reliance Industries Q2 preview: आज आएंगे RIL के नतीजे, रिटेल, जियो और O2C की मजबूती से कमाई में बढ़त की उम्मीद

एनालिस्ट की राय

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट एनालिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि गुरुवार की तेज बढ़त के बाद ऑसिलेटर्स राहत के सांस लेने की जरूरत बता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज 25,400 तक गिरावट की संभावना है। हालांकि,अगर शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी 25,520 से ऊपर बना रहता है, तो यह 25,670 तक पहुंच सकता है, हालांकि यह तेजी टिकाऊ नहीं हो सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।