News Image
Money Control

Stock Markets: सेंसेक्स-निफ्टी में 4 मार्च को बड़ी गिरावट के संकेत, कैसी होनी चाहिए आपकी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी?

Published on 03/03/2026 04:39 PM

गिफ्ट निफ्टी 4 मार्च को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का संकेत दे रहा है। 3 मार्च को होली के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी है। 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आई थी। इसकी वजह मिडिलईस्ट क्राइसिस है। अमेरिका-इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए थे। उसके बाद ईरान ने जवाबी हमले किए। इस लड़ाई की वजह से मध्यपूर्व में संकट गहरा गया है।

एशिआई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट

3 मार्च को एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरावट दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में देखने को मिली। Kospi 7.81 फीसदी तक गिर गया। Samsung Electronics और SK Hynix जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर करीब 10 फीसदी तक क्रैश कर गए। अगर लड़ाई लंबी चलती है तो दक्षिण कोरिया, भारत सहित दूसरे बाजारों में गिरावट बढ़ सकती है। दक्षिण कोरिया के बाजार इस साल 37 फीसदी चढ़ा है।

Gift Nifty में 3 मार्च को बड़ी गिरावट 

इधर, 3 मार्च को Gift Nifty पर बड़ा दबाव देखने को मिला। मध्यपूर्व में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से क्रूड की कीमतें चढ़ रही हैं। अगर क्रूड का भाव लंबे समय तक हाई बना रहता है तो इससे भारत में इनफ्लेशन बढ़ने का खतरा पैदा होगा। भारत अपनी 80 फीसदी क्रूड की जरूरत इंपोर्ट से पूरा करता है। दोपहर बाद गिफ्ट निफ्टी 593 प्वाइंट्स यानी 2.37 फीसदी गिरकर 24,399 पर था। इसकी वजह मध्यपूर्व में बढ़ता संकट माना जा रहा है।

2 मार्च को भी सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में 2 मार्च को बड़ी गिरावट आई थी। पहले से दबाव में चल रहे भारतीय शेयर बाजार पर इस लड़ाई ने दबाव बढ़ा दिया। भारतीय बाजार सोमवार को बड़ी कमजोरी के साथ खुले। फिर बिकवाली बढ़ती गई। कारोबार के अंत में Sensex 1,048 प्वाइंट्स यानी 1.29 फीसदी गिरकर 80,238 पर बंद हुआ। Nifty 50 में भी बड़ी गिरावट आई। यह 313 प्वाइंट्स यानी 1.24 फीसदी लुढ़कर 24,865 पर क्लोज हुआ।

यह भी पढ़ें: SEBI चेयरमैन ने कहा-फ्यूचर्स से हमें दिक्कत नहीं, समस्या जीरो-डे ऑप्शंस को लेकर है

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को अभी शेयर बाजार में काफी सावधान रहने की जरूरत है। इनवेस्टर्स बड़ी गिरावट के मौके का इस्तेमाल खरीदारी के लिए कर सकते हैं। लेकिन, उन्हें सिर्फ मजबूत फंडामेंटल, स्ट्रॉन्ग कैशफ्लो और अच्छे मैनेजमेंट वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहिए। अभी बाजार में जो माहौल है, उसमें शेयरों का सेलेक्शन बहुत मायने रखता है। गलत शेयर में निवेश से बड़ा नुकसान हो सकता है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।