News Image
Money Control

Stock Tips: एलुमिनियम की रिकॉर्ड ऊंचाई के चलते नए हाई पर पहुंचा यह शेयर, नौ महीने में दिया है 151% रिटर्न

Published on 06/01/2026 02:04 PM

NALCO Share Price: नेशनल एलुमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा और इसके चलते यह करीब 6% उछल गया। इसके शेयरों की चमक आज लगातार चौथे दिन बढ़ी है और इसके साथ ही यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यह तेजी इस कारण आई क्योंकि एलुमिनियम के भाव वैश्विक मार्केट में ऊंचाईयों पर हैं। नालको के शेयरों की तेजी का फायदा कुछ निवेशकों ने उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 5.29% की बढ़त के साथ ₹348.45 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 5.88% उछलकर ₹350.40 तक पहुंच गया था जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

NALCO के शेयरों में एलुमिनियम की चमक ने भरी उड़ान

नालकों के शेयरों में आज एलुमिनियम की बढ़ती चमक ने उड़ान भरी है जिसके दम पर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एलुमिनियम की बात करें तो वैश्विक मार्केट में इसके भाव तीन साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। एलएमई (लंदन मेटल एक्सचेंज) पर इसके भाव प्रति टन $3000 के पार चले गए। इस भाव के पार वर्ष 2022 के बाद से पहली बार पहुंचा है। एलुमिनियम की चमक इसलिए बढ़ी है क्योंकि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में एलुमिनियम गलाने की क्षमता पर लगी सीमा और बिजली की बढ़ती कीमतों के चलते यूरोप में उत्पादन में आई दिक्कतों ने इसके वैश्विक भंडार को प्रभावित किया है। साथ ही कंस्ट्रक्शन और रिन्यूएबल सेक्टर से मांग का आउटलुक भी हाई बना हुआ है।

पिछले साल अक्टूबर में एलुमिनियम की कीमतें प्रति टन $2,500 के पार चली गई थी। इसकी चमक डिमांड और सप्लाई के बीच गैप के चलते बढ़ी थी क्योंकि आइसलैंड में एक स्मेल्टर की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद हो गई थी, जिससे 100 किलो टन तक का उत्पादन प्रभावित हुआ था। इसके अलावा दुनिया भर में मौद्रिक नीतियों में ढील की संभावना ने भी इस पर असर डाला था।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

नालकों के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है और महज 9 महीने में ही इसने निवेशकों के पैसों को ढाई गुना से अधिक बढ़ा दिया। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह बीएसई पर ₹140.00 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल के रिकॉर्ड निचला स्तर था। इस निचले स्तर से नौ ही महीने में यह 151.32% उछलकर आज 6 जनवरी 2026 को ₹351.85 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले ओवरऑल 11 एनालिस्ट्स में से 8 ने खरीदारी, 2 ने होल्ड और 1 ने सेल रेटिंग दी है।

Swiggy आया QIP प्राइस से भी नीचे, Zomato में भी गिरावट जारी, अब क्या करें?

Tata Motors PV के शेयर धड़ाम, Jaguar Land Rover के सेल्स आंकड़ों से डरे निवेशक

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।