News Image
Money Control

Stock to Buy: ये लॉजिस्टिक्स स्टॉक दे सकता 40% रिटर्न, 23 में 19 एनालिस्ट ने दी खरीदने की सलाह

Published on 25/03/2026 05:16 PM

Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म UBS ने लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery Ltd. के शेयर पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। 25 मार्च को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के सामने जो चुनौतियां पहले थीं, वे अब काफी हद तक पीछे छूट चुकी हैं। अब कंपनी का फोकस मुनाफे के साथ स्थिर ग्रोथ पर है।

UBS ने Delhivery के शेयर के लिए 600 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह लक्ष्य मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत की संभावित तेजी दिखाता है। UBS का टारगेट किसी भी ब्रोकरेज का Delhivery के लिए दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। इससे ज्यादा 620 रुपये का टारगेट ब्रोकरेज फर्म Elara ने दिया है।

किन चुनौतियों से जूझ रही थी Delhivery

UBS के अनुसार, पिछले कुछ समय में Delhivery को तीन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इनमें क्विक कॉमर्स और ई कॉमर्स वॉल्यूम पर दबाव, कंपनी के बड़े ग्राहक Meesho द्वारा लॉजिस्टिक्स सेवाओं को खुद संभालने की कोशिश, और प्राइवेट इक्विटी से समर्थित लॉजिस्टिक्स कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा शामिल थी।

ब्रोकरेज का कहना है कि अब इन तीनों चुनौतियों का असर काफी हद तक कम हो चुका है। ऐसे में कंपनी के लिए हालात पहले से बेहतर दिख रहे हैं।

Meesho से जुड़ा जोखिम भी घटा

Meesho को लेकर UBS का मानना है कि कंपनी के लिस्ट होने और मुनाफे पर बढ़ते दबाव के बाद लॉजिस्टिक्स को खुद संभालने की रणनीति या तो वापस ली जा सकती है या स्थिर हो सकती है। इससे Delhivery के कारोबार पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है।

कीमतों में सुधार की उम्मीद

ब्रोकरेज का कहना है कि ई कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सेक्टर में लंबे समय तक कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनियां अक्सर कम कीमत पर सेवाएं देने को मजबूर होती थीं। खासकर Ecom Express को इस सेक्टर में आक्रामक कीमतों के लिए जाना जाता था, जिससे पूरे उद्योग में प्राइसिंग पर दबाव बना रहता था।

लेकिन अब Delhivery ने Ecom Express को खरीद लिया है। साथ ही, Shadowfax की संभावित लिस्टिंग के बाद सेक्टर में प्रतिस्पर्धा का ढांचा बदल सकता है। इससे कंपनियों को सेवाओं की कीमतें ज्यादा तर्कसंगत स्तर पर तय करने का मौका मिल सकता है। यह फैक्टर पूरे सेक्टर में प्राइसिंग और मार्जिन में सुधार की संभावना बनाता है।

एनालिस्ट्स की राय क्या है

Delhivery को कुल 23 एनालिस्ट्स कवर करते हैं। इनमें से 19 ने शेयर पर Buy रेटिंग दी है, 3 ने Hold की सलाह दी है और 1 एनालिस्ट ने Sell की राय दी है।

एनालिस्ट्स के औसत टारगेट के आधार पर इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 22 प्रतिशत की संभावित तेजी मानी जा रही है।

शेयर की मौजूदा स्थिति

Delhivery के शेयर बुधवार को 2.65% की बढ़त के साथ 430 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, इसके बावजूद यह शेयर अभी भी अपने आईपीओ प्राइस 487 रुपये से करीब 12% नीचे ट्रेड कर रहा है। पिछले 1 साल में स्टॉक ने 67.19% का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 32.19 हजार करोड़ रुपये है।

Technical View : 23450 की दीवार पार होने पर निफ्टी में 23800 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी में भी सेलिंग प्रेशर खत्म होने के संकेत

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।