News Image
Money Control

Stocks in action : नतीजों के बाद यूनाइटेड ब्रुअरीज 3% टूटा, फाइव स्टार बिजनेस 6% भागा, जानिए क्या रही वजह

Published on 30/10/2025 12:25 PM

Buzzing stocks : यूनाइटेड ब्रुअरीज (United Breweries) और फाइव स्टार बिजनेस (Five-Star Business Finance) के शेयरों में आज काफी एक्शन देखने को मिल रहा है। यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयर पर नतीजों के बाद दबाव है। जबकि फाइव स्टार बिजनेस के शेयर में तेजी है। यूनाइटेड ब्रुअरीज का शेयर 53.90 रुपए यानी 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 1787 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का लो 1,755.60 रुपए है। वहीं, फाइव स्टार बिजनेस का शेयर 36.70 रुपए यानी 6.07 फीसदी की तेजी के साथ 642 रुपए के आसपास नजर आ रहा है। आज का इसका दिन का हाई 659.90 रुपए है।

यूनाइटेड ब्रुअरीज में गिरावट क्यों?

दूसरी तिमाही में यूनाइटेड ब्रुअरीज के स्टैंडअलोन नेट सेल्स में सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, इसका ग्रॉस मार्जिन 100bp घटकर 42.8 फीसदी पर रहा है। हालांकि, इसके 44 फीसदी पर रहने का अनुमान था। मॉनसून की लंबी अवधि से सीजनल डिमांड पर असर पड़ा है। हालांकि, प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ बरकरार है। प्रीमियम सेगमेंट में 17 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिली है। वैल्यूएशन की बात करें तो ये शेयर FY27 EPS के 61x पर शेयर में ट्रेड कर रहा है।

फाइव स्टार बिजनेस में तेजी क्यों?

फाइव स्टार बिजनेस का शेयर नतीजों के बाद 6 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। फाइव स्टार ने सितंबर में पहले कुछ लॉगिन के साथ हाउसिंग लोन प्रोडक्ट लॉन्च किया है। यह उत्पाद 175-200 शाखाओं में उपलब्ध है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में उसके हाउसिंग लोन सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ होगी। मैनेजमेंट ने 1.25-1.3 फीसदी का क्रेडिट कॉस्ट का गाइडेंस बरकरार रखा है। वैल्यूएशन की बात करें तो ये शेयर FY27 के P/E 2x पर ट्रेड कर रहा है।

 

Trading Plan: क्या Nifty फिर हासिल कर पाएगा 26000 का स्तर, Bank Nifty में क्या हो रणनीति?हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।