Published on 04/10/2025 03:43 PM
Panacea Biotec Shares: वैक्सीन बनाने वाली कंपनी पैनेसिया बायोटेक लिमिटेड (Panacea Biotec Ltd) को यूनिसेफ (UNICEF) से 315 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर बाइवैलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन (bOPV) की सप्लाई के लिए दिया गया है। कंपनी ने शुक्रवार 3 अक्टूबर को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने बाद इसका ऐलान किया। अब इस खबर के चलते सोमवार 6 अक्टूबर को पैनेसिया बायोटेक के शेयर फोकस में बने रह सकते हैं।
2026 से 2030 तक सप्लाई
पैनेसिया बायोटेक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बयाया कि उसे यूनिसेफ की ओर से एक लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है। इसके तहत पैनेसिया बायोटेक 1 अप्रैल 2026 से मार्च 2030 तक यूनिसेफ को 10 और 20-वायल प्रेजेंटेशन में bOPV वैक्सीन की सप्लाई करेगी। कॉन्ट्रैक्ट के तहत साल Q2 CY2026 और CY2027 के लिए ऑर्डर की कुल वैल्यू लगभग 3.56 करोड़ डॉलर (करीब 315 करोड़ रुपये) होगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का करार
कंपनी के मुताबिक यह एक अंतरराष्ट्रीय करार है और तय अवधि में यूनिसेफ की आवश्यकताओं के आधार पर वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी। यूनिसेफ अपनी वेबसाइट पर इस करार से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करेगी, जिसमें सप्लायर का नाम, वैक्सीन का प्रकार, करार की अवधि, ऑर्डर की कुल वैल्यू और सालाना कीमतें शामिल होंगी।
कोई संबंधित पक्ष नहीं
पैनेसिया बायोटेक ने साफ किया है कि इस करार में कंपनी के प्रमोटर, प्रमोटर समूह या ग्रुप कंपनियों का कोई हित नहीं है। यह सौदा किसी भी तरह की रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की कैटेगरी में नहीं आता है।
शेयरों में तेजी
डील की घोषणा के बाद पैनेसिया बायोटेक लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 415.00 रुपये के भाव पर बंद हुए, जो पिछले सत्र से 12.85 रुपये या 3.20% की बढ़त है। हालांकि साल 2025 में अब तक कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा है। जनवरी से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 5.71 फीसदी की गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें- Bonus Share: 84 साल पुरानी कंपनी हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर देगी फ्री, 7 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।