News Image
Money Control

Stocks On Broker's Radar: सिप्ला, सीमेंस, टाटा स्टील और यूपीएल के स्टॉक्स आज हैं ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर

Published on 14/05/2025 12:02 PM

Stocks On Broker's Radar : सिप्ला ने ने चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,222 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 939 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। इसका रेवन्यू 9 प्रतिशत बढ़कर 6,729.69 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के अच्छे नतीजों के बाद नोमुरा ने इस पर खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट बढ़ाया है। इसके साथ ही आज सीमेंस, यूपीएल और टाटा स्टील के स्टॉक्स भी ब्रोकर्स के रडार पर आ गये हैं। सीमेंस पर नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है। जबकि यूपीएल और टाटा स्टील पर ब्रोकरेज ने बाय रेटिंग दी है।

Nomura on Cipla

नोमुरा ने दिग्गज फार्मा कंपनी पर नतीजों के अपनी राय जाहिर की है। ब्रोकरेज ने कंपनी पर राय देते हुए कहा कि इसका EBITDA अनुमान से कम रहा लेकिन आउटलुक अनुमान मुताबिक देखने को मिला। कंपनी की दवा gRevlimid की कमजोर बिक्री के बावजूद FY26 में रेवेन्यू बढ़ेगा ऐसा अनुमान लगाया गया है। FY26 में 23.5-24.5% मार्जिन ग्रोथ मुमकिन है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1760 रुपये तय किया है।

Nomura on Siemens

नोमुरा ने सीमेंट पर रेटिंग को कम किया है। ब्रोकरेज ने इस इंजीनियरिंग स्टॉक पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2630 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के ऑपरेशनल नतीजे कमजोर रहे हैं। लेकिन इस दौरान ऑर्डर इनफ्लो मजबूत हुआ है। हालांकि इसकी मार्जिन पर दबाव कायम नजर आया। वहीं FY24-27 में 8% EBITDA संभव है। सालाना आधार पर एडजस्टेड EBITDA में 17% की गिरावट देखने को मिली। ऑर्डर इनफ्लो मजबूत हुआ है और अनुमान से 21% ज्यादा ऑर्डर रहा है।

चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

Nuvama on Tata Steel

नोमुरा ने टाटा स्टील पर रेटिंग को अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर रेटिंग को बढ़ाकर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 177 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी का नीदरलैंड में ऑपरेटिंग मुनाफा थोड़ा बढ़ा है।

HSBC on UPL

विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने यूपीएल पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे मजबूत देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि मार्जिन में रिकवरी के चलते Q4 में मजबूत नतीजे नजर आये हैं। कंपनी की बैलेंस शीट में उम्मीद से ज्यादा सुधार नजर आया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 770 रुपये तय किया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

Tags: #share markets

First Published: May 14, 2025 12:02 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।