News Image
Money Control

Stocks to BUY: गर्मी के सीजन में यह शेयर कराएगा कमाई? ब्रोकरेज ने 20% उछाल का दिया टारगेट

Published on 23/02/2026 05:25 PM

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म जियोजित इनवेस्टमेंट्स (Geojit Investments) ने कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया (Amber Enterprises India) के शेयरों को ‘BUY’ की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 9,156 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा स्तर से इसमें करीब 20% तक की संभावित तेजी का अनुमान है।

सोमवार, 23 फरवरी को NSE पर कंपनी के शेयर 1.3% की बढ़त के साथ 7,750 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

एयर कंडीशनर मार्केट में मजबूत पकड़

अंबर एंटरप्राइजेज भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) और ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर (ODM) कंपनी है। रूम एयर कंडीशनर (RAC) मैन्युफैक्चरिंग मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 27% है।

जियोजित का मानना है कि देश की RAC इंडस्ट्री वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच लगभग 19% की सालाना कंपाउंड ग्रोथ दर (CAGR) से बढ़ सकता है।

इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण बताए गए हैं। पहला- बढ़ती खपत और दूसरा- भारत में एयर कंडीशनर की कम पैठ। भारत में AC की पहुंच सिर्फ 8% है, जबकि ग्लोबल स्तर पर यह लगभग 40% है।

बिजनेस में डायवर्सिफिकेशन

ब्रोकरेज ने कहा कि अंबर सिर्फ एयर कंडीशनर तक ही सीमित नहीं है। कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) में भी विस्तार किया है। इसमें प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB), PCBA, रेलवे और डिफेंस सबसिस्टम जैसे सेगमेंट शामिल हैं। जियोजित का अनुमान है कि FY26E से FY28E के बीच कंपनी का कुल रेवेन्यू 27% CAGR की दर से बढ़ सकता है।

सेगमेंट के हिसाब से ग्रोथ अनुमान

कंज्यूमर ड्यूरेबल सेगमेंट में ब्रोकरेज ने 22% CAGR की ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जो FY25 में कुल राजस्व का 73% था। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में 30% CAGR की संभावित बढ़त देखी जा रही है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस ग्रोथ को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के तहत 4,200 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से मजबूती मिलेगी।

मार्जिन में सुधार की उम्मीद

ब्रोकरेज का मानना है कि RAC में मार्केट शेयर बढ़ने और ऊंचे मार्जिन वाले PCB कारोबार के विस्तार से कंपनी की कमाई और मार्जिन में सुधार हो सकता है। गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर की मांग बढ़ने की संभावना भी शेयर के लिए पॉजिटिव मानाी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Share Markets: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 480 अंक उछला; निवेशकों ने ₹2 लाख करोड़ कमाए

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।