News Image
Money Control

Stocks to Buy: स्विस बैंक का दांव, आपके पास है यह सुपर कंपाउंडर स्टॉक? यूबीएस ने 15% बढ़ाया टारगेट प्राइस

Published on 17/10/2025 01:03 PM

Stocks to Buy: स्विस इंवेस्टमेंट बैंक यूबीएस ने प्राइवेट हॉस्टिपल चेन मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के शेयरों को सुपर कंपाउंडर कहा और टारगेट प्राइस बढ़ा दिया। यूबीएसई के इस बुलिश रुझान पर मैक्स हेल्थकेयर के शेयर आज 2% से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े। हालांकि अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.77% के उछाल के साथ ₹1196.00 (Max Healthcare Institute Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 2.03% चढ़कर ₹1199.10 के भाव पर पहुंच गया था।

Max Healthcare Institute पर क्यों है UBS बुलिश?

स्विस इंवेस्टमेंट बैंक यूबीएस के मुताबिक मैक्स हेल्थकेयर कैपिसिटी बढ़ाने यानी अपनी क्षमता का विस्तार करने और अर्निंग्स ग्रोथ यानी कमाई बढ़ाने, दोनों को ही हासिल करने के लिए मजबूत स्थिति में है। यूबीएस का कहना है कि केंद्र सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी के अनुकूल माहौल तैयार होगा। यूबीएस का कैलकुलेशन है कि वित्त वर्ष 2025-28 के बीच इसका बेड एडीशन 18% के सीएजीआर से बढ़ेगा यानी कि इसके अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 18% की रफ्तार से बढ़ सकती है। इसमें से 80% क्षमता मेट्रो और टियर-1 शहरों में बढ़ेगी।

यूबीएस को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-28 के बीच मैक्स हेल्थकेयर का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 30% और ईपीएस (प्रति शेयर कमाई) 33% की रफ्तार से बढ़ेगी जो इसके प्रीमियम वैल्यूएशन को सही ठहरा रहा है। इन सब बातों को देखते हुए यूबीएस ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। स्विस इंवेस्टमेंट बैंक ने इसका टारगेट प्राइस ₹1,350 से 14.81% बढ़ाकर ₹1,550 कर दिया है।

कैसी है कारोबारी सेहत?

मैक्स हेल्थकेयर ने अगस्त महीने में जून 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किएए थे। इस वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 17% उछलकर ₹345 करोड़ पर पहुंच गया। इसे हॉस्पिटल नेटवर्क के ऑपरेशनल बेड्स का यूटिलाइजेशन बढ़ने से सपोर्ट मिला। इस दौरान कंपनी का ग्रास रेवेन्यू ₹2,028 करोड़ से बढ़कर ₹2,574 करोड़ पर पहुंच गया। मैक्स हेल्थकेयर का कर्ज भी इस दौरान बढ़कर ₹1,576 करोड़ से बढ़कर ₹ 1,755 करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के शेयर पिछले साल 24 दिसंबर 2024 को ₹889.00 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह करीब 9 महीने में 47.84% उछलकर 4 जुलाई 2025 को ₹1314.30 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Nifty Bank रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सात महीने में 10000 अंकों का उछाल, सिर्फ एक बैंकिंग स्टॉक ने नहीं दिया इस सफर में साथ

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।