Published on 16/09/2025 03:47 PM
Cement Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC ने भारत के सीमेंट सेक्टर को लेकर मंगलवार 16 सितंबर को एक रिपोर्ट जारी की। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में सीमेंट सेक्टर की दो कंपनियों की रेटिंग बढ़ाई है। इनमें अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) और श्री सीमेंट (Shree Cement) शामिल हैं। HSBC ने साथ में यह भी कहा कि देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट इस सेक्टर में अभी भी उसकी सबसे पसंदीदा कंपनी बनी हुई है।
HSBC ने अंबुजा सीमेंट की रेटिंग को होल्ड से बढ़ाकर Buy (खरीदें) कर दिया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को भी पहले के 490 रुपये से करीब 43 प्रतिशत बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है। इसने श्री सीमेंट की रेटिंग भी "Reduce (घटाएं)" से बढ़ाकर "होल्ड" कर दी है और इसके टारगेट प्राइस को 22,000 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 32,200 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
ब्रोकरेज ने डालमिया भारत के लिए अपनी "Buy" की रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन इसके टारगेट प्राइस को 2,000 रुपये से 45% बढ़ाकर 2,900 रुपये कर दिया है। इसने ACC लिमिटेड के लिए "होल्ड" की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को पहले के 2,100 रुपये से घटाकर 2,040 रुपये कर दिया है।
हालांकि, अल्ट्राटेक सीमेंट अभी HSBC का टॉप पिक बना हुआ है। ब्रोकरेज ने इस शेयर पर अपनी 'Buy' की रेटिंग को बरकरार रखा है और इसका टारगेट प्राइस पहले के 12,100 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 15,410 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
HSBC ने अपने नोट में लिखा है कि सीमेंट इंडस्ट्री में तेजी से कंसॉलिडेशन बढ़ रहा है। देश की टॉप-4 सीमेंट कंपनियों के पास अब सीमेंट मार्केट की कुल 57% हिस्सेदारी है। ब्रोकरेज ने कहा कि छोटे खिलाड़ियों पर बढ़ते कर्ज की वजह से भी बड़े खिलाड़ियों को प्राइसिंग में फायदा मिल सकता है।
दोपहर के कारोबार में, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.6% की तेजी के साथ 12,505 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। वहीं डालमिया भारत के शेयर 1.1% बढ़कर 2,442.6 रुपये के स्तप पर कारोबार कर रहे हैं। ACC के शेयर 0.6% बढ़कर 1,871.5 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 वजहों से बड़ी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 25200 के पार
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 16, 2025 3:47 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।