Published on 12/03/2026 09:47 PM
गुरुवार का कारोबारी दिन खत्म होने के बाद कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं। इनका असर शुक्रवार, 13 मार्च को शेयर बाजार में देखने को मिल सकता है। इन अपडेट्स के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल संभव है। आइए जानते हैं आज किन 9 स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी।
Tata Steel
टाटा ग्रुप की Tata Steel Ltd ने झारखंड हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। कंपनी ने यह कदम CGST और सेंट्रल एक्साइज, जमशेदपुर के कमिश्नर द्वारा जारी आदेश को चुनौती देने के लिए उठाया है। इस आदेश में कंपनी से 493.35 करोड़ रुपये GST चुकाने को कहा गया है।
Manorama Industries
मनोरमा इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने इक्विटी शेयर, नॉन कन्वर्टिबल डेट इंस्ट्रूमेंट, वारंट या अन्य कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करके 500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की मंजूरी दी है। यह फंड QIP या अन्य अनुमत तरीकों से एक या अधिक चरणों में जुटाया जा सकता है। इसके लिए नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।
Max Financial Services
कंपनी के बोर्ड ने 2,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है। यह रकम Qualified Institutional Placement (QIP) या अन्य अनुमत तरीकों से एक या अधिक चरणों में जुटाई जा सकती है। कंपनी का कहना है कि इससे कैपिटल बेस मजबूत होगा और भविष्य की ग्रोथ योजनाओं को सपोर्ट मिलेगा।
Balaji Amines
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अमोनिया की सप्लाई में लॉजिस्टिक दिक्कतें आ रही हैं। यग कंपनी के लिए अहम कच्चा माल है। इसकी कमी के चलते कंपनी के कुछ प्लांट फिलहाल अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं और कंपनी सप्लाई बाधा के बीच हालात पर नजर रखते हुए ऑपरेशंस संभालने की कोशिश कर रही है।
JK Lakshmi Cement
JK लक्ष्मी सीमेंट को असम सरकार के ई ऑक्शन में Juipahar New Umrangso Limestone Block (A और B) के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है। यह माइनिंग लीज असम में करीब 405 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के बाद कंपनी को यह ब्लॉक मिला है।
Indian Overseas Bank
बैंक ने 15 मार्च 2026 से लागू संशोधित MCLR दरों की घोषणा की है। बैंक ने वन मंथ MCLR को 10 बेसिस पॉइंट घटाकर 8.20 प्रतिशत कर दिया है। बाकी सभी अवधि की दरें जस की तस रखी गई हैं। वन ईयर MCLR 8.80 प्रतिशत पर बरकरार है।
Nectar Lifesciences Ltd
कंपनी के बोर्ड ने अपनी सहायक कंपनी Avensis Exports Private Ltd को 100 करोड़ रुपये तक का इंटर कॉरपोरेट लोन देने के समझौते को मंजूरी दी है। यह असुरक्षित लोन 12 प्रतिशत सालाना साधारण ब्याज और 10 साल की अवधि के साथ दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए होगा।
Gandhar Oil Refinery India Ltd
गंगाधर ऑयल ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी भू राजनीतिक तनाव के कारण कई ऑपरेशनल जोखिम पैदा हो गए हैं। पिछले करीब 15 दिनों में बेस ऑयल की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है और फ्रेट लागत भी बढ़ी है। हालांकि कंपनी की यूएई स्थित 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सहायक इकाई के पास पर्याप्त इन्वेंट्री है।
Vascon Engineers
कंपनी को अहमदाबाद में Lotus Park Development Project के लिए 115.90 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा।
Nifty मार्च में 8 सेशंस में 6 में गिरकर बंद हुआ, क्या गिरावट जारी रहेगी या बदलेगी बाजार की चाल?
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।