Published on 24/03/2026 08:53 PM
Stocks to Watch: शेयर बाजार में 25 मार्च को कई स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनियों से जुड़ी ताजा खबरों और बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते निवेशकों की नजर इन शेयरों पर रहेगी। Tata Steel, TVS Motor, Waaree Energies और Natco Pharma समेत कई कंपनियों ने अहम ऐलान किए हैं। ऐसे में ट्रेडिंग के दौरान इन 9 स्टॉक्स पर खास नजर रखनी चाहिए।
Tata Steel
स्टील कंपनी Tata Steel ने अपनी सहयोगी कंपनी T Steel Holdings Pte. Ltd. में इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। इसके लिए कंपनी करीब ₹1,680.27 करोड़ तक निवेश करेगी।
TVS Motor
दोपहिया वाहन बनाने वाली TVS Motor ने अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी ₹12 प्रति शेयर (1200%) का डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड 31 मार्च 2026 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए है।
HDFC Life
लाइफ इंश्योरेंस कंपनी HDFC Life को आयकर विभाग से आदेश मिला है। इसमें ₹126.46 करोड़ की टैक्स डिमांड उठाई गई है। इसके साथ ₹45.55 करोड़ का ब्याज भी जोड़ा गया है। हालांकि इस मामले में कोई पेनल्टी नहीं लगाई गई है।
NTPC Green Energy
सरकारी कंपनी NTPC Green Energy Ltd ने एक्सचेंज को बताया कि उसने Nxtra Data Limited के साथ एक समझौता किया है। दोनों कंपनियां मिलकर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की संभावनाएं तलाशेंगी।
Waaree Energies
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Waaree Energies ने विस्तार की योजना को आगे बढ़ाया है। कंपनी ने ₹3,900 करोड़ का कैपेक्स मंजूर किया है। इसके तहत एक ग्लास मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाई जाएगी। कंपनी अपनी एक अहम सब्सिडियरी में हिस्सेदारी भी बढ़ाएगी।
New India Assurance
सरकारी बीमा कंपनी New India Assurance Company Ltd को आयकर विभाग से टैक्स असेसमेंट ऑर्डर मिला है। यह वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़ा है। इसमें करीब ₹189.37 करोड़ की टैक्स डिमांड उठाई गई है। कंपनी इस आदेश को नेशनल फेसलेस अपील सेंटर में चुनौती देगी।
Natco Pharma
Natco Pharma के बोर्ड ने अपने एग्रोकेमिकल्स बिजनेस को अलग करने की योजना को मंजूरी दी है। इस कारोबार को कंपनी की सब्सिडियरी Natco Crop Health Sciences Ltd में ट्रांसफर किया जाएगा। शेयरधारकों को नई कंपनी के शेयर 1:1 अनुपात में मिलेंगे।
Cello World
सूत्रों के मुताबिक स्टेशनरी और हाउसवेयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली Cello World के प्रमोटर कंपनी में अपनी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी बेचने की संभावना तलाश रहे हैं। फिलहाल कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की करीब 75% हिस्सेदारी है। इसी हिस्सेदारी में से कंट्रोलिंग स्टेक बेचने पर विचार किया जा रहा है।
Ceigall India
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ceigall India Ltd को नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। कंपनी को आंध्र प्रदेश में ₹298 करोड़ के दो EPC ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर Purvah Green Power Private Limited ने दिए हैं।
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले ₹298 करोड़ के ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।