News Image
Money Control

Stocks to Watch: आज 20 मार्च को TCS, Nestle India, NTPC समेत कई शेयरों पर रहेगी नजर, दिख सकती है तेज हलचल

Published on 20/03/2026 08:56 AM

शुक्रवार, 20 मार्च को TCS, Nestle India, IndiQube Spaces, NTPC, Samvardhana Motherson International समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स को लेकर एक दिन पहले इन कंपनियों की ओर से की गई घोषणाओं पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा। साथ ही मेनबोर्ड सेगमेंट में एक कंपनी Innovision की लिस्टिंग भी है। किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं...

Shree Ram Twistex: अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 70.2% बढ़कर 3.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 2.2 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 75.2% बढ़कर 92.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 53 करोड़ रुपये था।

TCS: TCS ने ABB के साथ एक MoU साइन किया है। दोनों कंपनियां IT इंफ्रास्ट्रक्चर और एप्लीकेशंस, डिजिटल और इंडस्ट्रियल AI पहलों, डेटा सेंटर्स और अन्य उभरती टेक्नोलोजिज में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना चाहती हैं।

IndiQube Spaces: कंपनी ने पुणे में एक प्रमुख GCC क्लाइंट के साथ एक महत्वपूर्ण वर्कस्पेस लीजिंग समझौता किया है। क्लाइंट ने IndiQube Orchid में 1,140 सीटें ली हैं, जो कई मंजिलों पर फैली हुई हैं। इस सौदे की वैल्यू 5 साल की अवधि के लिए लगभग 54 करोड़ रुपये है।

NTPC: कंपनी ने ऑक्टोपस एनर्जी ग्रुप के साथ एक MoU साइन किया है, ताकि बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं का पता लगाया जा सके।

Samvardhana Motherson International: बोर्ड ने Hellmann Worldwide Logistics (MESA) Holding के साथ एक जॉइंट वेंचर समझौते को मंजूरी दी है।

Shanthi Gears: रंजन कुमार पाटी ने कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Gillette India: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी की भिवाड़ी में मौजूद मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 'कंसेंट टू ऑपरेट' (CTO) के रिन्यूअल को मंजूरी दे दी है।

Amber Enterprises India: कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी, IL JIN Electronics (India) में 296.02 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है। यह निवेश कंपनी के 'राइट्स इश्यू' में हिस्सा लेकर किया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ने इक्विटी शेयरों के 'राइट्स इश्यू' के जरिए 328.12 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है।

JSW Cement: कंपनी ने राजस्थान के नागौर में अपना ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इस प्लांट की सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता 2.5 MTPA और क्लिंकर बनाने की क्षमता 3.3 MTPA है। अब JSW Cement की कुल ग्राइंडिंग क्षमता बढ़कर 24.1 MTPA हो गई है। कंपनी की कुल क्लिंकर निर्माण क्षमता अब 9.74 MTPA है।

Nestle India: कंपनी ने गुजरात में अपनी साणंद फैक्ट्री में मंच की एक नई प्रोडक्शन लाइन शुरू की है, जिसमें 225 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

Wipro: कंपनी ने गांधीनगर में स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) में एक नया हब शुरू करने की घोषणा की है। इस हब के जरिए कंपनी ग्लोबल बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर के क्लाइंट्स को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विसेज उपलब्ध कराएगी।

Archean Chemical Industries: बोर्ड ने Idealis Chemicals के Idealis Mudchemie के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। Idealis Chemicals कंपनी की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है। Idealis Mudchemie, Idealis Chemicals की सब्सिडियरी है।

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले डाल लें एक नजर

बल्क डील्स

Rajputana Stainless: मॉरीशस स्थित इनवेस्टमेंट फंड Craft Emerging Market Fund PCC ने अपने Citadel Capital Fund के जरिए कंपनी के 12.5 लाख शेयर 15.25 करोड़ रुपये में खरीदे। Elite Capital Fund ने 9 लाख शेयर 10.98 करोड़ रुपये में खरीदे। इसके अलावा सपन अनिल शाह HUF ने 5.3 लाख शेयर 6.3 करोड़ रुपये में खरीदे। स्मितल सुरेश ठक्कर ने 5.4 लाख शेयर 6.58 करोड़ रुपये में खरीदे।

Bliss GVS Pharma: Mateus ने कंपनी में 9.33 लाख अतिरिक्त शेयर 19.68 करोड़ रुपये में खरीदे। एरियन इनवेस्टमेंट ने 10 लाख शेयर बेच दिए।

ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड, एक्स-बोनस ट्रेड

REC

बाल्मर लॉरी इनवेस्टमेंट्स

कामा होल्डिंग्स

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।