Published on 05/01/2026 09:08 AM
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी के के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में तगड़ी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 2 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 573.41 प्वाइंट्स यानी 0.67% की बढ़त के साथ 85,762.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 182.00 प्वाइंट्स यानी 0.70% के उछाल के साथ 26,328.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
केएसएच इंटरनेशनल, अक्षिता कॉटन और सीडीजी पेटकेम आज तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
तिमाही कारोबारी अपडेट
Equitas Small Finance Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रास एडवांसेज 15.86% बढ़कर ₹43,269 करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 7.24% उछलकर ₹43,668 करोड़, सीएएसए (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) 10.6% बढ़कर ₹12,886 करोड़ और सीएएसए रेश्यो 29% से 30% पर पहुंच गया।
Bank Of Baroda Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा का वैश्विक बिजनेस 12.22% बढ़कर ₹28.90 लाख करोड़, वैश्विक एडवांसेज 14.57% उछलकर ₹13.43 लाख करोड़, वैश्विक डिपॉजिट्स 10.25% उछलकर ₹15.46 लाख करोड़, घरेलू डिपॉजिट्स 11.13% बढ़कर ₹13.07 लाख करोड़ और घरेलू एडवांसेज 13.54% उछलकर ₹10.95 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Bandhan Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बंधन बैंक का लोन्स और एडवांसेज 10% बढ़कर ₹1.45 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 11.1% उछलकर ₹1.56 लाख करोड़ पर पहुंच गया लेकिन सीएएसए (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट्स 4.5% गिरकर ₹42,730 करोड़ पर सीएएसए रेश्यो 31.73% से 27.26% पर आ गया।
Yes Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर यस बैंक का लोन्स और एडवांसेज 5.2% बढ़कर ₹2.57 लाख करोड़ और डिपॉजिट्स 5.5% उछलकर ₹2.92 लाख करोड़ पर पहुंच गया
Bajaj Finance Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज फाइनेंस का कस्टमर फ्रेंचाइजी 9.71 लाख से बढ़कर 11.5 करोड़, नया लोन बुक 15% बढ़कर ₹1.39 करोड़ और एयूएम 22% उछलकर ₹4.85 लाख करोड़ और डिपॉजिट्स 3.20% बढ़कर ₹71,000 करोड़ पर पहुंच गया।
Sobha Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर सोभा की टोटल सेल्स वैल्यू 52.3% बढ़कर ₹2,115.2 करोड़, एवरेज प्राइस रियलाइजेशन 13.1% उछलकर प्रति स्क्येर फीट ₹15,436 पर पहुंच गया लेकिन न्यू सेल्स एरिया 1.7% गिरकर 13.7 करोड़ स्क्वेयर फीट पर आ गया।
Vedanta Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर वेदांता का एलुमिनियम प्रोडक्शन 1% बढ़कर 6.2 लाख टन, जिंक सेलेबल मेटल 4% बढ़कर 2.7 लाख टन, जिंक इंटरनेशनल प्रोडक्शन 28% उछलकर 59,000 टन पर पहुंच गया लेकिन सिल्वर प्रोडक्शन 1% गिरकर 1.58 लाख टन पर आ गया।
Ujjivan Small Finance Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का टोटल डिपॉजिट्स 22.2% उछलकर ₹42,219 करोड़, सीएएसए (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट्स 33.1% उछलकर ₹11,533 करोड़, ग्रास लोन बुक 21.6% बढ़कर ₹37,055 करोड़ और डिस्बर्समेंट्स 55% बढ़कर ₹8,311 करोड़ पर पहुंच गया तो ग्रास एनपीए 2.68% से सुधरकर 2.39% हो गया।
V2 Retail Q3 (YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर वी2 रिटेल का स्टैंडएलोन रेवेन्यू 57% उछलकर ₹927 करोड़ पर पहुंच गया और सेम-स्टोर-सेल्स ग्रोथ 2% रही। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 35 नए स्टोर शुरू किए।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Corona Remedies Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कोरोना रेमेडीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.8% बढ़कर ₹52.3 करोड़ और रेवेन्यू 15% उछलकर ₹361.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Coal India
कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) 9 जनवरी को ₹1,071 करोड़ का आईपीओ लाएगी जिसका प्राइस बैंड प्रति शेयर ₹21-₹23 होगा।
Seamec
सीमेक के वेसेल सीमेक अगस्त्य ने ओएनजीसी के साथ चल रहे कॉन्ट्रैक्ट के तहत एचएएल ऑफशोर के साथ 2 जनवरी से अपना चार्टर शुरू कर दिया है।
Royal Orchid Hotels
रॉयल ऑर्किड होटल्स ने राजस्थान के जोधपुर में एक नई लीजर प्रॉपर्टी के लिए कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। इस नए रीजेंटा होटल को होटल मैनेजमेंट एग्रीमेंट किया जाएगा।
NIBE
एनआईबीई ने भारतीय सेना के साथ ₹292.69 करोड़ का एक सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके तहत कंपनी को 150 किमी और 300 किमी की लंबी-दूरी तक मार करने वाली रॉकेटों समेत कई प्रकार के रॉकेटों के लिए एक यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, एक्सेसरीज और गोला-बारूद को बनाने और सप्लाई का का काम मिला है।
Dixon Technologies
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक निर्माण योजना के तहत डिक्सन टेक की सहायक कंपनियों-कुनशान क्यू टेक माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया) को कैमरा मॉड्यूल सब-असेंबली और डिक्सन इलेक्ट्रोकनेक्ट को ऑप्टिकल ट्रांससीवर (एसएफपी) बनाने की मंजूरी दी है।
Amber Enterprises India
अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया की सहायक कंपनियां एसेंट-के सर्किट और शोगिनी टेक्नोआर्ट्स को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के तहत औपचारिक मंजूरी मिल गई है।
Adani Enterprises
अदाणी एंटरप्राइजेज ने ₹1,000 करोड़ के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) का तीसरा पब्लिक इश्यू पेश किया है जिसमें सालाना 8.90% तक का रिटर्न मिल रहा है। यह इश्यू 6 जनवरी को खुलेगा और 19 जनवरी को बंद होगा। इसमें बेस इश्यू ₹500 करोड़ का है और ₹500 करोड़ ग्रीन शू ऑप्शन है।
इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट ने श्री विश्व वरधी में 49% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक कदम और बढ़ा दिया है। इसमें नियामकीय मंजूरी के बाद अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने का विकल्प भी शामिल है।
Kiri Industries
किरी इंडस्ट्रीज को डायस्टार ग्लोबल होल्डिंग्स (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी 37.57% हिस्सेदारी की बिक्री के बाद पूरा $68.90 करोड़ मिल गया है और इस प्रकार सिंगापुर की अदालतों में चल रहे एक लंबे कानूनी विवाद का सफलतापूर्वक निपटारा हो गया।
Trident
व्यक्तिगत कारणों से ट्राइडेंट के ग्रुप सीएफओ राहुल रूंगटा ने 2 जनवरी से अपना पद छोड़ दिया।
बल्क डील्स
Shyam Dhani Industries
होलानी ग्रुप के होलानी वेंचर कैपिटल फंड-I ने श्याम धानी इंडस्ट्रीज के 2.5 लाख शेयर (1.21% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹119.8 के भाव से ₹2.99 करोड़ में खरीदे हैं। इसके अलावा एसएमई आईपीओ में एंकर निवेशक के तौर पर पैसे लगाने वाली मेरु इन्वेस्टमेंट फंड पीसीसी-सेल 1 ने भी इसी भाव पर 4 लाख शेयर (1.9% हिस्सेदारी) ₹4.79 करोड़ में खरीदी है। 29 दिसंबर तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से होलानी वेंचर कैपिटल की श्याम धानी में 2.1% हिस्सेदारी थी, जबकि मेरु इन्वेस्टमेंट फंड की 1.3% हिस्सेदारी।
KV Toys India
सात्विक जैन की मल्टी-फैमिली ऑफिस जेनरेशनल कैपिटल के स्वामित्व वाली जेनरेशनल कैपिटल ब्रेकआउट फंड 1 ने केवी टॉयज इंडिया के 34,800 इक्विटी शेयर (0.55% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹336.85 के भाव से ₹1.17 करोड़ में खरीदे हैं।
एक्स-डेट
आज फेयरकेम ऑर्गेनिक्स के बायबैक की तो ओरिएंट टेक के बोनस की एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज सेल (SAIL) में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।