News Image
Money Control

Stocks to Watch: बुधवार 7 जनवरी को इन 14 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Published on 06/01/2026 08:12 PM

Stocks to Watch: बुधवार, 7 जनवरी को शेयर बाजार में कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं। मर्जर अपडेट, बिजनेस एक्सपेंशन, बड़े प्रोजेक्ट्स, लॉक-इन खत्म होने और बोर्ड मीटिंग जैसे ट्रिगर्स इन शेयरों में हलचल बढ़ा सकते हैं। कुछ स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के मौके बन सकते हैं, तो कुछ पर निवेशकों की नजर आगे की ग्रोथ को लेकर रहेगी। ऐसे में बाजार खुलने पर इन 14 शेयरों पर नजर रखना जरूरी है।

Devyani International

Devyani International ने Sapphire Foods के साथ प्रस्तावित मर्जर पर अपडेट दिया है। कंपनी ने बताया कि मर्जर के बाद दोनों कंपनियां एक कॉमन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर काम करेंगी। इसके तहत KFC से जुड़े सिस्टम्स को Devyani के टेक स्टैक पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, KFC के लिए मार्केटिंग और इनोवेशन की जिम्मेदारी Yum के पास ही रहेगी। कंपनी ने बताया कि इस डील में ₹280 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है और Yum को एकमुश्त ₹320 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।

Biocon Ltd

बायोकॉन की सब्सिडियरी अमेरिका में होने वाले एक हेल्थकेयर कॉन्फ्रेंस में तीन नए ऑन्कोलॉजी बायोसिमिलर लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कदम कंपनी के ऑन्कोलॉजी पोर्टफोलियो को मजबूत करने और ग्लोबल बायोसिमिलर मार्केट में मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। इसका मकसद किफायती कैंसर इलाज की बढ़ती मांग को पूरा करना है।

Tata Capital

टाटा कैपिटल में बुधवार, 7 जनवरी को तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने जा रहा है। इसके तहत 7.12 करोड़ शेयर, जो कुल इक्विटी का करीब 2 प्रतिशत हैं, ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। मौजूदा भाव पर इन शेयरों की वैल्यू लगभग ₹2,573 करोड़ आंकी गई है। पिछले दो हफ्तों में स्टॉक इश्यू प्राइस से ऊपर चला गया है।

Meesho

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो में भी 7 जनवरी को एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होगा। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक, 10.99 करोड़ शेयर, यानी करीब 2 प्रतिशत इक्विटी, ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे। मौजूदा शेयर प्राइस पर इनकी वैल्यू करीब ₹1,973 करोड़ बैठती है।

Fino Payments Bank

फिनो पेमेंट्स बैंक ने बताया है कि 8 जनवरी की रात से 10 जनवरी 2026 तक उसकी बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह डाउनटाइम कोर बैंकिंग सिस्टम को फिनैकल प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट करने की वजह से रहेगा। बैंक ने ग्राहकों को पहले से अपने लेन-देन प्लान करने की सलाह दी है।

Godrej Consumer Products Ltd

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने तीसरी तिमाही में घरेलू मांग में धीरे-धीरे सुधार की बात कही है। कंपनी को उम्मीद है कि महंगाई में नरमी और GST दरों में कमी से खपत में रिकवरी आएगी। स्टैंडअलोन बिजनेस में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है, जिसमें होम केयर सेगमेंट मजबूत रहेगा, जबकि पर्सनल केयर में मिड सिंगल डिजिट ग्रोथ का अनुमान है।

Indian Energy Exchange

IEX ने साफ किया है कि सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (CERC) के मार्केट कपलिंग नियमों को लेकर Electricity Appellate Tribunal (APTEL) ने अब तक कोई अंतिम आदेश या निर्देश जारी नहीं किया है। यह स्पष्टीकरण शेयरों में 13 प्रतिशत तक की तेजी के बाद आया। APTEL ने अगली सुनवाई 9 जनवरी को तय की है।

ONGC

ONGC ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मोरी-5 कुएं में गैस लीक की घटना के बाद सीनियर मैनेजमेंट ने ऑपरेशनल कंट्रोल संभाल लिया है। कंपनी के मुताबिक, डायरेक्टर (टेक्नोलॉजी एंड फील्ड सर्विसेज) विक्रम सक्सेना क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के साथ मौके पर ऑपरेशंस की निगरानी कर रहे हैं।

IRB Infrastructure Trust

IRB Infrastructure Trust को ओडिशा में एक टोल रोड प्रोजेक्ट के लिए NHAI से लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह TOT-18 बंडल के तहत है, जिसमें ट्रस्ट 20 साल तक टोल वसूली करेगा और इसके बदले ₹3,087 करोड़ की अपफ्रंट कंसेशन फीस चुकाएगा। प्रोजेक्ट NH-16 के 74.5 किमी लंबे चांदीखोल-भद्रक सेक्शन से जुड़ा है।

Lodha Developers

लोढ़ा डेवलपर्स ने तीसरी तिमाही में प्री-सेल्स में 25 प्रतिशत सालाना बढ़त दर्ज कर ₹5,620 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। हालांकि, इस दौरान कलेक्शंस 17 प्रतिशत घटकर ₹3,560 करोड़ रह गए। कंपनी का कहना है कि प्रमुख बाजारों में मजबूत मांग के चलते प्री-सेल्स बेहतर रही हैं।

Pidilite Industries

फेविकोल बनाने वाली पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी पिडिलाइट वेंचर्स ने पेपरफ्राय में अपनी पूरी हिस्सेदारी TCC Concept को 100 प्रतिशत शेयर स्वैप के जरिए ट्रांसफर कर दी है। इस डील के बाद पिडिलाइट वेंचर्स के पास TCC Concept में 2.20 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। कंपनी ने साफ किया कि यह संबंधित पक्ष (Related Party) ट्रांजैक्शन नहीं है।

Mahindra & Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV 3XO रेंज में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹13.89 लाख है। यह AX5 व AX7L दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में करीब 285 किलोमीटर की रेंज देती है।

Hitachi Energy India

Hitachi Energy India को 2025 के लिए ESG रेटिंग में सुधार मिला है। रेटिंग एजेंसी SES ESG Research Private Limited ने कंपनी को 72.9 का ESG स्कोर दिया है। इससे पहले 2024 के लिए कंपनी का ESG स्कोर 70.1 था। बेहतर स्कोर से कंपनी की पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस से जुड़ी परफॉर्मेंस में मजबूती का संकेत मिलता है।

Ceat

टायर कंपनी Ceat ने एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 19 जनवरी 2026 को होगी। इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और अवधि के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा।

IEX Share Price: रॉकेट बने IEX के शेयर, 13% तक आया उछाल; जानिए खरीदारी के लिए टूट क्यों पड़े निवेशक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।