Published on 19/02/2026 08:58 AM
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 283.29 प्वाइंट्स यानी 0.34% के उछाल के साथ 83,734.25 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 93.95 प्वाइंट्स यानी 0.37% की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट
एबीबी इंडिया, सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया, महेश डेवलपर्स और सत्व सुकुन लाइफकेयर आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।
Dr Reddy’s Laboratories
डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने यूके की स्पेशलिटी फार्मा कंपनी मर्करी फार्मा ग्रुप (एमपीजीएल) के साथ भारत में इसके ट्रेडमार्क, प्रोगिनोवा (Progynova) और साइक्लो-प्रोगिनोवा (Cyclo-Progynova), और इससे जुड़े एसेट्स की खरीदारी के लिए $3.21 करोड़ में फाइनल एग्रीमेंट किया है।
Hindustan Unilever Ltd (HUL)
एचयूएल के बोर्ड ने ब्यूटी एंड वेलबीइंग और होमकेयर में तेजी से बढ़ रहे प्रीमियम कैटेगरीज में मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए दो साल में करीब ₹2000 के निवेश को मंजूरी दी है।
Zydus Lifesciences
जाइडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से 32 मिलीग्राम बोसेन्टन टैबलेट (ओरल सस्पेंशन) के लिए फाइनल अप्रूवल मिल गया है। पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन (पीएएच) के इलाज में इस्तेमाल होने वाला बोसेन्टन टैबलेट को अहमदाबाद के SEZ में ग्रुप की फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में तैयार किया जाएगा।
NCC
एनसीसी और इसकी एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी ओबी इंफ्रास्ट्रक्चर पर एनएचएआई ने बैन लगा दिया है। अब ये एनएचएआई के किसी भी भी टेंडर से 17 फरवरी से दो साल तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Pace Digitek
पेस डिजिटेक की एक अहम सहायक कंपनी लाइनएज पावर को याकिन केम से मोबाइल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएस) की सप्लाई के लिए $13.5 करोड़ का पर्चेज ऑर्डर मिला है।
BL Kashyap and Sons
बीएल कश्यप एंड संस को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े काम के लिए सीआरसी ग्रीन्स से ₹300 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Jindal Saw
अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (एपीआई) के ऑडिट के दौरान कुछ अनियमितताएं मिली तो जिंदल सॉ को एपीआई सीमलेस पाइपों पर एपीआई मोनोग्राम लगाने से रोक लगा दिया गया है।
TVS Motor Company
टीवीएस मोटर कंपनी ने इंडोनेशिया में 19 साल पहले एंट्री की थी और अब इसके कुल प्रोडक्शन का आंकडा 10 लाख यूनिट के पार हुआ है।
Hilton Metal Forging
हिल्टन मेटल फोर्जिंग के बोर्ड ने ₹16.68 के भाव पर 1.67 करोड़ राइट्स इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है।
RNIT AI Solutions
आरएनआईटी एआई सॉल्यूशंस को मेघालय सरकार से आरएनआईटी एआई-फेस रिकग्निशन सिस्टम को मेघालय वन और सीएम कनेक्ट एप्लिकेशन के साथ इंटीग्रेशन के लिए एक ₹1 करोड़ का पायलट वर्क ऑर्डर मिला है।
Cochin Shipyard
कोचीन शिपयार्ड ने फ्रांस की CMA CGM के साथ ₹2,000 करोड़ से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट किया है, जिसके तहत करीब 1,700 TEU क्षमता वाले और LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाले छह फीडर कंटेनर जहाजों का डिजाइन और निर्माण किया जाएगा। पहला जहाज 36 महीनों में और अंतिम जहाज 64 महीनों के भीतर डिलीवर होगा।
ब्लॉक डील्स
Capri Global Capital
बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) से कैप्री ग्लोबल कैपिटल के 30.78 लाख शेयर (0.32% इक्विटी) ₹54.2 करोड़ में प्रति शेयर ₹176.2 के भाव पर खरीदे हैं।
लिस्टिंग
आज मरुशिका टेक के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
F&O Ban
सम्मान कैपिटल और सेल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।