Published on 22/12/2025 09:11 AM
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 20 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 447.55 प्वाइंट्स यानी 0.53% के उछाल के साथ 84,929.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 150.85 प्वाइंट्स यानी 0.58% की बढ़त के साथ 25,966.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Vidya Wires
विद्या वायर्स आज तिमाही कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
Sudeep Pharma
सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सुदीप फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6.2% गिरकर ₹45.7 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹162.7 करोड़ पर पहुंच गया।
IRB Infrastructure Developers
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के बोर्ड ने शुरुआती अपग्रेड, ओएंडएम वर्क्स और प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन से जुडे कार्यों और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (प्राइवेट इनविटेशनल वेंचर) के प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करने को लेकर कॉन्ट्रैक्ट्स को मंजूरी दे दी है। ये कॉन्ट्रैक्ट्स टीओटी-17 प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जिसे आईआरबी हरिहर कॉरिडोर (प्रोजेक्ट एसपीवी) के जरिए इंप्लीमेंट किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट ₹6,785 करोड़ का है।
Ge Vernova T&D India
जीई वर्नोवा टी एंड डी इंडिया को एईएसएल प्रोजेक्ट्स से केपीएस 3 (खावड़ा) से साउथ ओलपाड तक 2,500 मेगावाट हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) वीएससी टर्मिनल स्टेशन (2×1,250 मेगावाट) के डिजाइन, सप्लाई और एग्जीक्यूशन के लिए कई वर्षों का एक मल्टी-कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
RITES
राइट्स ने बोत्सवाना सरकार के साथ ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट और मॉडर्नाइजेशन के लिए एक एमओयू किया है।
Granules India
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने ग्रेन्यूल्स इंडिया की हैदराबाद में स्थित सब्सिडरी ग्रेन्यूल्स लाइफ साइंसेज का GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) और प्रियार अप्रूवल इंस्पेक्शन पूरा कर लिया। इसमें पांच ऑब्जर्वेशन जारी किया है। इसकी जांच 15-19 दिसंबर के बीच हुई थी।
Soma Textile & Industries
सोमा टेक्सटाइल एंड इंडस्ट्रीज को अपनी होल्डिंग कंपनी रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा से ₹281.18 करोड़ के दो ठेके मिले हैं। इनमें महाराष्ट्र में जालना से नांदेड़ तक हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के लिए एक एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे कनेक्टर का निर्माण शामिल है।
Tata Chemicals
टाटा केमिकल्स की सहायक कंपनी टाटा केमिकल्स इंटरनेशनल ने सिंगापुर की नोवाबाय की 100% इक्विटी शेयर कैपिटल को 2.5 करोड़ यूरो में अधिग्रहित करने के लिए एक शेयर खरीद समझौता (एसपीए) किया है।
Indian Hotels Company
इंडियन होटल्स कंपनी के बोर्ड ने ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (ताजजीवीके) में 25.52% हिस्सेदारी यानी 1.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए सेल एंड पर्सेच एग्रीमेंट करने की मंजूरी दे दी है। ये शेयर ताजजीवीके की प्रमोटर शालिनी भूपाल प्रति शेयर ₹370 के भाव पर खरीद सकती हैं।
Tata Steel
टाटा स्टील ने अपनी विदेशी सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स (टीएसएचपी) में $15.0 करोड़ (₹1,354.94 करोड़) के 148.8 करोड़ इक्विटी शेयर हासिल किए हैं। इसके अलावा कंपनी को जमशेदपुर में स्थित टैक्स ऑफिस से ₹493.35 करोड़ टैक्स, ₹638.82 करोड़ का जुर्माना और इन पर ब्याज चुकाने का आदेश मिला है।
Indraprastha Gas
इंद्रप्रस्थ गैस ने कंप्रेस्ड बॉयोगैस प्लांट और बॉयोफ्यूल प्रोजेक्ट्स के सेटअप के लिए हिंदुस्तान वेस्ट ट्रीटमेंट (एचडब्ल्यूटी) के साथ ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है।
Balkrishna Industries
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने अरविंद पोद्दार को 1 अगस्त, 2026 से पांच साल के लिए फिर से कंपनी के एमडी और चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Emmvee Photovoltaic Power
एमवी फोटोवोल्टिक पावर की सहायक कंपनी एमवी एनर्जी ने बेंगलुरु स्थित अपने कारखाने (यूनिट VI) में 2.5 गीगावाट की सौर मॉड्यूल लाइन का प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है, जिससे इसकी कुल सौर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 10.3 गीगावाट हो गई है।
Jupiter Wagons
प्रमोटर तात्रावगोन्का एएस ने जुपिटर वैगन्स में 0.55% हिस्सेदारी (28.72 लाख शेयर) ₹135 करोड़ रुपये में प्रति शेयर ₹470 के भाव पर हासिल की है।
Fortis Healthcare
फोर्टिस हेल्थकेयर ने अपनी सहायक कंपनी इंटरनेशनल हॉस्पिटल के जरिए बेंगलुरु के यशवंतपुर में स्थित 125 बिस्तरों वाले पीपल ट्री हॉस्पिटल (पीटीएचवाई) के अधिग्रहण के लिए ₹430 करोड़ में डेफिनिटव एग्रीमेंट किया है। यह अधिग्रहण टीएमआई हेल्थकेयर के पूर्ण अधिग्रहण के जरिए होगा, जिसके तहत पीटीएचवाई का कारोबार चलता है। 0.8 एकड़ की साथ लगी हुई जमीन के अधिग्रहण से कंपनी को बेड कैपेसिटी 300 से अधिक बिस्तरों तक करने की संभावना बनी है। साथ ही कंपनी ने तीन साल में ₹410 करोड़ के अतिरिक्त निवेश की योजना बनाई है।
बल्क डील्स
Medi Assist Healthcare Services
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने मेडी असिस्ट में 3.81 लाख शेयर (0.51% इक्विटी होल्डिंग) ₹16.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹433 के भाव से खरीदा है। सितंबर 2025 तक एचडीएफसी लार्ज एंड मिड कैप फंड के पास मेडी असिस्ट में पहले से ही 7.53% हिस्सेदारी थी।
Powergrid Infrastructure Investment Trust
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में अतिरिक्त 77.67 लाख यूनिट (0.85% हिस्सेदारी) ₹66.41 करोड़ में प्रति यूनिट ₹85.5 के भाव से खरीदा है। सितंबर 2025 तक फंड हाउस के पास पहले से ही इस इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में 3.94% हिस्सेदारी थी। वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने भी इसी भाव पर ₹328.45 करोड़ में इस इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में 3.84 करोड़ यूनिट (4.22% हिस्सेदारी) खरीदीं। वहीं दूसरी तरफ कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड के स्वामित्व वाली सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स (4) इंक ने 9.18 करोड़ यूनिट (10.09% हिस्सेदारी) की अपनी पूरी हिस्सेदारी ₹786 करोड़ में प्रति यूनिट ₹85.58 के भाव पर बेचकर Powergrid InvIT से बाहर निकल गई।
लिस्टिंग
आज नेप्चूयन लॉजिटेक के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के स्प्लिट तो पल्सर इंटरनेशनल के राइट्स की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।