Published on 18/03/2026 08:01 AM
Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 17 मार्च को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 567.99 प्वाइंट्स यानी 0.75% के उछाल के साथ 76,070.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 172.35 प्वाइंट्स यानी 0.74% की बढ़त के साथ 23,581.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट
गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ, धरती प्रोटीन्स और माइलस्टोन फर्नीचर आज अपने तिमाही कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
Clean Max Enviro Energy Solutions
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.4% बढ़कर ₹27.6 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 20.4% गिरकर ₹422.5 करोड़ पर आ गया। हालांकि अदर इनकम ₹27.4 करोड़ से बढ़कर ₹43.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Shree Cement
श्री सीमेंट ने आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में स्थित 373 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले डोममर्नंड्याला-1 चूना पत्थर ब्लॉक के लिए सफल बोली लगाई है।
Varun Beverages
वरुण बेवरेजेज की सहायक कंपनी द बेवरेज कंपनी प्रोप्राइटरी ने दक्षिण अफ्रीका की क्रिकली डेयरी प्रोप्राइटरी में 100% इक्विटी हिस्सेदारी ₹131.4 करोड़ में हासिल करने के लिए एक एग्रीमेंट किया है।
Swan Defence and Heavy Industries
स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज की प्रमोटर हेजल इंफ्रा 18-19 मार्च को ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 26.38 लाख इक्विटी शेयर (5.01% हिस्सेदारी) बेचेगी। इसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹1,900 फिक्स किया गया है।
CESC
सीईएससी ने विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स सेटअप करने के लिए पूर्वा ग्रीन पावर (सहायक कंपनी), विस्मया रिन्यूएबल्स इंडिया प्रोजेक्ट्स, हेक्सा क्लाइमेट सॉल्यूशंस और स्प्रिंग एनर्जी को चार एलओए (लेटर ऑफ अवार्ड) जारी किए हैं।
Mafatlal Industries
माफतलाल इंडस्ट्रीज को स्कूल एंड मास एडुकेशन डिपार्टमेंट के तहत ओडिशा के 16 जिलों में 500 रोबोटिक लैब सेटअप करने के लिए ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) से ₹114 करोड़ का पंचवर्षीय ऑर्डर मिला है।
Tech Mahindra
टेक महिंद्रा की सहायक कंपनी टेक महिंद्रा लंदन ने मिडैड कंपनी के साथ एक एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत मिडैड द्वारा पुट ऑप्शन का इस्तेमाल करने के बाद सहायक कंपनी टेक महिंद्रा अरबिया में मिडैड की 20% इक्विटी हिस्सेदारी यह ₹206.2 करोड़ में हासिल करेगी।
Hexaware Technologies
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने एजेंटवर्स लॉन्च किया है, जो एक एंटरप्राइज एआई एजेंट प्लेटफॉर्म है जिसमें 600 से अधिक रेडी-टू-डिप्लॉय एआई एजेंट शामिल हैं।
Wipro
विप्रो ने एआई सॉफ्टवेयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी हार्नेस के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।
Ceigall India
सीगल इंडिया की सहायक कंपनी सीगल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स (सीआईपीपीएल) ने पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के ₹207 करोड़ के दो प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोली लगाई है। ये प्रोजेक्ट्स हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत लुधियाना में विश्व स्तरीय शहरी सड़कों के कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट से जुड़े हैं।
Aurobindo Pharma
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने अरबिंदो फार्मा की सहायक कंपनी यूजिया फार्मा स्पेशलिटीज (Eugia Pharma Specialities) की राजस्थान के आरआईआईसीओ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इसकी यूनिट-II का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 3 नवंबर से 14 नवंबर 2025 के बीच हुआ और इसके बाद एफडीए ने नौ ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी किया।
Tata Steel
टाटा स्टील के बोर्ड ने नीलाचल इस्पात निगम के टाटा स्टील में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 से अपनी विदेशी सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स के इक्विटी शेयरों के सब्सक्रिप्शन के जरिए एक या अधिक किस्तों में $200 करोड़ (लगभग ₹18,488.10 करोड़) तक का निवेश करेगी।
India Glycols
इंडिया ग्लाइकॉल्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹7.5 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 23 मार्च फिक्स की गई है।
JK Cement
जेके सीमेंट की सहायक कंपनी जेके सीमेंट सैफको (सैफको) को जम्मू-कश्मीर के ऑफिस ऑफ डिप्टी कंट्रोलर, लीगल मेट्रोलॉजी (एंफोर्समेंट) से एक नोटिस मिला है, जिसमें पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन की कमी, कस्टमर केयर नंबर के एक्टिव न होने और इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाले तराजू के वेरिफाई न होने का हवाला दिया गया है। कंपनी ने नोटिस का जवाब देने के लिए संबंधित विभाग से समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
Kirloskar Ferrous Industries
सप्लाई चेन की दिक्कतों से जूझ रहे किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज ने सोलापुर प्लांट में अपने दो में एक हाई-प्रेशर मोल्डिंग लाइंस का काम 17 मार्च से अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
Tamilnadu Petroproducts
ईरान और अमेरिका-इजरायल की लड़ाई के चलते तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स का एचसीडी प्लांट अस्थायी तौर पर बंद हो गया है।
बल्क डील्स
Urban Company
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने प्रति शेयर ₹109.85 के भाव पर अर्बन कंपनी के 3.5 करोड़ इक्विटी शेयर और प्रति शेयर ₹109.83 के भाव पर 2.2 करोड़ शेयर खरीदे हैं, जिससे कंपनी में इसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 3.98% हो गई है, जिसका मूल्य ₹632.2 करोड़ है। दिसंबर 2025 तक फंड हाउस के पास पहले से कंपनी में 1.89% हिस्सेदारी थी।
वहीं दूसरी तरफ दिसंबर 2025 तक 1.36% होल्डिंग रखने वाले एबीजी कैपिटल ने प्रति शेयर ₹109.85 के भाव सेअर्बन कंपनी के 1.74 करोड़ शेयर (1.2% हिस्सेदारी) ₹191.2 करोड़ में बेच दिए। डीएफ इंटरनेशनल पार्टनर्स II ने अर्बन कंपनी में इसी भाव पर अपने पूरे 1.76 करोड़ शेयर (1.22% हिस्सेदारी) ₹193.9 करोड़ में बेच डाले। वेलिंगटन मैनेजमेंट कंपनी के स्वामित्व वाली प्राइवेट इक्विटी कंपनी वेलिंगटन हैडली हार्बर एआईवी मास्टर इन्वेस्टर्स (केमैन) III ने भी ₹109.93 और ₹109.86 के भाव से 1.58 करोड़ शेयर यानी कुल 2.2% होल्डिंग ₹349.2 करोड़ में बेचकर कंपनी से बाहर निकल गई।
Filatex Fashions
प्रमोटर प्रभात सेठिया ने प्रति शेयर ₹0.17 के भाव से फिलाटेक्स फैशंस के 6.03 करोड़ शेयर (0.72% हिस्सेदारी) ₹1.02 करोड़ में बेच दिए। इस महीने अब तक प्रमोटर ने फिलाटेक्स फैशंस में 2.29% हिस्सेदारी बेची है।
लिस्टिंग
आज एपसिस ऐरोकॉम के शेयरों की एनएसई एसएमई पर लिस्टिंग होगी।
एक्स-डेट
आज बैंको प्रोडक्ट्स (इंडिया) और मिश्र धातु निगम के डिविडेंड की एक्स-डेट है।
F&O Ban
सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।