Published on 04/03/2026 09:10 AM
Stocks to Watch: ईरान और इजरायल की जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट में खलबली मचाई ही है, इसकी आंच दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में भी दिखने लगी है। वैश्विक मार्केट में मचे हाहाकार के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी गिफ्ट निफ्टी से भारी गैप डाउन के साथ मार्केट खुलने के संकेत मिल रहे है। आज होली है लेकिन स्टॉक मार्केट में इसकी छुट्टी कल ही यानी 3 मार्च को थी। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 02 फरवरी को निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1048.34 प्वाइंट्स यानी 1.29% की फिसलन के साथ 80,238.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.95 प्वाइंट्स यानी 1.24% की गिरावट के साथ 24,865.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
Reliance Industries
जियो प्लेटफॉर्म्स ने डैन बेली को प्रेसिडेंट बनाने का ऐलान किया है। वह कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस में पहल की कमान संभालेंगे। लंदन में स्थित डैन रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे। डैन जियो प्लेटफॉर्म्स की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल होंगे। हाल ही में उन्होंने ड्यूश बैंक के टीएमटी प्रैक्टिस के चेयरमैन के रूप में काम किया था।
Hindustan Aeronautics Ltd (HAL)
डिफेंस मिनिस्ट्री ने इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए छह एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर्स (ALH) एमके-III (मैरिटाइम रोल) और इंडियन नेवी के लिए सर्फेस-टू-एयर वर्टिकल लॉन्च (STIL) मिसाइल के लिए ₹5083 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया है।
Dabur India
डाबर इंडिया ने हाल ही में शुरू की गई डाबर वेंचर्स पहल के तहत नई पीढ़ी की लग्जरी स्किनकेयर डी2सी कंपनी आरएएस ब्यूटी में ₹60 करोड़ में माइनॉरिटी स्टेक हासिल हासिल करने के लिए एक डेफिनेटिव एग्रीमेंट किया है।
JSW Cement
जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने असम के सिकिलंगसो चूना पत्थर ब्लॉक (पार्ट ए और पार्ट बी) के माइनिंग लीज के लिए सफल बोली लगाई है। हर एक चूना पत्थर ब्लॉक 200 हेक्टेयर में फैला हुए है।
LIC
एलआईसी के सीएफओ सुनील अग्रवाल का कार्यकाल एक साल और 1 मार्च 2027 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
Affle 3i
अनुज कुमार ने 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी एफल 3आई के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कंपनी की सहायक और स्टेप-डाउन सहायक कंपनियों में सभी कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है।
Lupin
महाराष्ट्र के जीएसटी डिपार्टमेंट ने 2 मार्च को लुपिन के रजिस्टर्ड ऑफिस की जांच पूरी कर ली और इसमें कुछ निगेटिव सामने नहीं आया है।
HDB Financial Services
कार्तिक श्रीनिवासन ने नए मौकों की तलाश में 31 मार्च से प्रभावी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ बिजनेल ऑफिसर पद से इस्तीफा दे दिया है।
Mahindra and Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा को 35,000 यूनिट के ऑर्डर की डिलीवरी के लिए एडवांस पेमेंट मिल चुका है। अभी तक कंपनी को इंडोनेशिया से गाड़ियों की सप्लाई का ऑर्डर रद्द होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि 4 फरवरी को कंपनी ने इंडोनेशिया से 35,000 यूनिट एलसीवी का अब तक का सबसे बड़ा निर्यात ऑर्डर हासिल किया था।
Greenlam Indusries
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ग्रीनलाम इंडस्ट्रीज के रजिस्टर्ड ऑफिस और इसकी सब्सिडरी ग्रीनलाम के रजिस्टर्ड ऑफिस और कंपनी की दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की तलाशी ली।
Greenply Industries
आयकर विभाग ने 26 फरवरी को ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज के रजिस्टर्ड ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ-साथ ग्रीनप्लाई सैंडिला की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और प्रमोटर तथा कंपनी के कुछ अधिकारियों के आवास पर तलाशी और जब्ती अभियान शुरू किया। यह अभियान 2 मार्च को समाप्त हुआ।
State Bank of India (SBI)
एसबीआई के डिप्टी एमडी और हेड (डिजिटल बैंकिंग एंड ट्रांसफॉर्मेशन) का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड 3 मार्च को पूरा हो गया।
बल्क डील्स
Dev Information Technology
अमेरिका की Xduce Technologies ने देव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 51.25 लाख शेयर (9.09% होल्डिंग) और खरीदे हैं। यह लेन-देन प्रति शेयर ₹23.33 के भाव पर ₹11.95 करोड़ में हुआ है। वहीं प्रमोटर्स ने 9.03% होल्डिंग ₹11.86 करोड़ में हल्की की है। प्रणव निरंजन पांड्या ने 15 लाख शेयर ₹23.4 के भाव पर, क्रुति प्रणव पांड्या ने 6.24 लाख शेयर ₹23.5 के भाव पर और जैमिन जगदीशभाई शाह ने 29.64 लाख शेयर ₹23.25 के भाव पर बेचे हैं। 3 जनवरी तक Xduce Tech की कंपनी में 12.48% हिस्सेदारी थी।
Clean Max Enviro Energy Solutions
सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के 8.28 लाख शेयर (0.7% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹846.72 के भाव से ₹70.18 करोड़ में बेचे हैं।
Kiaasa Retail
क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड पीसीसी-सिटाडेल कैपिटल फंड ने कियासा के 1.96 लाख शेयर ₹123 के भाव पर ₹2.41 करोड़ में तो लॉन्गथ्राइव कैपिटल वीसीसी-ट्रेंडव्यू कैपिटल फंड और ब्रिमिंग वेल्थ एडवाइजर्स एलएलपी में से हर एक ने इसी भाव पर 1.2 लाख शेयर ₹1.47 करोड़ में खरीदे।
Sical Logistics
पोरिंजू वेलियाथ की इक्विटी इंटेलिजेंस इंडिया ने सिकल लॉजिस्टिक्स के 2.35 लाख राइट्स शेयर ₹0.91 भाव से ₹2.13 लाख में खरीदे तो गिरीश गुलाटी एचयूएफ ने 1.32 लाख राइट्स शेयर ₹0.87 के भाव से ₹1.15 लाख में बेच दिए।
लिस्टिंग
आज पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी की लिस्टिंग है।
एक्स-डेट
आज नेपरोल इंवेस्टमेंट्स के डिविडेंड तो एनबी ट्रेड एंड फाइनेंस के राइट्स की एक्स-डेट है।
F&O Ban
सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।