Published on 18/02/2026 08:58 AM
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 173.81 प्वाइंट्स यानी 0.21% के उछाल के साथ 83,450.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 42.65 प्वाइंट्स यानी 0.17% की बढ़त के साथ 25,725.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट
ऐस मेन इंजीनियरिंग वर्क्स और ओरिएंट ट्रेडलिंक आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
Infosys
इंफोसिस ने वैश्विक कंपनियों को बड़े पैमाने पर एआई का फायदा उठाने में मदद करने के लिए अपना एआई-फर्स्ट वैल्यू फ्रेमवर्क लॉन्च किया है। नैसकॉम-मैकिन्सी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कदम से कंपनी को वर्ष 2030 तक $30-$40 हजार करोड़ के एआई-फर्स्ट सर्विसेज के बढ़ते मौके का फायदा मिलने की उम्मीद है।
Saatvik Green Energy
सात्विक ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज को एक कंपनी से सोलर पीवी मॉड्यूल की सप्लाई के लिए ₹44.10 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Hexaware Technologies
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने रैपिडएक्स के एक ओपन वर्जन के लॉन्च का ऐलान किया है, जिसमें रिप्लिट के साथ नेटिव इंटीग्रेशन है। रिप्लिट एक एआई प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए यूजर्स नेचुरल लैंगुएज डिस्क्रिप्शन को सिक्योर, प्रोडक्शन-रेडी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर में बदल सकते हैं।
Eternal
एटर्नल ने जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर समेत अपने सभी बिजनेसेज में एआई कैपेसिटीज बढ़ाने के लिए ओपनएआई के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाया है।
Dilip Buildcon
दिलीप बिल्डकॉन ने गुजरात सरकार के नर्मदा वाटर रिसोर्सेज, वाटर सप्लाई एंड कल्पसार डिपार्टमेंट के ₹702 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस प्रोजेक्ट के तहत भरूच में नर्मदा नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए व्यवस्था करनी है।
Dabur India
डाबर इंडिया के बोर्ड ने 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी हरजीत एस भल्ला को भारतीय बिजनेस का सीईओ नियुक्त किया है। साथ ही 17 फरवरी से पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ मोहित मल्होत्रा को पूर्णकालिक निदेशक और वैश्विक सीईओ के रूप में फिर से जिम्मेदारी दी गई है।
Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)
भेल को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) से बर्नपुर में एक कैप्टिव पावर प्लांट के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है जिसकी अनुमानित वैल्यू ₹1,200-₹1,500 करोड़ है।
NDL Ventures
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस और एनडीएल वेंचर्स के विलय को मंजूरी दे दी है।
Engineers India
इंजीनियर्स इंडिया के बोर्ड की 26 फरवरी को बैठक में इस वित्त वर्ष 2026 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी।
Bosch
बॉश के बोर्ड ने ऑटिलमैन ओल्सन (Tillmann Olsen) को 1 जून से कंपनी का सीएफओ बनाने की मंजूरी दे दी है। वह कैरिन गिलगेस (Karin Gilges) की जगह लेंगे।
बल्क डील्स
Stylam Industries
जापान की केमिकल और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल मैन्युफैक्चरर आइका कोग्यो कंपनी (Aica Kogyo Company) ने लैमिनेट शीट बनाने वाली स्टाइलम इंडस्ट्रीज के 29.01 लाख शेयर (17.1% हिस्सेदारी) ₹652.94 करोड़ में खरीद लिए। ये शेयर प्रमोटर मानव गुप्ता, पुष्पा गुप्ता और दीप्ति गुप्ता ने प्रति शेयर ₹2,250 के भाव पर बेचे। इससे पहले आइका कोग्यो ने 13 फरवरी को भी स्टाइलम में 10% हिस्सेदारी खरीदी थी।
Nirlon
ब्रुकफील्ड कॉर्पोरेशन की बीएसआरईपी IV एफपीआई टू होल्डिंग्स (डीआईएफसी) ने प्रति शेयर ₹519.72 के भाव से निर्लोन के 15.33 लाख शेयर (1.7% हिस्सेदारी) ₹79.71 करोड़ में और खरीदी है। वहीं ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने प्रति शेयर ₹520 के भाव पर 14.01 लाख शेयर (1.55% हिस्सेदारी) ₹72.86 करोड़ में बेच दिए। BSREP IV FPI के पास पहले से ही कंपनी में 10% हिस्सेदारी थी तो दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के पास अपने स्मॉलकैप फंड के जरिए 2.22% हिस्सेदारी थी।
Arvind SmartSpaces
प्रमोटर एंटिटी ऑरा सिक्योरिटीज ने अरविंद स्मार्टस्पेस के 18.35 लाख शेयर (4% हिस्सेदारी) ₹545 के भाव पर ₹100 करोड़ में तो समकीत एंटरप्राइजेज ने भी इसी भाव पर 3.66 लाख शेयर (0.79% हिस्सेदारी) ₹19.95 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं दूसरी तरफ HDFC कैपिटल अफोर्डेबल रियल एस्टेट फंड-1 ने अरविंद स्मार्टस्पेस के 23 लाख शेयर (5.01% हिस्सेदारी) ₹545 के भाव पर ₹125.35 करोड़ में बेच दिए। दिसंबर 2025 तक इस फंड की कंपनी में 8.79% हिस्सेदारी थी।
Easy Trip Planners
अर्थकुंभ वेंचर्स एलएलपी ने ईजी ट्रिप प्लानर्स के 3.92 करोड़ शेयर (1.08% हिस्सेदारी) ₹9.41 के भाव से ₹36.97 करोड़ में खरीदा है।
MIC Electronics
प्रमोटर एंटिटी आरआरके एंटरप्राइज ने एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के 20 लाख शेयर (0.82% हिस्सेदारी) ₹42 के भाव से ₹8.4 करोड़ में बेच दिया।
Yatra Online
प्रमोटर एंटिटी टीएचसीएल ट्रैवल होल्डिंग साइप्रस ने यात्रा ऑनलाइन के 28.33 लाख शेयर (1.8% हिस्सेदारी) ₹158.05 के भाव से ₹44.77 करोड़ में बेच दिए।
एक्स-डेट
कोल इंडिया, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, भारत फोर्ज, आशियाना हाउसिंग, एवीटी नेचुरल प्रोडक्ट्स, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स, भास्कर एग्रोकेमिकल्स, ब्लिस जीवीएस फार्मा, ब्रिस्क टेक्नोविजन, सीएमएस इंफो सिस्टम्स, गुड लक इंडिया, जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स, होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स, इंद्रप्रस्थ गैस, एमएसटीसी, नैटको फार्मा, प्रिसिजन वायर्स इंडिया, प्रेमको ग्लोबल और टोरेंट फार्मा के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं दूसरी तरफ ओनिक्स सोलर एनर्जी, साधना नाइट्रो केम और सिकल लॉजिस्टिक्स के राइट्स इश्यू तो बेजेल इंटरनेशनल के बोनस की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
सम्मान कैपिटल और सेल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।