News Image
Money Control

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, दो लिस्टिंग के साथ इंट्रा-डे में इन शेयरों पर रखें नजर

Published on 10/07/2025 08:59 AM

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज वैश्विक मार्केट से सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) 176.43 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 83,536.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 46.40 प्वाइंट्स यानी 0.18% की फिसलन के साथ 25,476.10 पर बंद था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज दो एसएमई स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा एलेक्सी, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA), आनंद राठी वेल्थ, इमको एलेकॉन (इंडिया), जीटीपीएल हैथवे, इंटरनेशनल ट्रैवल हाउस, नेटलिंक सॉल्यूशंस इंडिया, ओसवाल पंप्स और सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

तिमाही कारोबारी अपडेट

NCL Industries Q1 (YoY)

एनसीएल इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में सालाना आधार पर सीमेंट उत्पादन 5% गिरकर 6.34 लाख टन, सीमेंट डिस्पैच 4% फिसलकर 6.28 लाख टन, सीमेंट बोर्ड प्रोडक्शन 17% गिरकर 17,432 टन और सीमेंट बोर्ड्स डिस्पैच 41% फिसलकर 11,159 टन, आरएमसी प्रोडक्शन और सेल्स 8% गिरकर 73,991 सीयूएम और डोर्स प्रोडक्शन और सेल्स 75% फिसलकर 1,610 यूनिट्स पर आ गया।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

Embassy Office Parks REIT

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक एपीएसी कंपनी ब्लॉक डील के जरिए एंबेसी ऑफिस पार्क्स आरईआईटी में 1.9% हिस्सेदारी बेचने वाली है। यह डील करीब ₹681 करोड़ का हो सकता है।

Indosolar

प्रमोटर वारी एनर्जीज ऑफर फॉर सेल के जरिए इंडोसोलर में 10 लाख शेयर यानी 2.4% हिस्सेदारी बेचने वाली है। यह इश्यू 10 जुलाई को नॉन-रिटेल इंवेस्टर्स और 11 जुलाई को रिटेल इंवेस्टर्स को खुलेगा। इसका फ्लोर प्राइस ₹265 है।

Enviro Infra Engineers

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स और अल्टोराप्रो इंफ्रास्ट्रक्चर के ज्वाइंट वेंचर को महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से ₹395.5 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

RailTel Corporation of India

रेलटेल को छत्तीसगढ़ के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) से ₹17.5 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

Muthoot Capital Services

मुथूट कैपिटल सर्विसेज के बोर्ड ने ₹125 करोड़ में ₹1,00,000 की फेस वैल्यू वाले 12,500 एनसीडी के अलॉटमेंट को मंज़ूरी दे दी है।

Emcure Pharmaceuticals

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने एमक्योर फार्मा की ऑनकोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में 30 जून से 8 जुलाई के बीच प्री-अप्रूवल इंस्पेक्शन (PAI) की। यह जांच जीरो ऑब्जर्वेशंस के साथ बिना फॉर्म 483 जारी किए पूरी हो गई।

Bharti Airtel

भारती एयरटेल ने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एयरटेल मनी सेटअप किया है।

HCL Technologies

ऑटोनामस और स्मार्ट वेईकल इकोसिस्टम को लेकर सॉफ्टलवेयर और क्लाउड सर्विस कंपनी एस्टेमो की सब्सिडरी एस्टेमो साइप्रेमोस के साथ एचसीएल ने साझेदारी की है।

Aristo Bio-Tech and Lifescience

एरिस्टो बायो-टेक एंड लाइफसाइंस को सिनोकेम इंडिया कंपनी से ग्लाइफोसेट टेक्निकल 95% w/w MIN की सप्लाई के लिए ₹3.45 करोड़ का खरीद ऑर्डर मिला है।

Blue Dart Express

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने "राखी एक्सप्रेस कैंपेन" लॉन्च किया है। इसके तहत त्योहारों के दौरान शिपमेंट्स पर 50% तक की छूट दी जा रही है।

Ambuja Cements

अंबुजा सीमेंट्स की सब्सिडरी एसीसी ने झारखंड के सिंदरी प्लांट में ब्राउनफील्ड ग्राइंडिंग यूनिट प्रोजेक्ट चालू किया है। इसकी सालाना क्षमता 15 लाख टन है और अब इसकी कुल स्थापित सीमेंट क्षमता सालाना 10.45 करोड़ टन हो गई है।

Tahmar Enterprises

कुछ स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों के कारण तहमार एंटरप्राइजेज ने महाराष्ट्र के गढ़िंगलाज में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में 9 जुलाई से 10 दिनों के लिए काम अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस मामले को सुलझाने के लिए कंपनी सभी स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है और जल्द से जल्द कारोबार फिर से शुरू करने के लिए उचित कदम उठा रही है।

बल्क डील्स

Akzo Nobel India

एशियन पेंट्स ने एग्जो नोबेल इंडिया में अपनी पूरी 4.42% हिस्सेदारी (20.1 लाख शेयर) ₹3,651 के भाव पर ₹734 करोड़ में बेच दी है। वहीं ईस्टस्प्रिंग इंवेस्टमेंट्स इंडिया कंज्यूमर इक्विटी ओपन ने ₹91.3 करोड़ में 2.5 लाख शेयर और ICICI प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने ₹255.57 करोड़ में ₹3,651 के भाव पर 7 लाख शेयर खरीद लिए जो 2.1% हिस्सेदारी के बराबर है।

Crizac

दिग्गज निवेशक सुनील सिंघानिया की एबेकस एसेट मैनेजर ने एक कारोबारी दिन पहले गुरुवार को लिस्ट हुई क्रिजाक के 36.73 लाख शेयर यानी 2.1% हिस्सेदारी प्रति शेयर ₹298.33 के भाव पर बेच दिया।

Sammaan Capital

स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने प्रति शेयर ₹122.55 के भाव से 80 लाख शेयर और ₹122.56 के भाव से 1.73 करोड़ शेयर बेचे। कुल मिलाकर स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने ₹310.49 करोड़ में सम्मान कैपिटल की 3% हिस्सेदारी बेची है।

लिस्टिंग

आज क्रायोजेनिक ओजीएस के शेयरों की बीएसई एसएमई और हैपी स्क्वेयर आउटसोर्सिंग सर्विसेज की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, डिफ्यूजन इंजीनियर्स, एलएमडब्ल्यू और व्हील्स इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेंड करेंगे। वहीं कटी पतंग लाइफस्टाइल के राइट्स की आज एक्स-डेट है।

F&O ban

आरबीएल बैंक और हिंदुस्तान बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 10, 2025 8:59 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।