Published on 06/02/2026 08:07 AM
Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में भी मुनाफावसूली के दबाव के संकेत मिल रहे है। हालांकि आज आरबीआई की मौद्रिक नीतियों का ऐलान होना है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 05 फरवरी को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 503.76 प्वाइंट्स यानी 0.60% की गिरावट के साथ 83,313.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 133.20 प्वाइंट्स यानी 0.52% की फिसलन के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
टाटा स्टील, श्री सीमेंट, सीमेंस, बॉश, बीईएमएल, कैपिलरी टेक्नोलॉजीज, सीईएससी, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज, कल्पतरु, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लेमन ट्री होटल्स, मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज, एमआरएफ, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, बाजार स्टाइल रिटेल, सुला वाइनयार्ड्स, सन टीवी नेटवर्क और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
कल 7 फरवरी को इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
एसबीआई, अतुल ऑटो, जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, महानगर गैस, शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज और वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स कल यानी 7 फरवरी शनिवार को कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।
इन कंपनियों के रिजल्ट पेश
Bharti Airtel Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर भारती एयरटेल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 55% फिसलकर ₹6,630.5 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 15.2% बढ़कर ₹53,981.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.2% बढ़कर ₹31,143.6 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन 62% से गिरकर 57.7% पर आ गया। कंपनी इस दौरान ₹7545.6 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन से ₹256.8 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस में आ गई।
Tata Motors Passenger Vehicles Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स पैसेंजर वेईकल्स ₹1471 करोड़ के स्टैंडएलोन प्रॉफिट से ₹233 करोड़ के घाटे में आ गई लेकिन रेवेन्यू 25.8% बढ़कर ₹15,268 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी इस दौरान जीरो से ₹622 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।
Berger Paints India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बर्जर पेंट्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.3% गिरकर ₹271.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 0.3% बढ़कर ₹2,984 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी इस दौरान जीरो से ₹53.31 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।
Hero MotoCorp Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 12.1% उछलकर ₹1,348.6 करोड़ और रेवेन्यू 20.7% बढ़कर ₹12,328.4 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स का इस पर ₹119 करोड़ का असर पड़ा।
FSN E-Commerce Ventures (Nykaa) Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 142.4% उछलकर ₹63.3 करोड़ और रेवेन्यू 26.7% बढ़कर ₹2,873.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Physicswallah Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर फिजिक्सवाला का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.7% उछलकर ₹100.5 करोड़ और रेवेन्यू 33.7% बढ़कर ₹1,082.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Bharti Hexacom Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर भारती हेग्जाकॉम का प्रॉफिट 81.6% उछलकर ₹473.7 करोड़ और रेवेन्यू 4.8% बढ़कर ₹2,359.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹9.1 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।
KNR Constructions Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर केएनआर कंस्ट्रक्शंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 58.6% फिसलकर ₹102.8 करोड़ और रेवेन्यू 12.4% घटकर ₹743.2 करोड़ पर आ गया।
Rail Vikas Nigam Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रेल विकास का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.7% उछलकर ₹322.8 करोड़ और रेवेन्यू 2.6% बढ़कर ₹4,684.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Astral Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एस्ट्रल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5.6% फिसलकर ₹107.7 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 10.3% बढ़कर ₹1,541.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹16.5 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।
Kaynes Technology India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कीन्स टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.3% उछलकर ₹76.6 करोड़ और रेवेन्यू 21.6% बढ़कर ₹804 करोड़ पर पहुंच गया।
Krsnaa Diagnostics Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कृ्ष्णा डाइग्नॉस्टिक्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.5% गिरकर ₹15.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 3.8% बढ़कर ₹181.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹9.2 करोड़ से घटकर ₹3.7 करोड़ पर आ गया।
VA Tech Wabag Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वीए टेक वाबग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.6% उछलकर ₹91.7 करोड़ और रेवेन्यू 18.5% बढ़कर ₹961.3 करोड़ पर पहुंच गया।
SKF India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एसकेएफ इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 43.4% फिसलकर ₹62 करोड़ और रेवेन्यू 54.1% घटकर ₹576.6 करोड़ पर आ गया।
Aditya Birla Fashion and Retail Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का कंसालिडेटेड घाटा ₹51.3 करोड़ से बढ़कर ₹152.2 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू भी 7.9% बढ़कर ₹2,373.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Mazagon Dock Shipbuilders Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मझगांव टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9% उछलकर ₹879.8 करोड़ और रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹3,601.1 करोड़ पर पहुंच गया।
NCC Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एनसीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.6% फिसलकर ₹122.5 करोड़ और रेवेन्यू 8.9% घटकर ₹4,868.3 करोड़ पर आ गया।
JK Paper Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जेके पेपर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 58% फिसलकर ₹27.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8% बढ़कर ₹1,763 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹14.4 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई। साथ ही कंपनी ने हाइब्रिड रिन्यूएबल पावर प्लांट के सेटअप के लिए ₹500 करोड़ के निवेश की बात कही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
Federal Bank
आरबीआई ने एशिया II टॉपको XIII प्राइवेट लिमिटेड को फेडरल बैंक में कुल 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है।
UltraTech Cement
अल्ट्राटेक सीमेंट ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अपनी यूनिट में 2.7 टन सालाना क्षमता वाले अतिरिक्त ग्राइंडिंग कैपेसिटी के चालू होने का ऐलान किया। इसके साथ ही अलीगढ़ यूनिट की कुल सीमेंट ग्राइंडिंग कैपेसिटी अब सालाना 4.0 टन हो गई तो साथ ही यूपी में भी इसकी क्षमता बढ़कर सालाना 13.1 टन हो गई है। वहीं कंपनी की कुल घरेलू ग्रे सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी सालाना 191.36 टन हो गई है। सालाना 5.4 टन की विदेशी क्षमता के साथ कंपनी की वैश्विक क्षमता अब सालाना 196.76 टन हो गई है।
Unicommerce Esolutions
रणवीर सिंह और निकुंज बियानी की शुरू किए हुए न्यूट्रीशन ब्रांड सुपरयू ने अपने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स (क्यू-कॉम) ऑपरेशंस को लेकर यूनिकॉमर्स के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत ब्रांड ने क्यू-कॉम प्लेटफॉर्म, मार्केटप्लेस और अपनी खुद की डी2सी वेबसाइट पर ऑर्डर और इन्वेंट्री को संभालने के लिए यूनिकॉमर्स के अहम प्लेटफॉर्म यूनिवेयर को अपनाया है।
बल्क डील्स
Cartrade Tech
ओकलेन कैपिटल मैनेजमेंट एलएलपी ने कारट्रेड टेक के 3.8 लाख शेयर (0.79% हिस्सेदारी) ₹2,232.93 के भाव से ₹84.85 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं मोबियस इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट पीएलसी ने 2.42 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹2,176.59 के भाव से ₹52.67 करोड़ में बेचे हैं।
Prime Cable Industries
ऐक्यम कैपिटल मैनेजमेंट ने प्राइम केबल इंडस्ट्रीज के 1.2 लाख शेयर ₹83 के भाव से ₹99.6 लाख में खरीदे हैं।
Bartronics India
स्कैन हेल्प टेक्नोलॉजीज ने बार्ट्रोनिक्स इंडिया के 21.06 लाख शेयर ₹14.23 के भाव से ₹2.99 करोड़ में बेचे हैं।
Bliss GVS Pharma
मेटियस ने एरियन इन्वेस्टमेंट से ब्लिस जीवीएस फार्मा के 14 लाख शेयर (1.32% होल्डिंग) ₹180.1 के भाव से ₹25.2 करोड़ में खरीदा है। दिसंबर 2025 तक ब्लिस जीवीएस फार्मा में मेटियस की हिस्सेदारी 2.42% थी, जबकि एरियन इन्वेस्टमेंट की हिस्सेदारी 4.72% थी।
लिस्टिंग
सीकेके रिटेल मार्ट के शेयरों की आज एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, हुडको, इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया), मणप्पुरम फाइनेंस, मनबा फाइनेंस, एक्सेल्या सॉल्यूशंस इंडिया, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, अमृतंजन हेल्थ केयर, बी2बी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कंट्रोल प्रिंट, क्वेस कॉर्प, आरईसी, शारदा क्रॉपकेम, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स, एसआईएस, एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज, स्टीलकास्ट, सुंदरम फाइनेंस, टीसीआई एक्सप्रेस, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज, वीडोल कॉर्पोरेशन के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रे़ड करेंगे। वहीं जीनस पावर इंफ्रा के स्पिन ऑफ तो ओमेगा इंटरैक्टिव टेक के स्प्लिट और इंडस इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पोजिशंस नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।