News Image
Money Control

Stocks to Watch: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी; Polycab, Glenmark और AWL Agri समेत इन शेयरों पर रखें नजर

Published on 25/09/2025 07:58 AM

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से बिकवाली के दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो इंट्रा-डे में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 386.47 प्वाइंट्स यानी 0.47% की फिसलन के साथ 81,715.63 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 112.60 प्वाइंट्स यानी 0.45% की गिरावट के साथ 25,056.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Polycab India

पॉलीकैब की प्रमोटर एंटिटीज ₹887.6 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए अपनी 0.81% हिस्सेदारी हल्की कर सकती हैं।

Glenmark Pharma

ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडरी ग्लेनमार्क स्पेशल्टी ने कैंसर की एक नई दवा Trastuzumab Rezetecan के लिए हेंगरुई फार्मा (Hengrui Pharma) के साथ खास लाइसेंस समझौता किया है। इस सौदे के तहत ग्लेनमार्क एकमुश्त $1.8 करोड़ देगी। इसके अलावा यह आने वाले समय में $109 करोड़ और देगी और साथ ही में दवा की बिक्री पर रायल्टी भी देगी।

AWL Agri Business

एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस ने SEA (सॉल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन) और SREC (सॉलिडारिडाड रीजनल एक्सपर्टाइज सेंटर) के साथ दो साल का एमआयू किया है। इसके तहत कंपनी नेशनल मस्टर्ड फार्म इनीशिएटिव को लीड करेगी।

Newgen Software Technologies

न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज (यूके) ने बेल्जियम की टीसीएस एनवी के साथ पांच साल का मास्टर सर्विस एग्रीमेंट किया है। इस सौदे में क्लाउड होस्टिंग, सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग और इंप्लीमेंटेशन सर्विसेज शामिल हैं।

Capricorn Systems Global Solutions

कैप्रिकॉर्न सिस्टम्स ग्लोबल सॉल्यूशंस ने 24 सितंबर को चावल, गेहूं, दाल, तिलहन और फूड प्रोडक्ट्स जैसी खेती से जुड़ी चीजों के साथ-साथ कोयला और ग्रेनाइट जैसी अन्य चीजों के सप्लाई का भी काम शुरू किया है।

SEPC

एसईपीसी को देश में चार रेजिडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स की सप्लाई के लिए गेफोस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से ₹75.19 करोड़ का खरीद ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट 8-9 महीने का है।

Waaree Energies

वारी एनर्जीज ने अपनी सहायक कंपनी वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस में राइट्स इश्यू के जरिए ₹300 करोड़ निवेश किया है।

Tata Steel

टाटा स्टील ने अपनी विदेशी इकाई टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (TSHP) में ₹4,054.66 करोड़ के निवेश से इसके 457.7 करोड़ शेयर हासिल किए हैं।

Swan Defence and Heavy Industries (SDHI)

स्वान डिफेंस ने डच ऑफशोर ऑयल एंड गैस वेसल स्पेशलिस्ट रॉयल आईएचसी और इसकी भारतीय प्रतिनिधि एलार इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक एमओयू किया है। इस साझेदारी के तहत मिलकर पानी वाले जहाज बनाए जाएंगे।

Indian Hotels

इंडियन होटल्स ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 310 कमरों वाला एक नया ताज होटल खोलने के लिए एक एग्रीमेंट किया है।

YES Bank

यस बैंक ने खुलासा किया है कि जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) ने अपनी हिस्सेदारी 4.22% और बढ़ा दी है।

बल्क डील्स

AAA Technologies

नोवा ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड (पीसीसी)-टचस्टोन ने एएए टेक्नोलॉजीज के प्रमोटर अंजय रतनलाल अग्रवाल से ₹81.49 के भाव पर कंपनी के 2.21 लाख शेयर (1.73% हिस्सेदारी) खरीदे हैं।

Ganesh Infraworld

बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने ₹227.5 के भाव पर गणेश इन्फ्रावर्ल्ड के 2.50 लाख शेयर खरीदे।

Paradeep Phosphates

प्रमोटर जुआरी मारोक फॉस्फेट्स ने ₹182.06 के भाव पर पारादीप फॉस्फेट्स के 97.50 लाख शेयर (1.2% हिस्सेदारी) खरीदे।

Regaal Resources

वीपीके ग्लोबल वेंचर्स फंड-स्कीम 1 ने ₹96.25 के भाव पर रीगल रिसोर्सेज के 7.00 लाख शेयर बेचे हैं।

Kesoram Industries

एक्सिस बैंक ने ₹5.96 के भाव पर केसोराम इंडस्ट्रीज के 20.66 लाख शेयर (0.67% हिस्सेदारी) बेचे हैं।

ब्लॉक डील्स

Akzo Nobel India

ब्लॉक डील के जरिए निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 8.15 लाख शेयर (1.79% हिस्सेदारी), डब्ल्यूएफ एशियन स्मॉलर कंपनीज फंड ने 5.28 लाख शेयर (1.16% हिस्सेदारी), गोल्डमैन सैक्स फंड्स - गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने 4.50 लाख शेयर (0.99% हिस्सेदारी), आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने 45,986 शेयर (0.10% हिस्सेदारी), बंधन म्यूचुअल फंड ने 29,928 शेयर खरीदे। वहीं ये शेयर प्रमोटर इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज ने बेचे हैं, जिसने 22.77 लाख शेयर (5% हिस्सेदारी) की बिक्री की है।

Coffee Day Enterprises

एएचआईएच रिजॉर्ट्स एंड रिट्रीट ने ₹44.45 के हिसाब से कॉफी डे एंटरप्राइजेज के 88.28 लाख शेयर खरीदे तो सीईओ मालविका हेगड़े ने ₹44.45 के हिसाब से 88.28 लाख शेयर (4.18% हिस्सेदारी) बेची।

लिस्टिंग

आज आईवैल्यू इंफोसॉल्यूशंस के शेयरों की बीएसई और एसएमई पर एंट्री होगी। इसके अलावा जेडी केबल्स की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज एडटेक सिस्टम्स और इवांस इलेक्ट्रिक के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

एचएफसीएल, आरबीएल बैंक, और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।