News Image
Money Control

Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी, एक लिस्टिंग और Federal Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर

Published on 18/09/2025 07:51 AM

Stocks to Watch: अमेरिकी फेड के दरों में 0.25% की कटौती के फैसले के साथ-साथ आगे और भी राहत देने के संकेत ने दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक कर दी है। गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो तेज हलचल के आसार हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो 17 सितंबर सेंसेक्स (Sensex) 313.02 प्वाइंट्स यानी 0.38% की बढ़त के साथ 82,693.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 91.15 प्वाइंट्स यानी 0.36% के उछाल के साथ 25,330.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Dixon Technologies

डिक्सन टेक्नोलॉजीज ₹553 करोड़ में क्यू टेक सिंगापुर और क्यू टेक इंटरनेशनल से कुनशान क्यू टेक माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के 20,867,924 इक्विटी शेयर (51% हिस्सेदारी) खरीदेगी। कुनशान मोबाइल हैंडसेट, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सिस्टम और ऑटोमोटिव एप्लीकेशंस गों के लिए कैमरा और फिंगरप्रिंट मॉड्यूल बनाती है।

Landmark Cars

लैंडमार्क कार्स को कोलकाता में अपना शोरूम खोलने के लिए किआ इंडिया से लेटर ऑफ अप्रूवल (एलओए) मिल गया है।

Federal Bank

फेडरल बैंक ने यस बैंक के 16.62 करोड़ शेयर ₹21.5 की दर से सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन को ₹357.48 करोड़ में बेचने का ऐलान किया है।

बल्क डील्स

Gujarat Fluorochemicals

प्रमोटर देवांश ट्रेडमार्ट एलएलपी ने फ्लोरोपॉलिमर, फ्लोरोस्पेशल्टीज, रेफ्रिजरेंट और केमिकल्स बनाने वाली गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के 13 लाख शेयर (1.18% हिस्सेदारी) ₹3,539.3 के भाव पर ₹460.1 करोड़ में बेच दिया।

Pitti Engineering

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने पिट्टी इंजीनियरिंग के 10.74 लाख शेयर (2.85% हिस्सेदारी) ₹950.1 के भाव पर ₹102.06 करोड़ में बेचे हैं। वहीं एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इसी भाव पर ₹101.99 करोड़ में 10.73 लाख शेयर खरीदे हैं।

Voltamp Transformers

विटोरिया फंड-ओसी एलपी ने वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स के 64,803 शेयर (0.64% हिस्सेदारी) ₹7,340.02 के भाव पर ₹47.56 करोड़ में बेचे हैं।

Dev Accelerator (DevX)

एक्सिस बैंक ने DevX की लिस्टिंग के दिन इसके 6,32,339 शेयर ₹61 के भाव पर और साउथ इंडियन बैंक ने भी इसी भाव पर 6,30,800 शेयर बेचे तो AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5,30,800 शेयर ₹62.89 के भाव से बेचे। वहीं दूसरी तरफ नियो एपेक्स वेंचर एलएलपी ने 10 लाख शेयर ₹61 के भाव से खरीदे।

लिस्टिंग

आज एयरफ्लोआ रेल टेक के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज फर्स्ट कस्टोडियन फंड इंडिया, एक्यूटास केमिकल्स, अमरजोथी स्पिनिंग मिल्स, एरो ग्रीनटेक, आशियाना हाउसिंग, एटम वाल्व्स, बाल फार्मा, कम्फर्ट इंटेक, क्रिएटिव कास्टिंग्स, धूत इंडस्ट्रियल फाइनेंस, डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, एल्डेको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, गुडलक इंडिया, हिंदुस्तान कंपोजिट्स, हिंदुस्तान कॉपर, होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स, इंडो बोरेक्स एंड केमिकल्स, इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉर्पोरेशन, आईआरएम एनर्जी, आईटीकॉन्स ई-सॉल्यूशंस, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज, जेएमजे फिनटेक, जेएनके इंडिया, कामधेनु, केसीपी शुगर एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, कनोरिया एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, किलबर्न इंजीनियरिंग, कृषिवाल फूड्स, एनसीएल इंडस्ट्रीज, पॉली मेडिक्योर, पीपीएपी ऑटोमोटिव, क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स, रिद्धि सिद्धि ग्लूको बायोल्स, रूबफिला इंटरनेशनल, सम्राट फार्माकेम, संदू फार्मा, शक्ति पंप्स भारत, शुक्र फार्मा, एसजेवीएन, स्टार पेपर मिल्स, स्टर्लिंग टूल्स, वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स, वीजमैन और वंडर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

इनके अलावा आज केसर एंटरप्राइजेज और जाइडस वेलनेस के स्प्लिट की एक्स-डेट है। वहीं मेहाई टेक्नोलॉजी के राइट्स की भी आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

एंजेल वन , ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं एचएफसीएल एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है।)

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 18, 2025 7:26 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।