News Image
Money Control

Stocks to Watch: शुक्रवार 20 मार्च को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Published on 19/03/2026 09:09 PM

Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार 20 मार्च को 10 बड़े स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों से जुड़ी खबरों और कॉरपोरेट अपडेट्स का असर इनके शेयर प्राइस पर दिख सकता है। बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियां इसमें शामिल हैं।

HDFC Bank

बैंक के CEO शशिधर जगदीशन ने कहा कि पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे से बोर्ड भी हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि इस्तीफे से पहले कोई खास चिंता नहीं बताई गई थी और दोनों के बीच किसी तरह का टकराव नहीं था। गुरुवार को HDFC Bank का शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरा। एक महीने में स्टॉक 13 प्रतिशत और 2026 में अब तक करीब 20 प्रतिशत गिर चुका है।

ICICI Bank

ICICI Bank को टैक्स विभाग ने कथित तौर पर GST की कम भुगतान को लेकर 768.6 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है। बैंक ने बताया कि मुंबई ईस्ट कमिश्नरेट के एडिशनल कमिश्नर, CGST और सेंट्रल एक्साइज ने महाराष्ट्र GST एक्ट 2017 की धारा 74 के तहत यह आदेश जारी किया।

Tata Consultancy Services

Tata Consultancy Services (TCS) ने ABB के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस पर साथ काम करेंगी। कंपनी के मुताबिक यह सहयोग आईटी ट्रांसफॉर्मेशन, इंडस्ट्रियल AI और डेटा सेंटर्स जैसे क्षेत्रों में इनोवेशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने पर फोकस करेगा।

Nestlé India

FMCG कंपनी का Nestlé India ने गुजरात के सानंद प्लांट में ‘Munch’ चॉकलेट के लिए नई प्रोडक्शन लाइन जोड़ी है। कंपनी इस विस्तार के लिए करीब 225 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा। नई लाइन से सालाना करीब 8,300 टन अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। इसके वित्त वर्ष 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

Tata Elxsi

टाटा ग्रुप की Tata Elxsi ने जापान की Terumo Corporation के लिए एक ग्लोबल ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर (ODC) लॉन्च किया है। यह सेंटर कार्डियक और वैस्कुलर मेडिकल टेक्नोलॉजी के विकास को सपोर्ट करेगा। यहां इंजीनियरिंग, इनोवेशन और मेडिकल टेक्नोलॉजी के एंड टू एंड लाइफसाइकिल मैनेजमेंट पर काम होगा। इससे प्रोडक्ट डेवलपमेंट तेज होगा और रेगुलेटरी मानकों का पालन सुनिश्चित होगा।

NTPC Ltd

सरकारी कंपनी NTPC ने Octopus Energy Group के साथ एक MoU साइन किया है। यह समझौता भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 के दौरान हुआ। इसके तहत दोनों कंपनियां पावर डिस्ट्रीब्यूशन, रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी स्टोरेज, ईवी चार्जिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म और रिसर्च एंड डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगी।

Indiqube Spaces

Indiqube Spaces ने पुणे में एक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) क्लाइंट के साथ वर्कस्पेस लीज समझौता किया है। इसके तहत क्लाइंट ने IndiQube Orchid में कुल 1,140 सीटें ली हैं। यह पांच साल का सौदा है, जिसकी कुल कीमत करीब 54 करोड़ रुपये बताई गई है।

Samvardhana Motherson

कंपनी ने Hellmann Worldwide Logistics के साथ एक जॉइंट वेंचर को मंजूरी दी है। यह साझेदारी दुबई स्थित Hellmann Worldwide Logistics (MESA) Holding Ltd के जरिए होगी और ऑटो सेक्टर के लिए वैश्विक स्तर पर 3PL और 4PL लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा कंपनी ने FY26 के लिए 0.35 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और 27 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

Wipro Ltd

आईटी कंपनी Wipro ने गुजरात के गांधीनगर स्थित GIFT City में एक नया हब लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य वैश्विक BFSI क्लाइंट्स के लिए AI आधारित क्षमताओं को मजबूत करना है। कंपनी के मुताबिक यह सेंटर डिजिटल बैंकिंग, कैपिटल मार्केट्स, रेगुलेटरी टेक्नोलॉजी, रिस्क और कंप्लायंस तथा कोर प्लेटफॉर्म मॉडर्नाइजेशन जैसे क्षेत्रों पर काम करेगा।

NBCC (India) Ltd

सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd को असम, मेघालय और बिहार में हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थागत प्रोजेक्ट्स से जुड़े करीब 319.78 करोड़ रुपये के घरेलू ऑर्डर मिले हैं। इनमें सबसे बड़ा करीब 227.99 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट Oil India Ltd से मिला है। इसके तहत असम के डुलियाजन में टर्नकी आधार पर एग्जीक्यूटिव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें NBCC प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की भूमिका निभाएगी।

IT Stocks: इन तीन आईटी कंपनियों ने AI पर बढ़ाया जोर, शेयरों पर दिख सकता है असर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।