News Image
Money Control

Stocks to Watch: US-Iran War में झुलस जाएगा Nifty? पांच लिस्टिंग और Maruti, Airtel समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Published on 02/03/2026 08:28 AM

Stocks to Watch: ईरान और इजरायल की जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट में खलबली मचाई ही है, इसकी आंच दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में भी दिखने लगी है। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत, मिडिल ईस्ट की उथल-पुथल और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने पर कच्चा तेल चार साल के हाई $82 के पार पहुंच गया। इन सबके बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे है। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 27 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 81,287.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25,178.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

मंथली सेल्स डेटा

Maruti Suzuki India (February YoY)

फरवरी महीने में मारुति सुजुकी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 7.3% बढ़कर 2,13,995 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसकी घरेलू सेल्स 0.26% बढ़कर 1,74,840 यूनिट्स पर पहुंची जिसमें पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 0.12% उछलकर 1,61,000 यूनिट्स पर पहुंच गई। फरवरी महीने में सालाना आधार पर मारुति सुजुकी इंडिया का निर्यात 56.5% बढ़कर 39,155 यूनिट्स तो प्रोडक्शन 19.3% उछलकर 2,23,507 यूनिट्स पर पहुंच गया।

Hyundai Motor India (February YoY)

फरवरी महीने में हुंडई मोटर इंडिया की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 12.6% उछलकर रिकॉर्ड 66,134 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का निर्यात 24.8% बढ़कर 13,727 यूनिट्स तो घरेल बिक्री 9.8% चढ़कर 52,407 यूनिट्स हो गया।

Hero MotoCorp (February YoY)

फरवरी में हीरो मोटोकॉर्प की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 43.8% उछलकर 5,58,216 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी की घरेलू बिक्री 44.7% .बढ़कर 5,16,968 यूनिट्स को निर्यात 34% चढ़कर 41,248 यूनिट्स पर पहुंच गया।

Eicher Motors-Royal Enfield (February YoY)

फरवरी महीने में आयशर मोटर्स-रॉयल एनफील्ड की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 11% बढ़कर 1,00,905 यूनिट्स पर पहुंच गई। 350सीसी तक की इंजन क्षमता वाले मॉडल्स की बिक्री इस दौरान 16% बढ़कर 89,844 यूनिट्स पर पहुंच गई लेकिन 350सीसी से अधिक क्षमता वाले मॉडल्स की बिक्री 14% गिरकर 11,061 यूनिट्स पर आ गई।

Eicher Motors-VE Commercial Vehicles (February YoY)

फरवरी महीने में आयशर मोटर्स-वीई कॉमर्शियल वेईकल्स की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 23.4% बढ़कर 9,986 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Tata Motors Commercial Vehicles (February YoY)

फरवरी में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स कॉमर्शियल वेईकल्स की टोटल सेल्स 32% बढ़कर 42,940 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री 32.8% उछलकर 40,893 यूनिट्स तो निर्यात 17.9% चढ़कर 2,047 यूनिट्स पर पहुंच गया।

Tata Motors Passenger Vehicles (February YoY)

फरवरी में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स पैसेंजर वेईकल्स की टोटल सेल्स 35% बढ़कर 63,331 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री 34% उछलकर 62,329 यूनिट्स तो निर्यात 167% चढ़कर 1,002 यूनिट्स पर पहुंच गया। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 57% उछलकर 8,385 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Mahindra and Mahindra (February YoY)

फरवरी में सालाना आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की टोटल सेल्स 18% बढ़कर 97,177 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें घरेलू पीवी (पैसेंजर वेईकल्स) बिक्री 19% उछलकर 60,018 यूनिट्स तो निर्यात 11% चढ़कर 3,384 यूनिट्स पर पहुंच गया।

M&M Tractor (February YoY)

फरवरी में सालाना आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के टैक्टर्स की बिक्री 34% बढ़कर 34,133 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री 35% उछलकर 32,153 यूनिट्स तो निर्यात 20% चढ़कर 1,980 यूनिट्स पर पहुंच गया।

SML Mahindra (February YoY)

फरवरी में सालाना आधार पर एसएमएल महिंद्रा की कुल बिक्री 17% बढ़कर 1,503 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 24% उछलकर 1,107 यूनिट्स तो कार्गो वेईकल्स की बिक्री 4% चढ़कर 486 यूनिट्स पर पहुंच गया।

TVS Motor Company (February YoY)

फरवरी में सालाना आधार पर टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री 31% बढ़कर 5.29 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी के दोपहिया गाड़ियों की बिक्री 30% उछलकर 5.07 लाख यूनिट्स, ईवी सेल्स 60% चढ़कर 38,386 यूनिट्स, तिपहिया गाड़ियों की बिक्री 77% बढ़कर 21,446 यूनिट्स पर पहुंच गई। वहीं इंटरनेशनल बिजनेस सेल्स तो 27% बढ़कर 1.58 लाख यूनिट्स के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

Escorts Kubota (February YoY)

फरवरी में सालाना आधार पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल बिक्री 20.4% बढ़कर 10,339 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री तो 22.1% उछलकर 9,725 यूनिट्स पर पहुंच गई लेकिन निर्यात 1.3% फिसलकर 614 यूनिट्स पर आ गया।

VST Tillers Tractors (February YoY)

फरवरी में सालाना आधार पर वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री 36% बढ़कर 4,435 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसके पावर टिलर्स की बिक्री 34.2% उछलकर 3,963 यूनिट्स तो टैक्टर की बिक्री 53.2% बढ़कर 472 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Bharti Airtel

भारती एयरटेल ने गूगल के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसके तहत गूगल के रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (आरसीएस) प्लेटफॉर्म और स्पैम फ़िल्टरिंग की मदद से एयरटेल यूजर्स हाई क्वालिटी वाले पिक्चर्स/वीडियो और इंटरैक्टिव एलीमेंट्स के साथ आरसीएस मैसेज का अनुभव कर सकेंगे, साथ ही मोबाइल स्पैम और डिजिटल धोखाधड़ी को लेकर बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

GAIL (India)

सीएमडी संदीप कुमार गुप्ता के रिटायरमेंट के बाद दीपक गुप्ता को 1 मार्च से गेल (इंडिया) की जिम्मेदारी मिली है।

Bharat Electronics

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने हर शेयर पर ₹1.95 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Brigade Enterprises

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने चेन्नई में 5.19 एकड़ में ₹1,700 करोड़ का एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ब्रिगेड स्टेलारिस शुरू किया है।

Niva Bupa Health Insurance Company

बीमा नियामक इरडा ने फरवरी 2025 में निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की जांच की। जांच के बाद इरडा ने बिजनेस और ऑपरेशंस को लेकर 26 फरवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिस पर कंपनी अपना जवाब दाखिल करने की तैयारी में जुटी है।

Eleganz Interiors

एलेगांज इंटीरियर्स को ग्लोबल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन से इंटीरियर फिट-आउट वर्क्स की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और हैंडओवर के लिए ₹122.02 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Aurobindo Pharma

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 16 से 27 फरवरी के बीच तेलंगाना के रंगा रेड्डी में स्थित अरबिंदो फार्मा की सहायक कंपनी यूजिया फार्मा स्पेशलिटीज की फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, यूनिट-I का निरीक्षण किया। इसे लेकर एफडीए ने चार ऑब्जर्वेशंस जारी किया है।

बल्क डील्स

Vishal Mega Mart

प्रमोटर एंटिटी समायत सर्विसेज एलएलपी ने विशाल मेगा मार्ट के 21.75 करोड़ इक्विटी शेयर ₹117 के भाव से ₹2,544.75 करोड़ में और 43.5 करोड़ शेयर ₹117.03 के भाव से ₹5,090.8 करोड़ में बेचे। प्रमोटर एंटिटी ने कुल 13.96% हिस्सेदारी हल्की की। दिसंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स की कुल होल्डिंग 54.09% थी। वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने कंपनी के अतिरिक्त 9.4 करोड़ शेयर (2.01% होल्डिंग)₹1,100.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹117 के भाव पर हासिल किए। दिसंबर 2025 तक एचडीएफसी लार्ज कैप फंड की कंपनी में 6.13% हिस्सेदारी थी। इसके अलावा सिंगापुर सरकार ने भी विशाल मेगा मार्ट के 12.69 करोड़ शेयर ₹1,485.1 करोड़ में खरीदे, और मॉनीटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगुपार ने 7.32 करोड़ शेयर ₹857.59 करोड़ में प्रति शेयर ₹117 के भाव पर खरीदे।

Gaudium IVF and Women Health

जीडीएन इन्वेस्टमेंट्स ने गौडियम आईवीएफ के 20 लाख शेयर ₹83.3 के भाव से ₹16.66 करोड़ में तो परम कैपिटल ने 25 लाख शेयर ₹85.51 के भाव से ₹21.37 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं दूसरी तरफ मिनर्वा इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड ने गौडियम आईवीएफ के 10 लाख शेयर ₹83 के भाव से ₹8.3 करोड़ में तो नियोमाइल इंडिया अपॉर्चुनिटी फंड ने 15.76 लाख शेयर ₹84.89 के भाव से ₹13.38 करोड़ में बेच दिए। गौडियम आईवीएफ की लिस्टिंग से पहले मिनर्वा इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड की कंपनी में 1.65% हिस्सेदारी (12.04 लाख शेयर) तो नियोमाइल इंडिया अपॉर्चुनिटी फंड की 2.2% हिस्सेदारी (16.04 लाख शेयर) थी।

IRCTC, Jubilant Foodworks

बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने आईआरसीटीसी के 47.33 लाख शेयर (0.59% हिस्सेदारी) ₹569.91 के भाव से ₹269.74 करोड़ में और जुबिलेंट फूडवर्क्स के 49.5 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी) ₹519.67 के भाव से ₹257.2 करोड़ में खरीदे हैं।

लिस्टिंग

आज क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस और श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो कियासा रिटेल और एकॉर्ड ट्रांसफॉर्मस एंड स्विचगियर की बीएसई एसएमई जबकि मोबलाइज ऐप लैब की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज एल्टियस टेलीकॉम इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन तो हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज के राइट्स और वार्वी ग्लोबल के स्प्लिट की एक्स-डेट है।

F&O Ban

सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

Market cues : मार्केट में एक तेज़ गैप-डाउन ओपनिंग की उम्मीद

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।