Published on 19/09/2025 08:05 AM
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में हल्की मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 320.25 प्वाइंट्स यानी 0.39% की बढ़त के साथ 83,013.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 93.35 प्वाइंट्स यानी 0.37% के उछाल के साथ 25,423.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Vedanta
आंध्र प्रदेश सरकार ने पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक के लिए वेदांता की बोली को सफल माना है। जी-5 लेवल के एक्स्प्लोरेशन पर यह ब्लॉक 152 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
John Cockerill India
जॉन कॉकरिल इंडिया को टाटा स्टील से जमशेदपुर में एक पुश-पुल पिकलिंग लाइन और एसिट रिजेनेरेशन प्लांट के लिए अहम कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Texmaco Rail and Engineering
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को अल्ट्राटेक सीमेंट से बीसीएफसी वैगन और ब्रेक वैन के लिए ₹86.85 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिनकी डिलीवरी मार्च 2026 तक होनी है।
बल्क डील्स
Cohance Lifesciences
जसमिरल होल्डिंग्स ने कोहांस लाइफसाइंसेज के 3.41 लाख शेयर (8.9% हिस्सेदारी) ₹906 के भाव पर ₹3,093.8 करोड़ में बेच दिया। वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने ₹906 के भाव पर 37.17 लाख शेयर (0.97% हिस्सेदारी) ₹336.8 करोड़ में और एसबीआई म्यूचुअल फंड ने ₹905.71 के भाव पर 26.83 लाख शेयर (0.7%) ₹243 करोड़ में खरीदे हैं।
Awfis Space Solutions
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के 5 लाख शेयर (0.7% हिस्सेदारी) ₹580.01 के भाव पर ₹29 करोड़ में खरीदा है। वहीं वीबैप होल्डिंग्स ने 8 लाख शेयर (1.12% हिस्सेदारी) ₹578.9 शेयर के भाव पर ₹46.3 करोड़ में बेचा है। जून 2025 तक, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के पास कंपनी में 5.5% हिस्सेदारी थी, जबकि वीबैप होल्डिंग्स के पास 5.92% हिस्सेदारी थी।
De Neers Tools
डी नीरा टूल्स के प्रमोटर्स और अन्य शेयरहोल्डर्स ने कंपनी के 4.23 लाख शेयर (4.92% हिस्सेदारी) ₹8.88 करोड़ में बेचे हैं।
MIC Electronics
एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रमोटर एंटिटी आरआरके एंटरप्राइज ने कंपनी के 20 लाख शेयर ₹68 के भाव पर बेचे हैं।
ब्लॉक डील्स
GE Vernova T&D India
बीएनपी पारिबास फाइनेंशियस मार्केट्स ने मार्शल वेस इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजीज मार्केट न्यूट्रल टॉप्स फंड से जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के 76,468 शेयर (0.02% हिस्सेदारी) ₹2,992.7 के भाव पर ₹22.88 करोड़ में खरीदे हैं।
लिस्टिंग
आज एलटी एलीवेटर के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
F&O Ban
एचएफसीएल, एंजेल वन , और आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है।)
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 19, 2025 8:05 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।