Published on 24/03/2026 08:17 AM
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में रौनक के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 23 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 1836.57 प्वाइंट्स यानी 2.46% की गिरावट के साथ 72,696.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 601.85 प्वाइंट्स यानी 2.60% की फिसलन के साथ 22,512.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
Coal India
कोल इंडिया के बोर्ड ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 25% तक की हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स पोस्ट-इश्यू पेड-अप कैपिटल की 10% नए शेयर के रूप में जारी करेगी। इसके अलावा बोर्ड ने महानदी कोलफील्ड्स में भी 25% तक हिस्सेदारी हल्की करने को मेंजूरी दी है। साथ ही कंपनी के बोर्ड ने सहायक कंपनी सीआईएल राजस्थान अक्षय ऊर्जा (CRAUL) को ₹3,160 करोड़ तक के कर्ज के लिए 100% कॉर्पोरेट गारंटी को मंजूरी दे दी है, ताकि CRAUL के 875 मेगावाट के सोलर पीवी प्लांट के कैपेक्स की फंडिंग की जा सके।
SEPC
एसईपीसी के बोर्ड ने अबू धाबी स्थित एवेनिर इंटरनेशनल इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स एलएलसी में 90% हिस्सेदारी ₹1,530 करोड़ में खरीदने को मंजूरी दी है। इस अधिग्रहण से कंपनी को वैश्विक तेल और गैस क्षेत्र में विस्तार करने में मदद मिलेगी।
GR Infraprojects
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को बिहार में NH-33 के ग्रीनफील्ड सेक्शन के निर्माण के लिए NHAI से ₹2,440.87 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Indian Railway Finance Corporation (IRFC)
आईआरएफसी ने हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन के साथ ₹12,842 करोड़ तक के मौजूदा लॉन्ग-टर्म डेट की रीफाइनेंसिंग के लिए एक बड़ा रुपये टर्म लोन एग्रीमेंट किया है।
GNG Electronics
जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपने फैसिलिटी एग्रीमेंट में एक ऐसा एग्रीमेंट किया है जिसके तहत ओवरऑल लिमिट को बढ़ाकर ₹40 करोड़ से ₹72 करोड़ कर दिया गया है। इसके अलावा कंपनी की एक्सिस बैंक के साथ ऐसा एग्रीमेंट किया जिसमें मौजूदा क्रेडिट फैसिलिटी को ₹44 करोड़ से बढ़ाकर ₹65 करोड़ कर दिया गया।
Wipro
विप्रो ने दक्षिण कोरिया में विप्रो इनोवेशन नेटवर्क (WIN) के तहत एक नया इनोवेशन लैब शुरू किया है।
Brand Concepts
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने ब्रांड कॉन्सेप्ट्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी यानी 1.79 लाख शेयर (1.44% होल्डिंग) सूर्यवंशी कमोट्रेड को प्रति शेयर ₹217 के भाव पर ₹3.9 करोड़ में बेच दी।
Innovision
इनोविजन के ₹519 के शेयरों की मार्केट में 23 मार्च को एंट्री हुई थी। लिस्टिंग के दिन क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड पीसीसी ने सिटाडेल कैपिटल फंड और एलीट कैपिटल फंड के जरिए इनोविजन के 5 लाख शेयर ₹23.38 करोड़ में प्रति शेयर ₹467.7 के भाव पर खरीदे। इसी भाव पर नियोमाइल ग्रोथ फंड-सीरीज I और नियोमाइल कॉर्पोरेट एडवाइजरी ने 14.5 लाख शेयर ₹67.81 करोड़ में तो एस्टोर्न कैपिटल वीसीसी आर्वेन ने 8.5 लाख शेयर ₹39.75 करोड़ में और बीकन स्टोन कैपिटल ने 4.5 लाख शेयर ₹21.04 करोड़ में खरीदे।
GSP Crop Science
आज जीएसपी क्रॉप साइंस के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। इसके ₹400 करोड़ के आईपीओ को 1.64 गुना बोली मिली थी और ₹320 के भाव पर शेयर जारी हुए थे।
InterGlobe Aviation (Indigo)
इंडिगो के बोर्ड ने आलोक सिंह को कंपनी का चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर बनाने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 6 अप्रैल से प्रभावी होगी। इससे पहले आलोक सिंह एयर इंडिया एक्सप्रेस के एमडी और सीईओ पद पर कार्यरत थे।
स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।