Published on 25/08/2025 10:04 AM
Studio LSD IPO Listing: टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ओरिजिनल कंटेंट बनाने वाली स्टूडियो एलएसडी के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹54 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹43.20 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला, बल्कि लिस्टिंग पर उनकी 20% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों की लिस्टिंग के बाद और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे गए। टूटकर यह ₹41.05 (Studio LSD Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 23.98% घाटे में हैं।
Studio LSD IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
स्टूडियो एलएसडी का ₹74.25 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 अगस्त तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 2.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.02 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.26 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹59.4 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹2 की फेस वैल्यू वाले 27.50 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹18 करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर, ₹24.92 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
Studio LSD के बारे में
फरवरी 2017 में बनी स्टूडियो एलएसडी मल्टीमीडिया प्रोडक्शन हाउस है जो टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ओरिजिनल कंटेंट बनाती है। यह आइडिया डेवलपमेंट से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग, एक्टर्स और क्रू की हायरिंग, लोकेशंस की तलाश, सेट बनाने, बजट मैनेज करने, प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन पर नजर रखने का काम करती है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹2.79 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹10.90 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹11.67 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी लगातार बढ़ा। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹46.71 करोड़, वित्त वर्ष 2024 में ₹102.49 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹105.01 करोड़ की टोटल इनकम हासिल हुई। वहीं कर्ज की बात करें तो कंपनी कर्जमुक्त है। वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में कंपनी पर महज ₹6 लाख का कर्ज था लेकिन वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में कोई कर्ज नहीं था और वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में भी यही स्थिति बनी रही।
IPO की तैयारी में Molbio Diagnostics, ड्राफ्ट किया जमा; कितना बड़ा होगा पब्लिक इश्यू
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #IPO #share marketsFirst Published: Aug 25, 2025 10:02 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।