Published on 06/11/2025 03:04 PM
Suzlon share price : दूसरी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 6 गुना से अधिक बढ़ा है जबकि आय में 84% बढ़त देखने को मिली है। मुनाफे को 718 करोड़ के टैक्स राइट-बैक से सपोर्ट मिला है। मार्जिन में भी 4 परसेंट से ज्यादा की ग्रोथ रही है। तिमाही नतीजों पर चर्चा करते हुए Suzlon Group के CEO जेपी चलसानी ने कहा कि कंपनी को नई नियुक्तियों पर पूरा भरोसा है। राहुल जैन कंपनी के नए CFO बने हैं। इनमें कंपनी को आगे ले जाने की पूरी योग्यता है।
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपने 60% के ग्रोथ गाइडेंस पर कायम है। वित्त वर्ष 2027 के लिए गाइडेंस में कोई बदलाव हो सकता है लेकिन इस साल के लिए इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। पहली छमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 70% से ज्यादा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी अपने 60% के ग्रोथ गाइडेंस को आसानी से हासिल कर लेगी। उन्होनें आगे कहा कि वॉल्यूम और रेवेन्यू में ग्रोथ के साथ मार्जिन में भी बढत की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि अभी कंपनी की ऑर्डर बुक 6.2 गीगा वॉट के आसपास है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी को 2 गीगा वॉट से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं। इनको 18 से 24 महीनों में पूरा किया जाना है। ये ऑर्डर पूरी तरह से घरेलू मार्केट से मिले हैं। वर्तमान में, सुजलॉन के 6.2 गीगावाट ऑर्डर बुक का लगभग 20 प्रतिशत हिस्ता पूर्ण ईपीसी मॉडल के अंतर्गत है। वहीं, बाकी ऑर्डर टर्बाइन आपूर्ति या आंशिक कार्यों वाले कॉन्ट्रैक्ट हैं।
कर्जे में कमी और कामकाज में सुधार के साथ सुजलॉन अब अपना फोकस स्थायी और दीर्घकालिक विकास पर कर रही है। कंपनी हाइब्रिड रिन्यूएबल सेक्टर में अपनी पैठ का विस्तार करने के लिए मजबूती से स्थापित कोर बिजनेस का फायदा उठा रही है। सुजलॉन अगले चरण में निर्यात के अवसरों की भी तलाश कर रही है। उसकी टीमें वर्तमान में यूरोप, यूनाइटेड किंगडम और दूसरे बाजारों में मौके तलाश रही हैं।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर प्राइस पर एक नजर
सुजलॉन एनर्जी के शेयर प्राइस पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 0.01 रुपए यानी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60 रुपए ये आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 61.50 रुपए और दिन का लो 59.54 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 74.30 रुपए और 52 वीक लो 46.15 रुपए है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 113,932,194 शेयर के आसपास है। वहीं, मार्केट कैप 82,259 करोड़ रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 6.46 फीसदी और 1 महीने में 9.82 फीसदी भागा है। 1 साल में इसमें 9.76 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 3 साल में ये शेयर 634.11 फीसदी भागा है।
SBI share price: मजबूत नतीजों के बाद SBI में दिखी तेजी, जानिए अब क्या है ब्रोकरेज और मैनेजमेंट की रायहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।