Published on 24/02/2026 11:36 AM
Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी ने मंगलवार को अपने मैनेजमेंट में एक बड़े बदलाव की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अजय कपूर को कंपनी का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। अजय कपूर 24 फरवरी 2026 से कंपनी के ग्रुप CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं।
कंपनी ने मौजूदा ग्रुप CEO जेपी चालासानी को ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल का सदस्य बना दिया है। वह कंपनी में की मैनेजेरियल पर्सनल (KMP) के रूप में जुड़े रहेंगे।
नए स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति
इसके अलावा कंपनी ने गिरिश वानवरी को 24 फरवरी, 2026 से 23 फरवरी, 2031 तक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी के अनुसार, उनके पास अर्थशास्त्र में डिग्री और केजे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए है। इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल के पूर्व छात्र भी हैं।
दूसरी ओर अजय कपूर के पास सीमेंट, कंस्ट्रक्शन, पावर और हेवी मेटल्स सेक्टर में 36 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह CII, FICCI और ASSOCHAM जैसे कई बिजनेस फोरम्स से भी जुड़े रहे हैं।
रिन्यूएबल सेक्टर पर भरोसा
CNBC-TV18 से बातचीत में, सुजलॉन एनर्जी के मैनेजमेंट ने कहा कि ग्रुप एग्जिक्यूटिव काउंसिल मध्यम और लंबी अवधि की योजना और प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी देश के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत बन जाएगी। कंपनी को भविष्य की ग्रोथ को लेकर भरोसा है। साथ ही मैनेजमेंट ने यह भी स्पष्ट किया कि अदाणी ग्रुप (Adani Group) के साथ किसी संभावित इक्विटी निवेश को लेकर कोई चर्चा नहीं चल रही है।
शेयरों का हाल
सुबह करीब 11:25 बजे सुजलॉन एनर्जी के शेयर, 0.66% की गिरावट के साथ 43.96 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। 2026 में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 16.2 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले छह महीनों में इसके शेयरों में करीब 23.4% की गिरावट आ चुकी है।
यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार इन 5 कारणों से धड़ाम; सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी 25,500 के नीचे
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।