News Image
Money Control

तीनों एक्सपर्ट ने चार दिनों में 6% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 5 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

Published on 16/05/2025 01:27 PM

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री और Raghunath Capital पवन महेश्वरी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 8.5% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 7.3% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पवन महेश्वरी के सुझाये स्टॉक्स ने 5.9% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY IRFC

पंकज रांदड़ ने इसमें 138 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 155 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 130 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Chennai Petro

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 644 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 629 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 705 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

JSW Energy Price: बाजार को पसंद आये कंपनी के नतीजे, स्टॉक 2.5% से ज्यादा उछला, लेकिन ब्रोकरेज ने दी अंडरपरफॉर्म रेटिंग

Raghunath Capital के पवन महेश्वरी का कमाईवाला स्टॉकः BUY India Glycols

पवन महेश्वरी ने इस स्टॉक में 1769 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1700 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1850 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY SCI

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 188 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 180 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 202 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Raghunath Capital के पवन महेश्वरी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bajaj Auto

पवन महेश्वरी ने इस स्टॉक में 8403 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 8270 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 8550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

Tags: #share markets

First Published: May 16, 2025 1:27 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।