Published on 10/07/2025 01:52 PM
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, EQUINOX Research के पंकज रांदड़ और SSJ Finance के विरल छेड़ा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.8% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 4.2% का रिटर्न दिया। तीसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर विरल छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 0.6% का रिटर्न दिया। किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Exide
ब्रिजेश ऐल ने इसमें 389 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 405 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 375 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY AWL Agri Business
पंकज रांदड़ ने इस स्टॉक में 268 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 260 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 295 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Rallis India
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 323 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 310 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 360 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Eternal
ब्रिजेश ऐल ने इसमें 264 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 280 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 256 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
निफ्टी की एक्सपायरी को बाजार में दायरे में कारोबार, इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Campus Activwear
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 287 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 268 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 338 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY EIL
ब्रिजेश ऐल ने इसमें 248 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 265 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 238 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY PVR Inox
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 1016 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1120 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 10, 2025 1:52 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।