Published on 09/10/2025 02:11 PM
Telecom PLI Scheme : सरकार टेलीकॉम PLI स्कीम को आसान बनाने की तैयारी कर रही है। ज्यादा से ज्यादा कंपनियां PLI का फायदा कैसे उठा सकें और टेलीकॉम उपकरणों का एक्सपोर्ट बढ़ सके इस पर दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने कहा कि टेलीकॉम PLI स्कीम आसान की जाएगी। इससे सभी कंपनियों को PLI स्कीम का फायदा मिलेगा। अभी सिर्फ 21 कंपनियों को PLI मिला है। इस स्कीम के तहत 91,000 करोड़ रुपए का उत्पादन हुआ है। जबकि इसके तहत 30,000 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट हुआ है।
नीरज मित्तल ने आगे कहा कि अब अगर 3 महीने के अंदर कंपनियां ऑडिटेड स्टेटमेंट नहीं देती तो भी उनको PLI मिलेगी। सरकार इसमें आने वाली सभी समस्याओं को दूर करेगी। जल्दी ही सैटेलाइट सर्विसेज की शुरुआत भी देखने को मिलेगी। सरकार स्पेक्ट्रम आवंटन की गाइडलाइंस फाइनल करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 6GHz स्पेक्ट्रम को भी डीलाइसेंस करने की दिशा में काम जारी है।
Prestige Estates share : अच्छे बिजनेस अपडेट के बाद प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर में जोरदार तेजी, ब्रोकरज भी बुलिश
पीएलआई का मतलब उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (Production-Linked Incentive) योजना है, जो भारतीय कंपनियों को उनके उत्पादन और बिक्री को बढ़ाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देती है ताकि आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिल सके।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।