Published on 16/07/2025 01:59 PM
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Globe Capital के गौरव शर्मा, Prudent Corporate के प्रदीप होतचंदानी और Finversify की ध्वनि पटेल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर गौरव शर्मा के सुझाये स्टॉक्स ने 3.3% का रिटर्न दिया। दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 2.7% का रिटर्न दिया। दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर ध्वनि पटेल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.4% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Globe Capital के गौरव शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Manappuram Finance
गौरव शर्मा ने इसमें 270 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 285 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 266 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Prudent Corporate के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Chennai Petro
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 749 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 728 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Finversify की ध्वनि पटेल का कमाईवाला स्टॉकः BUY JSPL
ध्वनि पटेल ने इस स्टॉक में 943 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 925 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 990 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
बाजार में गैपडाउन ओपनिंग के बाद रिकवरी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Prudent Corporate के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY HDFC AMC
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 5313 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5145 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 5600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Finversify की ध्वनि पटेल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kirloskar Brothers
ध्वनि पटेल ने इस स्टॉक में 2186 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2120 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Prudent Corporate के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Castrol India
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 222 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 221 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 255 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Finversify की ध्वनि पटेल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bayer Crop
ध्वनि पटेल ने इस स्टॉक में 6260 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 6120 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 6770 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 16, 2025 1:59 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।