News Image
Money Control

दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा ने किया सावधान, कहा-क्रूड में सोने जैसी तेजी दिख सकती है

Published on 14/03/2026 05:10 PM

दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा ने शेयर बाजार के बारे में बड़ी बात कही है। उन्होंने 14 मार्च को कहा कि पिछले कई सालों में अच्छे प्रदर्शन के बाद शेयर बाजार का रिटर्न काफी सम तक कमजोर रह सकता है। उसके बाद मार्केट स्टैबलाइज हो सकता है।

चार साल बाजार का रिटर्न कमजोर रह सकता है

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि बाजार का प्रदर्शन पिछले साढ़े चार साल में बहुत अच्छा रहा। अब हम ऐसे चार साल को देखने जा रहे हैं जब बाजार का प्रदर्शन काफी कमजोर रहेगा।" उन्होंने 14 मार्च को मनीकंट्रोल के ग्लोबल वेल्थ समिट 2026 में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पहले से एडजस्टमेंट पीरियड में है।

क्रूड की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए बड़ा रिस्क

शर्मा ने कहा कि डेढ़ से दो साल का सफर हम पूरा कर चुके हैं। हमें और दो साल का सफर तय करना है। उसके बाद चीजें सामान्य हो जाएंगी। हम 10 फीसदी का औसत लॉन्ग टर्म रिटर्न देख सकेंगे। यह रेट नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ के करीब है। उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए बड़ा रिस्क है।

क्रूड स्ट्रक्चरल बुल मार्केट में जा सकता है

उन्होंने कहा कि खासकर बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड एक बड़ा रिस्क है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि पिछले दो सालों में हमने कई गुगली देखे हैं और अब क्रूड की कीमत नई गुगली है।" उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सस्ता बने रहने के बाद क्रूड अब साइक्लिकल फेज की जगह स्ट्रक्चरल बुल मार्केट में प्रवेश कर सकता है।

क्रूड में सोने जैसी तेजी दिख सकती है

दिग्गज इनवेस्टर ने कहा, "जैसे सोना लंबे समय तक सस्ता था--फिर हमने सोने की रफ्तार देखी--अब तेल नया गोल्ड बनने जा रहा है।" उन्होंने कहा कि अभी वह मिडिलईस्ट में रहते हैं। उन्होंने कहा कि जियोपॉलिटिकल टेंशन जल्द खत्म होने नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा, "मिडिलईस्ट में रहते हुए मैं यह कह सकता हूं कि यह वैसी लड़ाई नहीं है कि किसी ने एक ट्वीट किया और लड़ाई खत्म हो गई। मुझे लगता है कि यह लड़ाई काफी आगे बढ़ चुकी है। क्रूड 150 और 200 डॉलर तक जा सकता है।"

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट ऑफ होर्मुज 3-4 हफ्तों में नहीं खुला तो मार्केट में आएगी इससे बड़ी क्राइसिस

मध्यपूर्व की लड़ाई से शेयर बाजार में तेज गिरावट

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई शुरू हुई थी। उसके बाद से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। खासकर इस हफ्ते निफ्टी और सेंसेक्स में करीब 5 फीसदी गिरावट आई है। उधर, सोने और चांदी में भी नरमी दिखी है। डॉलर के मुकाबले रुपये ने नया ऑल-टाइम लो बनाया है। इससे इनवेस्टर्स में डर है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।