Published on 18/07/2025 11:22 AM
Top Cash Calls: बाजार फिलहाल गिरावट में कारोबार करता हुआ दिख रहा है। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर लाल निशान में नजर आ रहे हैं। मिडकैप में जिंदल स्टेनलेस, एलएंडटी फाइनेंस, जीएमआर एयरपोर्ट्स, सेल, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और सम्मान कैपिटल के शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं मिडकैप में श्रीराम फाइनेंस, कमिंस, बीईएल, टाटा पावर, कैस्ट्रॉल इंडिया और रैमको सीमेंट्स के शेयर लाल निशान में नजर आ रहे हैं। ऐसे बाजार में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट टॉप कैश कॉल में तीन एक्सपर्ट ने बोरोसिल रिन्यूएबल्स, डेल्हीवरी और एस्कॉर्ट्स कुबोटा के रूप में तीन कैश कॉल्स बताये जहां पैसा लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का टॉप कैश कॉल
बोरोसिल रिन्यूएबल्स (Borosil Renewables) पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने टॉप कैश कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 587 रुपये पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 580 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगायें। ये स्टॉक अच्छा मूव दिखाते हुए 600/610 के जोन तक जा सकता है।
Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 5 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने खेला दांव
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का टॉप कैश कॉल
चंदन तापड़िया ने आज टॉप कैश कॉल बताने के लिए फाइनेंस सेक्टर का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि डेल्हीवरी (Delhivery) के स्टॉक में दांव लगाना चाहिए। इसमें 434 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 452 रुपये तक जा सकता है। इसमें 424 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का टॉप कैश कॉल
आशीष बहेती ने कमाई के लिए कैश बताते हुए एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 3450 रुपये पर खरीदारी करें। इसमें स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। इसमें 3550 से 3600 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें सुरक्षित ट्रेड के लिए लिहाज से 3380 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 18, 2025 11:21 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।