News Image
Money Control

Top Cash Calls: तीन एक्सपर्ट्स ने 3 कैश कॉल्स, जो करायेंगे निवेशकों की ऐश, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Published on 10/07/2025 11:42 AM

बाजार फिलहाल कमजोरी में कारोबार करता हुआ दिख रहा है। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर लाल निशान में नजर आ रहे हैं। निफ्टी में टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज, सिप्ला, अपोलो हॉस्पिटल्स, भारती एयरटेल और विप्रो के शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, अदाणी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आ रहे हैं। ऐसे बाजार में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट टॉप कैश कॉल में तीन एक्सपर्ट ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी, लेमन ट्री होटल्स और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस के रूप में तीन कैश कॉल्स बताये जहां पैसा लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है।

AshishBahety.com के आशीष बहेती का टॉप कैश कॉल

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) पर आशीष बहेती ने टॉप कैश कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 523 रुपये पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 505 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगायें। ये स्टॉक अच्छा मूव दिखाते हुए 540/560 के जोन तक जा सकता है।

Top Options Trades: धमाकेदार ऑप्शन ट्रेड्स जहां बन सकता है आपका पैसा, दिग्गजों ने आज इन पर लगाया दांव

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का टॉप कैश कॉल

शिवांगी सरडा ने आज टॉप कैश कॉल बताने के लिए होटल सेक्टर का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) के स्टॉक में दांव लगाना चाहिए। इसमें 147 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 155 रुपये तक जा सकता है। इसमें 145 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert के अमित सेठ का टॉप कैश कॉल

अमित सेठ ने कमाई के लिए कैश बताते हुए मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस (Motilal Oswal Finance) पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 926 रुपये पर खरीदारी करें। इसमें स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। इसमें 975 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें सुरक्षित ट्रेड के लिए लिहाज से 905 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 Tags: #share marketsFirst Published: Jul 10, 2025 11:42 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।