News Image
Money Control

Top Stock picks: टाइटन में अभी भी है बहुत दम, ये दो ऑटो शेयर भी पकड़ेंगे रफ्तार - सुदीप बंद्योपाध्याय

Published on 04/11/2025 12:25 PM

Market outlook : निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25700 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 13 के करीब कारोबार कर रहा है। आज ऑटो और FMCG में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों इंडेक्स 0.5 से 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। टाटा कंज्यूमर और टाटा मोटर्स निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही IT, बैंकिंग और NBFCs में भी कमजोरी है। लेकिन चुनिंदा एनर्जी, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीदारी हो रही है।

12 बजे के आसपास सेंसेक्स 258.11 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,720.38 पर और निफ्टी 93.15 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,670.20 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 1467 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, 2119 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। जबकि, 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ऐसे में कमाई वाले सेक्टर्स और शेयर्स पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि टाइटन पर उनका रुख हमेशा पॉजिटिव रहा है और अभी भी पॉजिटिव है। इस स्टॉक में उनकी खरीदारी की सलाह है। कंपनी का बिजनेस साइज काफी बड़ा है। कंपनी के 90 फीसदी कारोबार का मार्जिन काफी अच्छा है। आगे कंपनी के आइवेयर का वॉच कारोबार में भी अच्छी ग्रोथ की संभावना है। टाइटन में सुदीप बंद्योपाध्याय की लांग टर्म के नजरिए से खरीदारी की सलाह है।

ऑटो शेयरों पर बात करते हुए सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि ऑटो सेक्टर में उनका पसंदीदा स्टॉक महिंद्रा एंड महिंद्रा रहा है। अब काफी समय से सु्स्त चल रहे ट्रैक्टर सेगमेंट में भी तेजी आती दिख रही है। एसयूवी में तो पहले से ही मजबूती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल से भी बहुत सारी उम्मीदें बनी हुई हैं। इस सेक्टर में सुदीप बंद्योपाध्याय की अगली पसंद है मारुति। कंपनी को जीएसटी कट फायदा मिलेगा। मारुति लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा लग रहा है।

 

इंडसइंड बैंक के CEO ने कहा, अगले 12-18 महीनों में 1% RoA हासिल करने का लक्ष्य, बाजार से पूंजी जुटाने की योजना नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।